ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: निराधार शक के आधार पर आयोग किसी महिला को अपमानित नही कर सकती – डॉ किरणमयी नायक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

निराधार शक के आधार पर आयोग किसी महिला को अपमानित नही कर सकती – डॉ किरणमयी नायक

By @dmin
Published: June 1, 2022
Share
SHARE

रायपुर। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने शास्त्री चौक स्थित राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की। एक प्रकरण की सुनवाई में आवेदिका ने बताया कि लगभग 1 करोड़ रुपये से ऊपर का सोने चांदी का सामान अनावेदक ने लिया है। उसकी एफआईआर जिला राजनांदगांव के कोतवाली थाना में वर्ष 2020 में कराया है। जिसमे अनावेदक न्यायालय में उपस्थित नही होता।मेरे पास अपने जीवन यापन के लिए कोई धनराशि नही है। आयोग के समक्ष अनावेदक ने बताया कि उसकी ज्वेलर्स की दुकान में उसका भाई बैठता था। जो भी लेनदेन है वह मेरे भाई ने किया है। मेरे भाई के खिलाफ मैं कार्यवाही करूंगा क्योंकि मैं डेढ़ साल से कैंसर का इलाज करवाने के कारण बाहर था। इस कारण से मैं किसी प्रकार से भाई के विरुद्ध कार्यवाही नही करा पाया हूँ। आज मेरे पास कोई धनराशि नही है। अनावेदक ने स्वीकार किया कि ज्वेलरी दुकान मेरी जरूर थी। मैं शैक्षणिक संस्थान चलाता था। दुकान पर मेरा भाई बैठता था। आवेदिका ने अनावेदक के खिलाफ लगभग एक करोड़ रुपये के बिस्किट और जेवर दिलाये जाने का निवेदन किया है। जिसमे दस्तावेज भी संलग्न है और इस प्रकरण को महज इसलिए खारिज नहीं किया जा सकता कि अनावेदक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है।यह प्रकरण आवेदिका के जीवनभर की जमा पूंजी को धोखे से हड़पने बाबत है। इसके साथ ही अनावेदक के कथन से यह स्पष्ट है कि अनावेदक अपने भाई के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज नही किया है। जिसमे दोनो भाई का मिलीभगत होना प्रतीत होता है। आयोग ने आवेदिका को, अनावेदक के भाई को भी पक्षकार बनाने के निर्देशित किया गया है। साथ ही अगर अन्य कोई आवेदिका इस ज्वेलरी में ठगी का शिकार हुई हो तो वे भी आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है। इस प्रकरण को आगामी सुनवाई में रखा गया है।

Contents
  • पीएचई के कार्यपालन अभियंता को प्रकरण की बारीकी से जांच करने आयोग ने दिए निर्देश
  • स्वसहायता समूह की महिलाएं आयोग के समक्षएक दूसरे से मांगे माफी

एक अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अपनी बहू को ले जाने के आवेदन आयोग में दिया था। जिसमे अनावेदिका बहु अपने पति के साथ रहने से इंकार कर रही है। आवेदिका के पुत्र और अनावेदिका बहु दोनो आर्य समाज मे विवाह किया। जिसके एक दिन बाद ही अनावेदिका अपने पिता के घर चली गई थी। अब अनावेदिका बहु तलाक चाहती है। आयोग द्वारा दोनो पक्षों को न्यायालय में तलाक की प्रकिया करने के निर्देश के साथ इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।

एक अन्य प्रकरण में पति पत्नी के मध्य लिखित समझौता हुआ दोनो एक दूसरे के शर्तों को मानने सहमति दी है। आयोग की समझाइश दिए जाने पर पति पत्नी को बीस हजार रुपये देने तैयार हुआ दोनो के मध्य लिखित समझौता स्टाम्प पर आगामी दिनांक को लिखाया जाएगा प्रकरण को आगामी दिनांक मे इस प्रकरण का निराकरण किया जाएगा।

एक अन्य प्रकरण में उभय पक्षों के मध्य पिछली सुनवाई में 50 हजार देने की बात हुई थी परन्तु 6 माह तक एक भी रूपये आवेदिका को नहीं दिया है। आवेदिका का कथन है कि उसने डेढ़ लाख रूपये की बाइक खरीदकर अनावेदक को दिया है उसकी किस्त भी चुकाई है। अनावेदक की गाड़ी को आयोग में जमा किया गया है। आगामी दिनांक को आवेदिका को 50 हजार रुपये देगा और अपनी गाड़ी वापस ले जायेगा। पैसा नहीं देने पर गाड़ी की चाबी आवेदिका को सुपुर्द कर दिया जायेगा। आज जनसुनवाई में 31 प्रकरण रखे गए थे जिसमें 4 प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया है।

