ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगर निगम भिलाई में 21 को मिली अनुकंपा नियुक्ति, आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किया आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

नगर निगम भिलाई में 21 को मिली अनुकंपा नियुक्ति, आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किया आदेश

By @dmin
Published: March 2, 2022
Share
नगर निगम भिलाई में 21 को मिली अनुकंपा नियुक्ति, आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किया आदेश
नगर निगम भिलाई में 21 को मिली अनुकंपा नियुक्ति, आयुक्त प्रकाश सर्वे ने जारी किया आदेश
SHARE

जनसंपर्क विभाग में कार्यरत रहे स्वर्गीय सुभाष ठाकुर एवं रविंद्र देशपांडे के सुपुत्री सहित कइयों की हुई नियुक्ति
भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में 21 को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। आयुक्त प्रकाश सर्वे ने इसका आदेश जारी कर दिया है और आज इन्हें अनुकंपा नियुक्ति का आदेश/नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया इस मौके पर अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी एवं उपायुक्त सुनील अग्रहरी मौजूद रहे। होली त्यौहार के पूर्व इनकी नियुक्ति कर इन्हें एक प्रकार से तोहफा दिया गया है। 21 लोगों को अनुकंपा में नियुक्त करने के बाद इनके पदभार ग्रहण करते ही अब यह निगम कर्मचारी कहलाएंगे। उल्लेखनीय है कि शासकीय सेवा में रहते हुए मृत्यु हो जाने उपरांत इनके आश्रितों ने अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन किया था। महापौर नीरज पाल ने प्राप्त आवेदन की कार्रवाई पर तेजी लाने के निर्देश दिए थे। नगर पालिक निगम भिलाई में अनुकंपा नियुक्ति की बाट जोह रहे लोगों को अब नियुक्ति आदेश जारी कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि नियमित पद संरचना में कई पद स्वीकृत नहीं होने के कारण अनुकंपा नियुक्ति में कई बाधाएं आई। परंतु आयुक्त श्री सर्वे ने पहल करते हुए प्रक्रिया में तेजी लाने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए जिसका परिणाम है कि आज 21 कर्मचारी अनुकंपा के लिए नियुक्त किए गए हैं। शासकीय सेवक के मृत्यु हो जाने पर उनके आश्रितों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है परंतु अब अनुकंपा नियुक्ति हो जाने से इनका मनोबल ऊंचा होने के साथ आर्थिक परिस्थितियों में भी अड़चन नहीं आएगी। अनुकंपा नियुक्ति दिलाने के लिए अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी की भूमिका भी स्थापना प्रभारी होने के कारण अहम हैं जिन्होंने विभागीय प्रक्रियाओं में समय-समय पर आयुक्त महोदय के मार्गदर्शन पर प्रक्रियाओं को विधिवत निरंतरता बनाए रखा।

निकाय स्तर पर अनुकंपा नियुक्ति हेतु गठित छानबीन समिति की बैठक हुई थी जिसमें अनुकंपा के लिए दिए हुए आवेदन पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए अनुशंसा की गई है। अनुकंपा में नियुक्त किए गए कर्मचारियों में आज खुशी की लहर है, निगम के कर्मचारी संघ से विष्णु चंद्राकर, शरद दुबे, रामवृक्ष यादव, कृष्णा देशमुख, रामेश्वर चंद्राकर, अरुण सिंह, संजय शर्मा, देवेंद्र मोहन सखारकर, श्रवण कुमार एवं शिव शर्मा इत्यादि ने महापौर, निगम आयुक्त एवं अपर आयुक्त को अनुकंपा नियुक्ति का आदेश जारी करने पर उनका आभार व्यक्त किया है।

इन्हें इस पद पर मिली अनुकंपा नियुक्ति नरसिंग कोठारी, शुभम रामटेके, महेश कुमार देवांगन, ढाल सिंग साहू, जागेश्वर प्रसाद, सुश्री नम्रता सिंह ठाकुर, सुश्री निशा कुमारी, सुश्री लीला लहरी, रोहित कुमार सिंह, पूर्वांश नायडू को सहायक ग्रेड 3 के पद पर नियुक्ति की गई है। विवेक कुमार साहू एवं सुश्री त्रिवेणी देशपाण्डे को स्वच्छता पर्यवेक्षक के पद पर नियुक्ति किया गया है। जी. मोहन राव, नरेन्द्र कुमार यादव, एम.ईमानियल, गजेन्द्र कुमार, अशोक यादव, एम.ओबेद, प्रदीप अग्रवाल, पीली बाई लहरे एवं मुकेश कुमार को भृत्य पद पर नियुक्त किया गया है। विभिन्न नियम शर्तों के तहत आदेश जारी किया गया है। अनुकंपा में नियुक्त किए गए कर्मचारियों को आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर अनिवार्य रूप से पदभार ग्रहण करना होगा अन्यथा आदेश स्वमेव निरस्त माना जाएगा।

Breaking News : डॉ खंडूजा के खिलाफ एक और एफआईआर, एक करोड़ से ज्यादा का है फ्रॉड …. जानिए क्या है मामला
हादसा टला: 45 मिनट तक नासा के नियंत्रण में नहीं रहा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, रूसी मॉड्यूल ने की गड़बड़
shreekanchanpath 101 # 23 January 2025
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ ने भी माना ऑक्सीजन की कमी से मौत नहीं, संजय राउत के दावे को भी ठहराया गलत
पीसीसीएफ पहुंचे बलौदा बाजार फॉरेस्ट रेंज, निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण… बटरफ्लाई पार्क होगा आकर्षण का केंद्र
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article किसी भी हाल में खारकीव छोड़ दें भारतीय, दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की किसी भी हाल में खारकीव छोड़ दें भारतीय, दूतावास ने नई एडवाइजरी जारी की
Next Article यूक्रेन में एक और भारतीय की मौत: विनित्सिया मेडिकल विवि के अस्पताल में भर्ती छात्र की जान गई, पंजाब के रहने वाले थे यूक्रेन में एक और भारतीय की मौत: विनित्सिया मेडिकल विवि के अस्पताल में भर्ती छात्र की जान गई, पंजाब के रहने वाले थे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?