ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नाचा समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाएंगे 10-10 हजार रुपए, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने लगातार प्रयासरत है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नाचा समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाएंगे 10-10 हजार रुपए, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने लगातार प्रयासरत है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

By Om Prakash Verma
Published: April 2, 2023
Share
नाचा समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाएंगे 10-10 हजार रुपए, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने लगातार प्रयासरत है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
नाचा समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप दिए जाएंगे 10-10 हजार रुपए, छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने लगातार प्रयासरत है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
SHARE

दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम निकुम में आयोजित नाचा महोत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने ‘चेत करो तन के’ पुस्तक का किया विमोचन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के दौरे पर ग्राम निकुम पहुंचे। सीएम बघेल यहां स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र देशमुख प्रदेश स्तरीय नाचा गम्मत महोत्सव में शामिल हुए। तीन दिवसीय नाचा महोत्सव का आज अंतिम दिन था। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू और वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी कार्यक्रम में उपस्थित थे। सभी अतिथियों ने नाचा का आनंद लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के अभाव को प्रहसन के माध्यम से बहुत ही सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया गया। मुख्यमंत्री ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के कला जगत के पुरोधा स्वर्गीय डॉ रामचंद्र देशमुख जी ने राज्य की संस्कृति को पुनर्जीवित किया। उन्होंने कहा कि देशमुख जी ने नाचा कलाकारों को नए ढंग से प्रशिक्षण देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से देश विदेश में अपनी संस्कृति को बढ़ावा दिया। छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है। हरेली, विश्व आदिवासी दिवस, कर्मा जयंती, छेरछेरा आदि अन्य पर्व में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। इसी क्रम में छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक खेल का भी आयोजन किया गया जिसमें 26 लाख प्रतियोगियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों के पुरस्कार के लिए 21 करोड़ तथा 25 करोड़ का प्रावधान भी किया गया है।

मुख्यमंत्री ने नाचा समितियों को प्रोत्साहन स्वरूप 10-10 हजार रुपए देने की भी घोषणा की और कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति में कैसे सुधार हो, यह सुझाव विचारणीय है। उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता के रूप में पहचाने जाते हैं। छत्तीसगढ़ देश का इकलौता ऐसा राज्य है जहां इनपुट सब्सिडी और समर्थन मूल्य मिलाकर किसानों को धान का सर्वाधिक मूल्य दिया जा रहा है। अगले खरीद सीजन से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 क्विंटल से बढ़ाकर 20 क्विंटल की जा रही है। उन्होंने भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने पद्मश्री डोमार सिंह कुंवर और दीपक तारम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा मंच में ‘चेत करो तन के’ पुस्तक का विमोचन भी किया।

स्थानीय विधायक एवं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने क्षेत्र के विकास के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, क्षेत्र की पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, छत्तीसगढ़ नाचा गम्मत समिति के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Breaking News : भिलाई में ठगी की दुकान, कॉल सेंटर में बैठकर यूएसए व कनाडा में सायबर ठगी, दो युवतियों सहित 9 गिरफ्तार
अयोध्या: राम मंदिर के लिए सालों का इंतजार खत्म, नींव भराई के लिए किया गया पूजन
गर्म कपड़े पहनने पर भी लगती है ठंड, तो आपको हो सकती है ये बीमारियां…
डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना और आयुष्मान योजना के तहत निजी अस्पतालों के लिए कोरोना उपचार की दरें जारी…. स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश
भिलाई में 10 अगस्त को मेगा जॉब फेयर, 5500 सौ पदों पर होगी भर्ती…. जानिए किसे मिलेगा मौका
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुनहरी… दूधिया… रोशनी में विधायक के प्रयासों जगमग हुआ दुर्ग शहर, CM के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने का काम जारी सुनहरी… दूधिया… रोशनी में विधायक के प्रयासों जगमग हुआ दुर्ग शहर, CM के नेतृत्व में विकास की गंगा बहाने का काम जारी
Next Article सजा के खिलाफ सूरत में आज राहुल गांधी दायर करेंगे याचिका, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी रहेंगे मौजूद

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?