पीएचई के कार्यपालन अभियंता को प्रकरण की बारीकी से जांच करने आयोग ने दिए निर्देश

एक अन्य प्रकरण में अनावेदक ने पिछली सुनवाई में पीएचई के कार्यपालन अभियंता का नाम लिया था, आज की सुनवाई में कार्यपालन अभियंता आयोग में समस्त दस्तावेज लेकर उपस्थित हुए। आज की सुनवाई में अनावेदक ने आने से इंकार किया है। पीएचई अधिकारी ने आयोग को बताया कि अनावेदक ने श्रम न्यायालय के उपादान आदेश दिनांक 16 जुलाई 2021 प्रस्तुत किया था। जिसके पालन में लगभग 7 लाख रूपये उसके खाते में भेज दिया गया था। चूंकि उनके अभिलेख में यह दर्ज था कि उनके पिता की दो संतान है। न्यायालयीन आदेश के कारण अनावेदक को राशि दी गई थी वर्तमान में जीआईएस और डीपीएफ खाते में लगभग 4 लाख रूपये राशि जमा है। जिसे अब तक नहीं दिया गया है और अनावेदक वर्तमान में अनुकंपा नियुक्ति के तहत प्रोबेशन पिरियड पर है। आयोग के द्वारा अधिकारी कार्यपालन अभियंता पीएचई में कार्यरत है। उन्हें निर्देशित किया जाता है कि वह अनावेदक को शासकीय शोकॉस नोटिस भेजकर 7 लाख रूपये जमा कराने और श्रम न्यायालय के समस्त दस्तावेज और फाइल की प्रमाणित प्रतिलिपि भी जमा कराने के निर्देश दिए हैं।अपने स्तर पर श्रम न्यायालय के अभिलेखों की बारिकी से जांच कर आवेदिका की मदद कर समस्त दस्तावेजों की प्रतिलिपि आयोग की सुनवाई के समक्ष प्रस्तुत करने कहा गया। जिससे इस प्रकरण का निराकरण किया जा सकें।

स्वसहायता समूह की महिलाएं आयोग के समक्षएक दूसरे से मांगे माफी

इसी तरह एक अन्य प्रकरण में आवेदिका वर्तमान में 8 माह की गर्भवती है। अनावेदक नगर निगम रायपुर में कार्य करता है। जहां उसे 10 हजार प्रतिमाह मिलता है। आयोग द्वारा समझाईश दिये जाने पर 5 हजार रूपये प्रतिमाह देना स्वीकार किया। आगामी दिनांक को उभय पक्ष को उपस्थित होने कहा गया। जिसमे अनावेदक की पहली पत्नी को आयोग से फोन कर सूचना दी जायेगी। जिससे कि इस प्रकरण में दोनो पक्षों की समस्या का स्थायी निदान किया जा सकेगा।एक अन्य प्रकरण में आवेदिकाओं ने अनावेदिका के विरुद्ध अलग अलग शिकायत किये हैं। दोनो पक्ष स्व सहायता समूह में रोजगार करती हैं। आपसी वर्चस्व की लड़ाई को लेकर दोनो पक्षों को समझाइश दिया गया है। अपने कार्य पर ही ध्यान केंद्रित करें और एक दूसरे के कार्य पर हस्तक्षेप ना करें। पूर्व में किये गए कार्यों के कारण हुए मतभेद को समाप्त करते हुए दोनो पक्षों ने एक दूसरे से आयोग के समक्ष माफी मांगे हैं। भविष्य में एक दूसरे के खिलाफ दुव्र्यवहार बयानबाजी न करने की बात स्वीकार किये हैं। इस प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।

Landslide : केके रेललाइन पर गिरी चट्टान, ट्रेन यातायात ठप.. विशाखापट्नम-किरंदुल रद्द
30 लाख रुपए की चाहते थे फिरौती, 9 वर्षीय बच्चे का अपहरण और हत्या का मामला, आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा
अलर्ट मिलते ही अवैध प्लाटिंग और कालोनाइजर पर होगी सख्त कार्रवाई… राजस्व एवं पुलिस विभाग ने बनाई रणनीति
महाराष्ट्र मंडल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा उत्सव, रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव तक होंगे विविध आयोजन
स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले, कई सीएमओ और डॉक्टर इधर से उधर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर विकास योजना 2031: आवास एवं पर्यावरण मंत्री अकबर की अध्यक्षता में कार्यशाला सम्पन्न
Next Article पार्टनर से करने जा रहे हैं शादी तो ये 10 बातें जरूर जाने…

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?