ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवरात्रि स्पेशल: तीन रूपों में दर्शन देती है धमतरी की बिलाई माता, CG के पांच शक्तिपीठों में से है एक, जानिए प्राचीन मंदिर की कहानी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नवरात्रि स्पेशल: तीन रूपों में दर्शन देती है धमतरी की बिलाई माता, CG के पांच शक्तिपीठों में से है एक, जानिए प्राचीन मंदिर की कहानी

By @dmin
Published: September 29, 2022
Share
नवरात्रि स्पेशल: तीन रूपों में दर्शन देती है धमतरी की बिलाई माता, CG के पांच शक्तिपीठों में से है एक, जानिए प्राचीन मंदिर की कहानी
नवरात्रि स्पेशल: तीन रूपों में दर्शन देती है धमतरी की बिलाई माता, CG के पांच शक्तिपीठों में से है एक, जानिए प्राचीन मंदिर की कहानी
SHARE

रायपुर. धमतरी के अंतिम छोर में दक्षिण दिशा में अधिष्ठात्री मां बिलाई माता का मंदिर स्थित है। दोनों नवरात्र में यहां श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ती है। वर्षों पुराने इस मंदिर को लेकर कई जनश्रुतियां प्रचलित हैं। इनकी उत्पत्ति के संबंध में मार्कण्डेय पुराण देवीमाहा 11/42 में उल्लेख है। मंदिर के संदर्भ में दो जनश्रुति प्रचलित है।

जहां मंदिर वहां था कभी घना जंगल
पहली जनश्रुति के अनुसार मूर्ति की उत्पत्ति या तो धमतरी के गोड़ नरेश धुरूवा के काल की है या तो कांकेर नरेश के शासनकाल में उनके मांडलिक के समय की है। आज जहां देवी का मंदिर है, वहां कभी घना जंगल था। जंगल भ्रमण के दौरान एक स्थान के आगे राजा के घा़ेडों ने बढऩा छोड़ दिया। खोजबीन करने पर राजा को एक छोटे पत्थर के दोनों तरफ जंगली बिल्लियां बैठी हुई दिखाई पड़ी, जो अत्यंत डरावनी थीं। राजा के आदेश पर तत्काल बिल्लियों को भगाकर पत्थर को निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन पत्थर बाहर आने के बजाए वहां से जलधारा फूट पड़ी।

स्वप्न में देवी ने दिए दर्शन
राजा को स्वप्न में देवी ने कहा कि उन्हें वहां से निकालने का प्रयास व्यर्थ है। अत: उसी स्थान पर पूजा अर्चना की जाए। राजा ने दूसरे दिन ही वहीं पर देवी की स्थापना करवा दी। कालांतर में इसे मंदिर का स्वरूप प्रदान कर दरवाजा बनाया गया। प्रतिष्ठा के बाद देवी की मूर्ति स्वयं ऊपर उठी और आज की स्थिति में आई। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण आज भी देखने को मिलता है। पहले निर्मित द्वार से सीधे देवी के दर्शन होते थे। उस समय मूर्ति पूर्ण रूप से बाहर नहीं आई थी, किंतु जब पूर्ण रूप से मूर्ति बाहर आई तो चेहरा द्वार के बिल्कुल सामने नहीं आ पाया, थोड़ा तिरछा रह गया। मूर्ति का पाषाण एकदम काला था।

5 शक्तिपीठों में से है एक
उल्लेखनीय है कि मां विंध्यवासिनी देवी की मूर्ति भी काली थी। उन्हें विंध्यवासिनी देवी और छत्तीसगढ़ी में बिलाई माता कहा जाने लगा। इस मंदिर को प्रदेश की 5 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इसकी याति दूर-दूर तक फैली हुई है। देश के अलावा विदेश से भी लोग ज्योत प्रज्जवलन करते हैं।

तीनों रूप में देती है दर्शन
धमतरी की बिलाई माता दाई (विंध्यवासिनी देवी) की दरबार में भक्तजन श्रद्धा के दीप में आशा और विश्वास की बाती से दीप ज्योति प्रज्ज्वलित करते हैं। मां के चरणों में आकर बिना मांगे मनवांछित फल पाते हैं। मां विंध्यवासिनी तीनों अवस्थाओं में दर्शन लाभ देती है। बाल्या अवस्था, युवा अवस्था और वृद्धा अवस्था में दर्शन देती है।

राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ
कोरोना पर मुख्यमंत्रियों संग बैठक में बोले पीएम मोदी- मृत्युदर में आई कमी, रिकवरी में बढ़ोतरी, उठाए गए कदम सही दिशा में
”जनजातीय वाचिकोत्सव 2023”: तीन दिवसीय आयोजन 25 से 27 मई तक नवा रायपुर में, नौ विधाओं का किया जाएगा वाचन
बेखौफ आतंकी: यूएलएफ ने ली बिहार के मजदूरों पर हमले की जिम्मेदारी, कहा- सब निकल जाओ, वरना पड़ेगा भारी
शिक्षा, सेवा और जागरूकता से ही समाज और राष्ट्र का सशक्त निर्माण संभव, चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज के केन्द्रीय महाधिवेशन में बोले सीएम साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्काउट्स और गाइड को सिखाया जाता कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता : राज्यपाल
Next Article रायपुर में खुला 21 वां नि:शुल्क योगाभ्यास केंद्र, नागरिकों को स्वस्थ रखने के लिए की गई पहल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?