ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नीरज पाल महापौर तो गिरवर साहू बंटी होंगे सभापति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नीरज पाल महापौर तो गिरवर साहू बंटी होंगे सभापति

By @dmin
Published: January 6, 2022
Share
नीरज पाल के नाम पर नाराजगी, सुभद्रा भी पहुंची नामांकन दाखिल करने
नीरज पाल के नाम पर नाराजगी, सुभद्रा भी पहुंची नामांकन दाखिल करने
SHARE

भिलाई। नीरजपाल भिलाई नगर निगम के नए महापौर होंगे। वहीं गिरवर साहू बंटी का नाम सभापति के लिए तय किया गया है। दोनों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल किए। क्योंकि कांग्रेस के पास नगर निगम में पूर्ण बहुमत है, इसलिए दोनों का महापौर व सभापति बनना तय है। इससे पहले नामांकन दाखिले के दौरान कांग्रेस की पार्षद सुभद्रा सिंह की वजह से विषम हालात पैदा हो गए। सुभद्रा सिंह ने सामान्य वर्ग से महापौर नहीं बनाए जाने पर नाराजगी जाहिर की और इसे लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। विधायक देवेन्द्र यादव उन्हें मनाते हुए भी देखे गए।

इससे पहले कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पार्षदों को 7-7 की संख्या में शपथ ग्रहण करवाई गई। इसके लिए सुबह 10 बजे का वक्त तय किया गया था। इस दौरान कांग्रेस व भाजपा के सीनियर नेता भी मौजूद रहे। मतगणना पश्चात जब यह तय हो गया कि कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिल गया है, तभी से सभी पार्षदों को पुरी के लिए रवाना कर दिया गया। पुरी में पॉलिटिकल टूर से कल ही सभी कांग्रेस पार्षद रायपुर लौटे, जहां एक बड़े निजी होटल में जिले के प्रभारी मंत्री मो. अकबर व चुनाव प्रभारी गिरीश देवांगन ने सभी पार्षदों से वन टू वन चर्चा की।

इस दौरान ज्यादातर पार्षदों ने महापौर व सभापति का चयन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेन्द्र यादव पर छोड़ दिया गया। मंत्री अकबर व देवांगन ने सभी पार्षदों से यह आश्वासन भी लिया कि सीएम बघेल द्वारा तय नाम पर ही सबको एकराय बनानी है। इसी दौरान कई पार्षदों ने यह मांग जोर-शोर से उठाई थी कि क्योंकि महापौर का पद सामान्य वर्ग के लिए है, इसलिए महापौर भी सामान्य वर्ग से बनाया जाना चाहिए।

CG Crime : गाय का मांस बेचने के लिए घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल
छत्तीसगढ़ में ट्रेन हादसा : केके मार्ग पर मालगाड़ी के 6 डिब्बे हुए बेपटरी, एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें रद्द
गुस्ताखी माफ: अच्छा ही है कि कुछ पता नहीं
Karnataka Assembly Elections: बीजेपी ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी-अमित शाह सहित 40 नेता शामिल
कोरोना वायरस से सुरक्षा धारा-144 अब 3 मई तक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला, चन्नी सरकार ने जांच के लिए बनाई कमिटी सुप्रीम कोर्ट पहुंचा पीएम की सुरक्षा में चूक का मामला, चन्नी सरकार ने जांच के लिए बनाई कमिटी
Next Article उपलब्धि: विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने फिर लहराया देश में परचम उपलब्धि: विकास के छत्तीसगढ़ मॉडल ने फिर लहराया देश में परचम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?