ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए साल का जश्न: मैनपाट और चित्रकोट सहित इन जगहों पर बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानी….
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नए साल का जश्न: मैनपाट और चित्रकोट सहित इन जगहों पर बड़ी संख्या में पहुंचे सैलानी….

By @dmin
Published: January 3, 2022
Share
SHARE

बारनवापारा, सिरपुर, गंगरेल बांध, नंदनवन, नगरी-सिहावा आदि पर्यटन स्थलों में सैकड़ों की तादाद में पहुंचे सैलानी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों में नए साल का जश्न मनाने के लिए सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। सबसे ज्यादा सैलानी मैनपाट (सरगुजा) और बस्तर के चित्रकोट में उमड़े। यहां प्रदेश समेत अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे।

Contents
  • बारनवापारा, सिरपुर, गंगरेल बांध, नंदनवन, नगरी-सिहावा आदि पर्यटन स्थलों में सैकड़ों की तादाद में पहुंचे सैलानी
  • स्पॉटों में खुद बनाया सैलानियों ने खाना

पर्यटन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक नया साल मनाने के लिए रिसोर्ट, होटल-मोटल एक महीने के पहले से बुक हो गए थे। यही कारण है कि प्रदेश के प्रमुख पिकनिक स्पाटों में अन्य साल के मुकाबले सैलानी ज्यादा पहुंचे। दूसरी ओर राजधानी के आसपास पर्यटन स्थलों में जबरदस्त सैलानी उमड़े। जंगल सफारी, नंदनवन, पुरखौती मुक्तांगन जैसे कई स्पाट में देर शाम तक सैलानियों का जमावड़ा लगा रहा। लोगों ने परिवार, दोस्तों के साथ नए साल को सेलिब्रेट किया। इसके अलावा तीरथगढ़, बारनवापारा, सिरपुर, गंगरेल बांध, नंदनवन, नगरी-सिहावा आदि पर्यटन स्थलों में सैकड़ों की तादाद में सैलानी पहुंचे।

Mainpat and Chitrakot are the first choice to celebrate the new year in  Chhattisgarh

स्पॉटों में खुद बनाया सैलानियों ने खाना

पिकनिक स्पॉटों में सैलानियों ने 2022 के स्वागत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी। वे मौज-मस्ती के साथ खाना बनाकर उत्साह को अधिक और बढ़ा दिया।

मैनपाट (सरगुजा):- मैनपाट छत्तीसगढ़ की शिमला के नाम विख्यात है। जहां जलप्रपात, दलदली, उल्टा पानी, तिब्बतियों की मंदिर के लिए प्रसिद्ध है।
चित्रकोट (बस्तर):- एशिया के बड़े जलप्रपात में शुमार। प्राकृतिक वादियां, जो लोगों को अपनी ओर खींच लेती हैं।
सतरेंगा जलाशय:- कोरबा जिले में स्थित सतरेंगा प्रमुख पिकनिक स्पॉट है। यहां नौकायन आदि का आनंद ले सकते हैं।
सरोदा दादर, चिल्फी घाटी, भोरमदेव:- छत्तीसगढ़ के खजुराहो के नाम से प्रसिद्ध भोरमदेव के आसपास सरोदा दादर, चिल्फी घाटी प्रकृति प्रेमियों को अपनी चोर खींच लेती हैं।
जंगल सफारी:- नवा रायपुर स्थित एशिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित जंगल सफारी में जंगली जानवरों का रहवास है।
बालाछापर (जशपुर):- जशपुर से कुछ ही दूरी पर स्थित सरना एथनिक रिसार्ट में आदिवासी कल्चर एवं संस्कृति को बेहद रोचक तरीके पेश किया है। रिसार्ट में यहां के स्थानीय व्यंजनों का भी पर्यटक आनंद ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सही किया, रूस-यूक्रेन युद्ध पर सरकार का पक्ष लेते हुए बोले मनमोहन सिंह
अंतिम संस्कार में शामिल हुए महापौर, कहा युवा पत्रकार का यों चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति
खाद्य तेलों की कीमतों में तेजी पर लगेगा ब्रेक, पाम तेल पर लगे प्रतिबंध हटाएगा इंडोनेशिया
भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा को किया याद, किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
आईपीएस जीपी सिंह होंगे बहाल, CAT ने दिया आदेश…. राजद्रोह-भ्रष्टाचार मामले में कर दिया गया था रिटायर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा नेता के अजीब बोल: महंगाई है तो खाना-पीना और पेट्रोल भरवाना छोड़ दो..कम हो जाएगी पाकिस्तानी संगठन को जमीन देने का मामला गरमाया, प्रशासन ने दी सफाई, दो अफसरों को नोटिस
Next Article रायपुर के इस तिराहे पर हादसा रोकने के लिए बनेगा रोटेटरी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?