भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में सोमवार को नाम वापसी प्रकिया पूरी कर ली गई। भारी गहमा गहमी के बीच भिलाई निगम में निर्दिलयों व कुछ पार्टी के बागी प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। आज कुल 119 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया। इसके साथ ही अब भिलाई निगम चुनाव में अब कुल 318 प्रत्याशी मैदान में हैं।

सोमवार को नामवापसी के बाद चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। भिलाई निगम के 70 वार्डों से कुल 437 प्रत्याशी मैदान में थे। आज 119 लोगों ने नाम वापस लिया इसके साथ ही अब मुकाबला 318 प्रत्याशियों के बीच रहेगा।
नामवापसी के दौरान निगम कार्यालय में दिग्गज नेताओं की भीड़ रही। इस दौरान बागी प्रत्याशियों को मनाने का दौर भी चलता रहा। पार्टी से बगावत करने वाले कई प्रत्याशी मान गए तो कुछ प्रत्याशी मैदान में डटे हैं।




