ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवरात्रि स्पेशल: छत्तीसगढ़ के इस प्राचीन मंदिर में गिरा था माता सती का दाहिना हाथ, कुंवारी लड़कियों का लगता है रेला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurChhattisgarhFeaturedNews

नवरात्रि स्पेशल: छत्तीसगढ़ के इस प्राचीन मंदिर में गिरा था माता सती का दाहिना हाथ, कुंवारी लड़कियों का लगता है रेला

By @dmin
Published: September 27, 2022
Share
mahamaya mandir
नवरात्रि स्पेशल: छत्तीसगढ़ के इस प्राचीन मंदिर में गिरा था माता सती का दाहिना हाथ, कुंवारी लड़कियों का लगता है रेला
SHARE

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में अनेकों देवी-देवताओं का वास है। नवरात्र में आज हम आपको आदिशक्ति मां महामाया मंदिर से रूबरू करा रहे। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यहां माता सती का दाहिना हाथ गिरा था। इसलिए इसकी गिनती देश के 51 शक्तिपीठों में होती है। भगवान शिव ने स्वयं आविर्भूत होकर रतनपुर की महामाया को कौमारी शक्ति पीठ का नाम दिया था। इसलिए यह शक्तिपीठ कुंवारी कन्याओं को सौभाग्य देने वाले मंदिर के रूप में भी प्रसिद्ध है।

11 वीं शताब्दी का प्राचीन मंदिर
बिलासपुर-कोरबा मार्ग पर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर रतनपुर में आदिशक्ति मां महामाया देवी का पौराणिक मंदिर हैं। वैसे तो सालभर यहां भक्तों का तांता लगा रहता है लेकिन नवरात्रि पर यहां विशेष अनुष्ठान होते हैं। इन दिनों मंदिर में पैर रखने के लिए भी जगह नहीं रहती। माता के मंदिर में खासकर कुंवारी लड़कियों की विशेष भीड़ देखने मिलती है। कुंवारी लड़कियों को माता सौभाग्य देतीं हैं। रतनपुर माता मंदिर का इतिहास प्राचीन व गौरवशाली है। त्रिपुरी की एक शाखा ने रतनपुर को अपनी राजधानी बनाकर दीर्घकाल तक छत्तीसगढ़ में शासन किया। महामाया देवी मंदिर का निर्माण राजा रत्नदेव प्रथम द्वारा 11 वीं शताब्दी में कराया गया था।

माता सती का गिरा था दाहिना हाथ
ऐसा माना जाता है कि महामाया मंदिर में माता सती का दाहिना हाथ गिरा था। भगवान शिव ने स्वयं आविर्भूत होकर उसे कौमारी शक्ति पीठ का नाम दिया था। इसलिए इस स्थल को माता के 51 शक्तिपीठों में शामिल किया गया। यहां सुबह से देर रात तक भक्तों की भीड़ लगी रहती है। माना जाता है कि नवरात्र में यहां की गई पूजा विशेष फलदायी होती है।

नागर शैली में बना है प्राचीन मंदिर
महामाया मंदिर नागर शैली में बना है। मंदिर का मंडप 16 स्तंभों पर टिका हुआ है। भव्य गर्भगृह में मां महामाया की साढ़े तीन फीट ऊंची दुर्लभ प्रस्तर प्रतिमा स्थापित है। मान्यताओं के अनुसार मां की प्रतिमा के पृष्ठ भाग में मां सरस्वती की प्रतिमा है जो विलुप्त मानी जाती है। इसके चारों ओर 18 इंच मोटा परकोटा है।

राजा को दिखा था अलौकिक प्रकाश
1045 ई में राजा रत्नदेव प्रथम मणिपुर गांव में रात्रि विश्राम के लिए रूके उन्होंने एक वट वृक्ष के नीचे रात काटी। आधी रात जब राजा की आंखें खुली तब उन्होंने वट वृक्ष के नीचे अलौकिक प्रकाश देखा। उन्होंने देखा कि वहां महामाया देवी की सभा लगी हुई थी। इतना देखकर वे बेहोश हो गए। सुबह होने पर वे अपनी राजधानी तुम्मान खोल लौट गए। उन्होंने अब मणिपुर को अपनी राजधानी बनाने का निर्णय लिया। इसके बाद 1050 ई वे वहां महामाया देवी मंदिर का निर्माण कराया गया।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से राम नारायण का बिजली बिल हुआ शून्य, उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता
Breaking News : 6 आईपीएस अफसरों का सरकार ने किया तबादला, बीएन मीणा फिर से बने दुर्ग के आईजी
अरपा महोत्सव का आयोजन 10 को, कल जागरूकता मैराथन के साथ होगी शुरूआत
विधायक कुंवर सिंह निषाद ने किसना में किया डॉ अम्बेडकर की  प्रतिमा का अनावरण
महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती भेंडिय़ा ने लगवाया कोरोना वैक्सीन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article गर्लफ्रेंड से कहा I Love You…. और फिर हुआ कुछ ऐसा कि पहुंच गया सीधे अस्पताल
Next Article छत्तीसगढ़ देश में बना फिर सिरमौर… आयुष्मान भारत मिशन में सबसे ज्यादा शासकीय अस्पतालों को पंजीकृत करने वाला बना राज्य

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?