ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील कृषकों, कृषि से जुड़े स्व-सहायता समूहों एवं संस्थानों को किया सम्मानित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील कृषकों, कृषि से जुड़े स्व-सहायता समूहों एवं संस्थानों को किया सम्मानित

By @dmin
Published: December 6, 2021
Share
मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील कृषकों, कृषि से जुड़े स्व-सहायता समूहों एवं संस्थानों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील कृषकों, कृषि से जुड़े स्व-सहायता समूहों एवं संस्थानों को किया सम्मानित
SHARE

रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां एक निजी होटल में आयोजित किसान समिट एवं अवार्ड समारोह में राज्य के प्रगतिशील कृषकों एवं कृषि उत्पाद व व्यवसाय से जुड़े स्व-सहायता समूहों और संस्थाओं को उनके उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार राशि का चेक भेंटकर सम्मानित किया और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने समारोह में मोस्ट इनोवेटिव एप ई-हाट के लिए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कुलपति डॉ. एस.एस. सेगर, डॉ. आर.आर. सक्सेना और वैज्ञानिक अभिजीत कौशिक को सम्मानित किया गया। बेस्ट फार्मिंग प्रोड्यूस के लिए धमतरी जिले के विकासखण्ड कुरूद के ग्राम धुमा के किसान लीलाराम साहू, बेस्ट ऑर्गेनिक फार्मर के रूप में बेमेतरा जिले के विकासखण्ड बेरला के ग्राम खुड़मुड़ा के किसान खेदु राम बंजारे, बेस्ट एग्रीकल्चर रिसर्च के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया – निदेशक विस्तार सेवाएं इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. आर.के. बाजपेयी, कृषि वैज्ञानिक बेमेतरा डॉ. आर.एस. राजपूत और कृषि वैज्ञानिक कोरिया श्री केशवचंद राजहंस को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री द्वारा समारोह में बेस्ट डेयरी फार्मिंग के लिए राजनांदगांव जिले के विकासखण्ड छुईखदान के ग्राम नर्मदा (चकनार) की श्रीमती वहिदा बेगम, बेस्ट पोल्ट्री फार्मिंग के लिए सुकमा जिले के ग्राम गोठान रामापुरम की गायत्री महिला स्व-सहायता समूह, बेस्ट फॉरेस्ट प्रोड्यूस हेतु कोरबा जिले की श्रीमती सरोज पटेल हरिबोल स्व-सहायता समूह डोंगानाला, बेस्ट वाटर कंजरवेशन एफर्ट हेतु कोण्डागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर के ग्राम मंडोकी खरगांव के विजय मंडावी, बेस्ट मेन्यूर प्रोडक्शन के लिए रायगढ़ जिले के बरमकेला की स्व-सहायता समूह हिर्री, बेस्ट मार्केटिंग ऑफ प्रोड्यूस के लिए बस्तर जिले के भुमगादी महिला कृषक उत्पादक कंपनी हरिहर, बस्तर बाजार, जगदलपुर और उद्यानिकी क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए रायपुर के कृषक अभिषेक चावड़ा को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

भारत में कोरोना: देश में संक्रमितों की संख्या साढ़े पांच लाख के करीब, पिछले 24 घंटों में सामने आए 19,459 नए मामले
छत्तीसगढ़ के 433 युवा बनेंगे अग्नीवीर, लिखित परीक्षा में मिली सफलता… 1 मार्च से शुरु होगी ट्रेनिंग
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सुरक्षा एवं पोषण जागरूकता पर कार्यशाला का आयोजन
सांसद सरोज पाण्डेय का सरकार पर वार, कहा- ईडी ने खोली भ्रष्टाचार की पोल, अब चुप क्यों है छत्तीसगढ़ सरकार
मजहब नहीं, मुल्क की मुसीबत है जनसंख्या विस्फोट, सीएम के बयान के बाद नकवी ने दी प्रतिक्रिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नीरज पाल के नाम पर नाराजगी, सुभद्रा भी पहुंची नामांकन दाखिल करने नगरीय निकाय चुनाव: 437 से 318 बचे, 119 प्रत्याशियों ने लिया नाम वापस
Next Article गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक किसानों और ग्रामीणों को 114 करोड़ से अधिक भुगतान हुआ जारी गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक किसानों और ग्रामीणों को 114 करोड़ से अधिक भुगतान हुआ जारी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?