ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निर्माणाधीन रेलवे अंडर ब्रिज की मिट्टी धंसी, सेक्शन इंजीनियर सहित 2 की मौत, दो घायल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

निर्माणाधीन रेलवे अंडर ब्रिज की मिट्टी धंसी, सेक्शन इंजीनियर सहित 2 की मौत, दो घायल

By @dmin
Published: February 12, 2022
Share
निर्माणाधीन रेलवे अंडर ब्रिज की मिट्टी धंसी, सेक्शन इंजीनियर सहित 2 की मौत, दो घायल
निर्माणाधीन रेलवे अंडर ब्रिज की मिट्टी धंसी, सेक्शन इंजीनियर सहित 2 की मौत, दो घायल
SHARE

सागर (एजेंसी)। सागर में रेलवे के निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की मिट्टी धंसने से 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग हादसे में घायल हैं। कुछ और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घायलों का इलाज खुरई अस्पताल में जारी है।

जानकारी के अनुसार हादसा खुरई देहात थाना अंतर्गत सुमरेडी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक क्रमांक 10 बी पर निर्माणाधीन अंडर ब्रिज का बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर रेलवे प्रबंधन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर सागर से घटनास्थल पर टावर वैगन भी अधिकारियों को लेकर रवाना हो गई है। सागर से एसडीआरएफ की टीम को भी घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

सेक्शन इंजीनियर सहित दो की मौत
निर्माणाधीन अंडर ब्रिज की पुलिया धसकने से सेक्शन इंजीनियर सहित दो रेलवे अधिकारियों की मौत की खबर है। जबकि दो अन्य घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज खुरई अस्पताल में जारी है। घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार रात करीब 9:30 बजे अचानक निर्माणाधीन पुलिया की मिट्टी धंसक गई। हादसे के वक्त रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पटरियों का निरीक्षण कर रहे थे। हादसे में सेक्शन इंजीनियर आरएस मीना और सुखराम अहिरवार की मौत हो गई है। मृतक सेक्शन इंजीनियर आरएस मीणा राजस्थान के सवाई माधोपुर और सुखराम अहिरवार कटनी जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने हजारों फीट से लगाई छलांग: पैराग्लाइडिंग और पैराजंपिंग का लिया आनंद
बिग ब्रेकिंग: स्केटिंग के खिलाडिय़ों को विधायक देवेंद्र यादव ने दी बड़ी सौगात…. भिलाई सेक्टर 10 में बनेगा प्रदेश का पहला इंटरनेशनल स्केटिंग ग्राउंग… स्केटिंग हॉकी भी खेल सकेंगे
पाटन पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा- खेती के लिए सिंचाई से लेकर विपणन तक हर मोर्चे में पहल कर रही सरकार
चेन्नई को निकालना है कई चुनौतियों का हल
CM बघेल 4 अगस्त को भिलाई दौरे पर, दुर्ग संभाग के युवाओं से करेंगे  भेंट मुलाकात… जयंती स्टेडियम के पास होगा कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एमआईसी सदस्यों के साथ डुंडेरा पहुंची महापौर, कहा- रिसाली का मान बढ़ाना है, तो स्वच्छता को अपनाना जरूरी
Next Article जन शिकायतों के निराकरण के लिए एक मार्च से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सुविधा प्रारंभ जन शिकायतों के निराकरण के लिए एक मार्च से ऑनलाइन मॉनिटरिंग की सुविधा प्रारंभ
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?