ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने किया प्रदेश व्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNewsRaipur

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने किया प्रदेश व्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ

By @dmin
Published: September 15, 2022
Share
किसानों और गरीबों के लिये बनी योजनाओं से हो रहा छत्तीसगढ़ का विकास: मंत्री रविन्द्र चौबे
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री ने किया प्रदेश व्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का शुभारंभ
SHARE

जन जागरूकता के लिए स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
सामूहिक श्रमदान से होगी गांवों में साफ -सफ़ाई
रायपुर। कृषि,जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री मंत्री रविंद्र चौबे ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश व्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। मंत्री श्री चौबे ने इस मौके पर राज्य में जन जागरूकता के लिए स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह स्वच्छता रथ 15 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राज्य में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हाट- बाजारों एवं गांवों का भ्रमण करेगा। इस अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन के संचालक श्री संजय अग्रवाल , जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रवि मित्तल, सभी राज्य सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

यहां यह उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक स्वच्छता ही सेवा’ अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य गांवों में स्वच्छता हेतु जनजागरूकता लाना है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत 15 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2022 तक सभी ग्रामों में जमा कूड़े कचरे को श्रमदान के माध्यम से सफाई की जायेगी। इसके अंतर्गत सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, सोकपिट का निर्माण, कम्पोस्ट पिट का निर्माण, प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रीकरण, घर-घर कचरा एकत्रीकरण के लिए सामूहिक श्रमदान किया जाएगा, इसमे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्रामीणों द्वारा बढ़ -चढ़ कर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

गौरतलब है कि स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेस-2 के अंतर्गत प्रदेश में 1,14,871 व्यक्तिगत शौचालय, 9382 सामुदायिक शौचालय, 302 बायोगैस संयंत्र व 2 फिकल स्लज मैनेजमेंट सिस्टम की स्थापना की जा चुकी है। वहीं 5135 गांवों में कचरे का प्रबंधन व 6872 गांव में तरल अपशिष्ट का प्रबंधन का कार्य किया गया है जिससे अबतक 4193 गाव ओडीएफ प्लस हो चुके हैं।

स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत इस साल 8000 गांवों को ओडीएफ बनाने का लक्ष्य है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिला मुख्यालय से लेकर गांवों तक विविध गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा तथा जो गांव को ओडीएफ प्लस श्रेणी में आ गए हैं, उन्हें ओडीएफ घोषित करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

Breaking News : बीमारी से परेशान शख्स ने की आत्महत्या, तालाब किनारे पेड़ पर लटकती मिली लाश
किसान बिल का विरोध: राज भवन तक कांग्रेस नेताओं का पैदल मार्च… तुलसी साहू के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के कार्यकर्ता भी हुए शामिल
प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना
Bhilai Breaking : हाइवा की चपेट में आने से युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम… बाल कटाने पहुंचा था सेलून
ब्राह्मणों पर देशद्रोह का मामला दर्ज कराने छत्तीसगढ़ गृहविभाग का पत्र वायरल, सरकार ने बताया फर्जी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शासकीय स्कूल का नामकरण गौटिया स्व. श्री अंजोर दास पाटले के नाम पर करने की घोषणा राज्य शासन की योजनाओं का जिलों में हो रहा है प्रभावी क्रियान्वयन-सीएम बघेल
Next Article शिवनाथ नदी में तैरते मिली व्यापारी की लाश, दो दिन पहले निकला था घर, पर्स में रखे आधार कार्ड से हुई पहचान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?