ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंचायत वेब सीरिज के स्टार कलाकार पहुंचे छत्तीसगढ़, गांव में इस चीज को देखकर रह गए हैरान, कहा हम सोच भी नहीं सकते थे.. .
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiNews

पंचायत वेब सीरिज के स्टार कलाकार पहुंचे छत्तीसगढ़, गांव में इस चीज को देखकर रह गए हैरान, कहा हम सोच भी नहीं सकते थे.. .

By @dmin
Published: September 12, 2022
Share
पंचायत वेब सीरिज के स्टार कलाकार पहुंचे छत्तीसगढ़, गांव में इस चीज को देखकर रह गए हैरान, कहा हम सोच भी नहीं सकते थे.. .
पंचायत वेब सीरिज के स्टार कलाकार पहुंचे छत्तीसगढ़, गांव में इस चीज को देखकर रह गए हैरान, कहा हम सोच भी नहीं सकते थे.. .
SHARE

दुर्ग. वेब सीरीज पंचायत की टीम रविवार को पाटन ब्लाक के दौरे पर रही। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में ग्रामीण विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ली। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास की पहल का पूरा निरीक्षण करने के बाद टीम पंचायत ने कहा छत्तीसगढिय़ा सबले बढिय़ा। पंचायत टीम के कलाकारों ने बताया कि पंचायत में काम करने के दौरान हमने जाना कि ग्रामीण लोग कितनी जटिलता भरा जीवन जीते हैं। स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में अधोसंरचना की स्थिति कई गांवों में अच्छी नहीं रहती। नवाचार शहरी क्षेत्र तक सीमित रहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में इसके लिए कोई योजना नहीं है पाटन में नवाचार देखे तो लगा कि संकल्प शक्ति हो तो गांव में भी बढिय़ा काम किया जा सकता है।

गौठान का लिया जायजा
टीम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे यहां उन्होंने हमर लैब देखा और तारीफ की। सदस्यों ने कहा कि ब्लॉक लेवल पर भी थायराइड जैसी टेस्ट की सुविधा नि:शुल्क है और इसकी गुणवत्ता भी जबरदस्त है। जाहिर है कि इससे पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का स्तर जाना जा सकता है। पंचायत की टीम केसरा गौठान भी पहुंची। उन्होंने गौठान देखा।

महिला समूहों मिले कलाकार
टीम के सदस्यों ने कहा कि अब तक तो गोबर गैस के रूप में उपयोग देखा था लेकिन गौठान के माध्यम से ग्रामीण विकास का इतना बड़ा काम हो सकता है, यह सोचना भी बड़ी बात है। पाटन के लोगों की गर्मजोशी से स्वागत पर पंचायत की टीम बहुत खुश हुई। टीम के सदस्यों ने बताया कि छत्तीसगढ़ आने से पहले यहां के लोगों की गर्मजोशी और आत्मीयता के बारे में सुना था। आज यहां आकर जान भी लिया। यहां के लोगों का आत्मीयता से भरा संबोधन “जय जोहार” बहुत अच्छा लगा। यहां गौठान में उपस्थित लोगों ने बाड़ी के बारे में बताया। समूह की महिलाओं ने बताया कि देसी बाड़ी में जैविक तरीके से उत्पादन हो रहा है इसलिए इसकी अच्छी मांग है।

स्वामी आत्मानंद स्कूल को सराहा
टीम स्वामी आत्मानंद स्कूल भी पहुंची। यहां उन्होंने बच्चों से बातचीत की। टीम ने कहा कि यहां तो सरकारी स्कूल और पब्लिक स्कूल में फर्क करना मुश्किल है। बच्चे आत्मविश्वास से भरे हैं छत्तीसगढ़ में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए ग्रामीण स्तर पर भी इतना बड़ा काम हो रहा है यह बहुत अच्छा है। गौठान ने महिलाओं को बड़ी ताकत दी है। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन भी मौजूद रहे। उन्होंने छत्तीसगढ़ शासन की फ्लैगशिप योजना नरवा,गरवा घुरवा और बाड़ी की विस्तार से जानकारी दी।

हादसों के साढ़े तीन साल: भिलाई स्टील प्लांट में हुए 22 हादसे, जिमसें 15 मजदूरों की हो गई मौत
भेंट मुलाकात में बघेल का 66 करोड़ कातोहफा: नगर पंचायत अभनपुर बनेगा नगरपालिका, खोरपा को मिली आईटीआई की सौगात
भूपेश केबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसले : वैट में 1 व 2 प्रतिशत की कमी, वहीं शिक्षाकर्मियों को भी राहत
संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा कमरछठ का व्रत
वैज्ञानिक पद्धति से किया जाए नरवा का विकास: सीएम बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जर्जर हो चुके सरकारी स्कूलों का होगा जीर्णोद्धार… विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुन्दर व सुरक्षित वातावरण में मिलेगी शिक्षा: वोरा
Next Article आज निकलेगी झांकी, मौसम में आए बदलाव की वजह से प्रशासन ने लिया फैसला…

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?