ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर धमकी देने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नुपुर शर्मा के समर्थन में पोस्ट करने पर धमकी देने वाले प्रेमी-प्रेमिका गिरफ्तार

By @dmin
Published: July 3, 2022
Share
SHARE

भिलाई। नुपुर शर्मा के समर्थन में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने पर कुम्हारी के युवक को धमकाने वाले दोनों आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपित प्रेमी-प्रेमिका हैं और दोनों ने सगाई भी कर ली है। दोनों का इस्लाम के प्रति का झुकाव है। वे इस्लामिक रीति से ही विवाह भी करने वाले थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों आरोपित शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे। जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार किए गए आरोपितों में अस्पताल वार्ड शारदा मंदिर के पास थाना गोलबाजार रायपुर निवासी कासिफ उर्फ कुणाल सेंद्रे (22) और उसकी मंगेतर राजीव गांधी आवास योजना जे ब्लाक रूम नंबर-12 गोलबाजार रायपुर निवासी रितिका भारती (20) शामिल हैं। आरोपितों ने इस बात को स्वीकार किया कि उन्होंने शिकायतकर्ता राजा जगत को इंस्टाग्राम पर धमकी दी थी। इन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि उनका इस्लाम के प्रति उनकी आस्था है। वे दोनों उसी धर्म को मानने लगे हैं। समुदाय विशेष के लोगों से उनका बहुत ज्यादा संपर्क था।

जब शिकायतकर्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर नुपुर शर्मा का समर्थन किया तो उन्होंने पहले खुद शिकायतकर्ता को धमकाया। इसके बाद उन्होंने अपने संपर्क के लोगों को इसके बारे में बताया था। जिसके बाद उनके संपर्क के लोगों ने भी दोनों आरोपितों के फोन से ही शिकायतकर्ता को धमकाया था। लेकिन, गिरफ्तार किए गए आरोपितों ने अपने फोन से मैसेज करने वालों के नाम नहीं बताए।
आरोपितों ने इस बात को भी स्वीकार किया है कि वे लोग शिकायतकर्ता को मारने की योजना बना चुके थे। लेकिन, शिकायतकर्ता ने रायपुर आना छोड़ दिया था। इसलिए वे उसे नहीं मार सके। आरोपित कासिफ उर्फ कुणाल सेंद्रे सब्जी बेचता था। वहीं, रितिका भारती घर पर ही रहती थी। दोनों आरोपितों के खिलाफ फोन पर धमकी देने की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपियों से चल रही है पूछताछ: टीआइ

कुम्हारी थाना प्रभारी प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपित भागने की फिराक में थे, लेकिन उसके पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों के मोबाइल से कुछ और लोगों ने भी मैसेज किया था। उनके नाम-पते आरोपितों से पूछे जा रहे हैं।

वज्रपात पर सभी जिलों को निर्देश जारी, सीएम साय ने कहा- बचाव के उपाय लोगों को समझाएं
मौत का तांडव कर रहा कोरोना, एक ही दिन में ले ली 1733 लोगों की जान, सामने आए 1.61 लाख मामले
कैफे में नशे की पार्टी: देर रात पुलिस की दबिश…. युवक -युवतियां के साथ शादीशुदा महिलाएं भी पी रही थी बियर, उड़ा रहे थे हुक्का का धुआं
दुर्ग पुलिस की बारों की सरप्राइज जांच, 17 टीमों ने एक साथ दी दबिश… संचालकों में मचा हड़कंप
लाल सेब से बेहतर हैं हरे रंग के सेब, एंटी एजिंग और वेट लॉस समेत जानें बड़े फायदे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाराष्ट्र की राजनीति में आए भूचाल के बाद मचे विद्रोह का लाभ उठाने की कोशिश में राज ठाकरे, महासंपर्क अभियान का ऐलान
Next Article बीच जंगल में हुआ हादसा: दो बाइक में आमने सामने टक्कर, 2 लोगों की मौत…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?