जशपुर। छत्तीसगढ़ में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। जशपुर जिले में शुक्रवार को एक 35 वर्षीय व्यक्ति को हाथी ने कुचल कर मार डाला। इसकी जानकारी एक वन अधिकारी ने दी। उन्होंने कहा कि घटना कुंकुरी रेंज के कंडोरा करमटोली जंगल में हुई और मृतक की पहचान राजेश रभ (35) के रूप में हुई। वहीं एक ने अधिकारी ने व्यक्ति के परिजनों को मुआवजा देने की बात है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजेश राम (35 वर्ष) अपने 5 साथियों के साथ कुनकुरी वन परिक्षेत्र के जंगल गया था। सभी कंडोरा करमटोली जंगल के नाले में मछली पकडऩे के इरादे से गए थे। तभी उनका सामना जंगली हाथी से हो गया। हाथी को देखकर सभी जान बचाकर भाग निकले, लेकिन राजेश भाग नहीं पाया। हाथी ने उसे सूंड से उठाकर पटक दिया और पैरों से कुचल दिया। सूचना पर वन विभाग व पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के 2 बच्चे भी हैं। वह पेशे से ट्रैक्चर चालक था। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। हाथियों की गांव के करीब आवाजाही से ग्रामीणों में दहशत है।




