भिलाई। जुनवानी में मंगलवार को नाली में भिलाई निगम के सफाई कर्मी की लाश मिली। शहीद भगत सिंह चौक जूनवानी रोड कोहका स्थित कमलापति बिल्डर्स ऑफिस के सामने की नाली में लाश तैर रही थी। बिल्डर के कर्मचारी की नजर पड़ी तो उसने पहले पानी छिड़का इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान निगम सफाई कर्मचारी दिलीप वर्मा (35) रूप में हुई है। वह वार्ड 7 में सफाई कर्मचारी का कार्य करता था।

मिली जानकारी के मुताबिक शहीद भगत सिंह चौक जूनवानी रोड कोहका स्थित कमलापति बिल्डर्स ऑफिस के सामने की नाली में सफाई कर्मी दिलीप वर्मा को मृत अवस्था से निकाला गया। कमलापति बिल्डर्स कर्मचारी वेद प्रकाश साहू की नजर नाले में मृत व्यक्ति के पर पड़ी। जब वह दुकान के अंदर पहुंचे तो उन्हें नाली में व्यक्ति नजर आया। कर्मी ने उसके ऊपर पानी के छींटे मारे तो कोई हलचल नहीं दिखी। सूचना के बाद मौके पर डायल 112 का वाहन पहुंचा। इसके बाद शव को नाले से निकाला गया। प्रारंभिक पूछताछ में साथी सफाई कर्मियों ने बताया कि सुबह उसे नाश्ता करते देखा था। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम का विवेचना शुरू कर दी है।




