ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नकली इंजन ऑयल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नकली इंजन ऑयल बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

By @dmin
Published: July 10, 2022
Share
SHARE

रायपुर। खमतराई थाना पुलिस ने नकली मोबिल आयल बनाने वाली कंपनी में छापा मार कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार किया है। नामी कंपनियों के नाम का लेवल लगाकर नकली मोबिल आयल बनाता था। पुलिस ने आरोपित की कंपनी से से करीब 1135 लीटर गुणवत्ताहीन रिफाइन नकली इंजन आयल जब्त किया। आरोपित शंकर नगर निवासी अगनदीप छाबड़ा के खिलाफ कापी राइट एक्ट, धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। ऑयल और ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बे जब्त किए है। ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बों में लूज आयल की पैकिंग कर बिक्री का बड़ा खेल करीब तीन महीने से चल रहा था। इसका नुकसान आम जनता को भी उठाना पड़ रहा। उनके गाडिय़ों का एवरेज और लाइफ दोनों कम हो रही।

Contents
  • ग्रामीण क्षेत्रों में कम दम पर सप्लाई
  • यह होता है नुकसान
  • इंजन एक महीने में ही सील हो जाता है
  • जागरूक हों, शिकायत करें

खमतराई थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत अशोक विहार गोंदवारा स्थित गुरु कृपा ट्रेडिंग के संचालक द्वारा नकली इंजन ऑयल बनाकर अलग-अलग नामी कंपनियों के स्टीकर लगाकर ग्राहकों को बिक्री किया जा रहा है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अशोक विहार गोंदवारा स्थित गुरु कृपा ट्रेडिंग कंपनी में जाकर रेड कार्यवाही किया गया।

रेड कार्यवाही के दौरान गोदाम में एक व्यक्ति उपस्थित मिला जिससे पूछताछ करने पर व्यक्ति ने अपना नाम अगमदीप छाबड़ा तथा स्वयं को ट्रेडिंग कंपनी का संचालक होना बताया गया। टीम के सदस्यों द्वारा कंपनी की तलाशी लेने पर कंपनी के गोडाउन से हीरो, बाइजर, मोटो गोल्ड, वेस्को, हाई मसण्ड्स, फीरो, पावर एवं बस्टर के आधा लीटर, एक लीटर और पांच लीटर के डिब्बों सहित आठ ड्रमों में 830 लीटर कुल 1135 लीटर गुणवत्ताहीन रिफाईन नकली इंजन आयल होना पाया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में कम दम पर सप्लाई

मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ग्रामीण क्षेत्रों में आयल की सप्लाई करता था। कम दम में भी दुकान संचालकों को उपलब्ध करवाता है। मोटर मैकेनिक को भी इसका फायदा हो रहा था। जिससे वे ज्यादा से ज्यादा मात्रा के खरीद लेते थे।

यह होता है नुकसान

नकली आयल में ल्बूरीकेट्स (चिकनाई) कम होता है। इससे इंजन गरम होता है। इंजन को पाट्र्स गर्म होते हैं। इससे क्लच प्लेट चिपक जाती हैं। हाफ सेंटर कट जाता हैं कभी-कभी तो इंजन पूरी तरह सूख जाता है, जिससे इंजन ड्राय हो जाता है।

इंजन एक महीने में ही सील हो जाता है

बाइक की सर्विस के दौरान यदि नकली इंजन ऑयल डाल दिया जाए तो वाहन का इंजन एक माह के अंदर ही सील हो जाता है। इससे लोग ठगी का शिकार होते हैं। नकली आयल से बाइक सहित अन्य छोटी-बड़ी गाडिय़ों के इंजन खराब हो रहे हैं। अक्सर लोगों का ध्यान इंजन में डाले गए नकली ऑयल पर नहीं जाता है। वह वर्तमान स्थिति में गाड़ी ठीक कराने की सोचते हैं।

जागरूक हों, शिकायत करें

यदि ग्राहक किसी भी ब्रांडेड कंपनी का इंजन आयल लेते हैं तो उसका एक क्याआर कोड होता है। यह ढक्कन व डिब्बा पर भी होता है। इसे स्केन करते ही उसका सीरियल नंबर आ जाता है। वहीं निकली डिब्बे का क्यूआर कोड स्केन नहीं होता। लोग थोड़ी सतर्कता बरते तो नकली ऑयल की खरीदी से बच सकते हैं। यदि उन्हें किसी तरह का संदेह है तो वे इसकी शिकायत कर सकते हैं।

गणेश चतुर्थी: कल से गणेश उत्सव की शूरूआत, शहर सहित घर-घर विराजेंगे गजानन
छत्तीसगढ़ में कोरोना: छत्तीसगढ़ में सामने आए 47 नए मरीज, प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 803
Big Breaking: भेंट मुलाकात में CM ने की इस जिले में नया उप तहसील बनाने की घोषणा, लोगों की मांग पर दी विकास की सौगात
होम डिलीवरी का लाभ ले रहे लोग
बिग ब्रेकिंग: अंतागढ़ तक जल्द मिलेगी यात्रियों के लिए ट्रेन सेवा, पिछले दिनों हुई थी इंजन की सफल रोलिग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एक्सप्रेस-वे में चाकू मारकर गार्ड की हत्या, फोन लूटकर चार भागे
Next Article गुस्ताखी माफ: भाजपा के गढ़े हुए मुद्दे, आयातित नेतृत्व गुस्ताखी माफ: राजनीति के दलदल में सभी भांड और आइटम गर्ल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?