ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नरम पड़ा अमेरिका: भारत भेजेगा टीके, वैक्सीन बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की सप्लाई से भी हटाई रोक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

नरम पड़ा अमेरिका: भारत भेजेगा टीके, वैक्सीन बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की सप्लाई से भी हटाई रोक

By @dmin
Published: June 4, 2021
Share
नरम पड़ा अमेरिका: भारत भेजेगा टीके, वैक्सीन बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की सप्लाई से भी हटाई रोक
नरम पड़ा अमेरिका: भारत भेजेगा टीके, वैक्सीन बनाने के लिए जरूरी कच्चे माल की सप्लाई से भी हटाई रोक
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। कोरोना वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी कच्चे माल के निर्यात से अमेरिका ने रोक हटा ली है। इसके अलावा अपने पड़ोसी और साझीदार देशों की उस लिस्ट में भारत को भी अहम स्थान दिया है, जिन्हें वह कोरोना वैक्सीन की सप्लाई करने वाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ग्लोबल एलोकेशन प्लान लॉन्च किया है। इस अभियान के तहत अमेरिका की ओर से दुनिया कई देशों को कोरोना टीकों की 25 मिलियन डोज की सप्लाई की जानी है। इसका बड़ा हिस्सा भारत को भी मिलने वाला है। अमेरिका के रुख में यह बदलाव इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि बीते कुछ महीनों से उसने वैक्सीन की मैन्युफैक्चरिंग के लिए जरूरी कच्चे माल के निर्यात पर रोक लगा रखी थी।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने गुरुवार शाम को मीडिया से बात करते हुए यह जानकारी दी। अमेरिका ने इससे पहले डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट लागू कर दिया था, जिसके चलते किसी भी अहम चीज की सप्लाई में अमेरिका को प्राथमिकता देना जरूरी था। बता दें कि भारत ने अमेरिका से इस रोक को हटाने की अपील भी की थी। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि भारत हमारे साथ मुश्किल वक्त में खड़ा था, जो हमें याद है और हम भी उसके साथ खड़े रहेंगे। यह रोक हटाए जाने के बाद वैक्सीन निर्माताओं के लिए कच्चे माल की उपलब्धता आसान हो जाएगी।

अमेरिका के इस कदम के बाद वैक्सीन सप्लाई सुगम हो जाएगी। तरनजीत संधू ने बताया है कि अमेरिका के वैश्विक आवंटन प्लान से भारत को फायदा होगा। अमेरिका के इस प्लान के तहत भारत को बड़ी संख्या में वैक्सीन मिल सकती है। अमेरिका भारत सहित महामारी से प्रभावित सबसे कमजोर देशों की जरूरतों को पूरा करने के लिए वैश्विक स्तर पर 2.5 करोड़ वैक्सीन डोज की पहली किस्त बांटने के लिए तैयार है। एक इंटरव्यू में संधू ने कहा, राष्ट्रपति बाइडेन ने आज 2.5 करोड़ टीकों के वैश्विक आवंटन योजना की घोषणा की है। अमेरिका द्वारा पहले घोषणा किए गए 8 करोड़ टीकों में से दी जा रही यह पहली किश्त है। टीकों का बंटवारा दो श्रेणियों में किया जाएगा- पहला- कोवैक्स पहल के जरिए और दूसरा- सीधे पड़ोसी और सहयोगी देशों को।

पीएम मोदी और कमला हैरिस के बीच हुई थी बातचीत
संधू ने कहा, प्रधानमंत्री ने भारत को वैक्सीन आपूर्ति के आश्वासन के लिए वीपी कमला हैरिस को धन्यवाद दिया। प्रधानमंत्री ने अमेरिकी सरकार, उद्योग, कांग्रेस और प्रवासी भारतीयों के समर्थन और एकजुटता की भी सराहना की। उन्होंने आगे कहा कि हैरिस और पीएम मोदी ने टीकों में भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने के प्रयासों के बारे में बात की, और वैश्विक स्वास्थ्य और आर्थिक सुधार के अन्य क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल सहित आगे की क्वाड पहल पर भी चर्चा की। वैश्विक स्वास्थ्य स्थिति सामान्य होने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने हैरिस को भारत आने का न्योता भी दिया।

छत्तीसगढ़ के सीएम बघेल को मिली यूपी विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी…. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने बनाया वरिष्ठ पर्यवेक्षक
Video : विधायक देवेन्द्र यादव के चेहरे पर दिखी जीत की खुशी, देर रात डेढ़ बजे तक चली जांच… बाहर निकलते ही समर्थकों ने कंधे पर बिठाया
Gustakhi Maaf: हर हाथ में मोबाइल, हर वाहन में पैनिक बटन
ध्वजवाहकों का भव्य सम्मान समारोह 23 मार्च को, श्रीराम जन्मोत्सव समिति करेगी भव्य आयोजन
एक दिन की राहत के बाद फिर हुआ कोरोना ब्लास्ट, बीते 24 घंटे में 476 नए केस, एक्टिव मरीजों की संख्या 22 सौ के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 39 new cases found in Chhattisgarh…. Infection rate 0.14 percent प्रदेश में लगातार घट रहा संक्रमण: पिछले 24 घंटे में 16 सौ नए केस…. 3800 से ज्यादा हुए स्वस्थ्य…. 3 फीसदी के नीचे पहुंची पॉजिटिविटी दर
Next Article RBI's Monetary Policy Committee meeting: No change in repo rate मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद आरबीआई ने कहा- रेपो रेट चार व रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर, 9.5 फीसदी रह सकती है विकास दर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?