ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई पार्टी का एलान कर कैप्टन ने खेला बड़ा दांव: कांग्रेस छोड़ सकते नाराज नेता, ऐसे खड़ी करेंगे सियासी फौज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

नई पार्टी का एलान कर कैप्टन ने खेला बड़ा दांव: कांग्रेस छोड़ सकते नाराज नेता, ऐसे खड़ी करेंगे सियासी फौज

By @dmin
Published: October 20, 2021
Share
कैप्टन अमरिंदर का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से हुई थी नवजोत सिद्धू को मंत्रिमंडल में लेने की सिफारिश
कैप्टन अमरिंदर का बड़ा खुलासा: पाकिस्तान से हुई थी नवजोत सिद्धू को मंत्रिमंडल में लेने की सिफारिश
SHARE

पंजाब (एजेंसी)। आखिरकार कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब में नई सियासी पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। इसी के साथ पंजाब में सियासी समीकरण बदलने लगे हैं। कैप्टन की नजर पंजाब के तमाम सियासी दलों के नाराज नेताओं पर है, जिसको लेकर वह अपनी नई फौज तैयार करेंगे। 

कांग्रेस में भी वह सेंध लगाने की तैयारी में हैं और जिन नेताओं की टिकट कटती है वे कैप्टन की फौज में भर्ती हो सकते हैं। कैप्टन को दिल्ली में बैठे कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल समेत कई दिग्गजों का साथ मिल रहा है। सिब्बल तो यहां तक कह चुके हैं कि लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, सुष्मिता चली गईं, सिंधिया, जितिन प्रसाद चले गए, दूसरे लोग भी छोड़कर जा रहे हैं। जिस तरह से कैप्टन अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाया गया है, वे खुद को अपमानित महसूस कर रहे हैं।

कैप्टन कांग्रेस को इसका सबक सिखाना चाहते हैं और उन्होंने एलान कर रखा है कि वे किसी सूरत में सिद्धू को सीएम नहीं बनने देंगे। कैप्टन ने यह भी कहा है कि वह किसानी मुद्दों पर हल निकालने का पूरा प्रयास करेंगे। अगर कैप्टन इसमें सफल हो जाते हैं तो वे निश्चित तौर उन्हें पंजाब में एक मजबूत जमीन मिल जाएगी। साथ ही वे किसान आंदोलन की चुनौती से भाजपा को निकाल सकते हैं, क्योंकि उनके किसानों के साथ बेहतर संबंध हैं।
 
कैप्टन अमरिंदर सिंह का खुद का जनाधार है, जो अमृतसर से लोकसभा सीट जीत चुके हैं और भाजपा के दमदार चेहरा अरुण जेटली को हरा चुके हैं। कैप्टन ने इशारा कर दिया है कि वे भाजपा से नाराज नेता, अकाली दल व आप से टूट चुके नेताओं को साथ लेकर चलेंगे।
 
कैप्टन की नजर कांग्रेस के टिकट वितरण पर है क्योंकि इतना तय है कि टिकटों की बांट को लेकर कांग्रेस में हाय तौबा मचेगी क्योंकि सिद्धू अपनी मनमर्जी से टिकटों की बांटेंगे जो चुनाव के बाद उनको सीएम पद पर बैठा सकें। सिद्धू के खिलाफ पंजाब में काफी बड़ा धड़ा खड़ा हो चुका है, जिसमें सुखजिंदर रंधावा व चरणजीत सिंह चन्नी प्रमुख हैं। लिहाजा, कैप्टन ने अपने धड़े के नेताओं को यह कहकर ऑक्सीजन दे दी है कि वे अपनी पार्टी बनाएंगे। उनका इशारा है कि अगर कांग्रेस उनके धड़े के नेताओं की टिकट काटती है तो वे उनकी झोली में आ सकते हैं।

बड़ी खबर: चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल मेडिकल कॉलेज दुर्ग के अधिग्रहण की प्रारंभिक तैयारी शुरू…. मुख्य सचिव ने ली चिकित्सा विभाग की बैठक
नौ रेलवे स्टेशनों को बम से उड़ाने की धमकी, पत्र में लिखा-जिहादियों की मौत का बदला जरूर लूंगा
CG Crime : पुलिस कस्टडी से फरार रेप का आरोपी गिरफ्तार, संबलपुर में छिपा था बदमाश
गीदम में स्लरी पाइप लाइन निर्माण के दौरान हुई बालक की मृत्यु के मामले में प्रशासनिक कार्यवाही जारी
Breaking News : दुर्ग में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाली शातिर महिला गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समाप्त हुई IRCTC की बिक्री पेशकश, सरकार को मिलेंगे 4374 करोड़ रुपये झटका: आईआरसीटीसी के शेयरों में भारी गिरावट, महज दो दिन में निवेशकों के डूबे 30 हजार करोड़ रुपये
Next Article छत्तीसगढ़ की सस्ती सरकारी दवा दुकान श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में दवाइयां इतनी सस्ती…. पैरासीटामाल टेबलेट की टेबलेट की 10 गोलियां 3.88 रुपए में… जाने अन्य दवाओं के दाम छत्तीसगढ़ की सस्ती सरकारी दवा दुकान श्री धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर्स में दवाइयां इतनी सस्ती…. पैरासीटामाल टेबलेट की 10 गोलियां 3.88 रुपए में… जाने अन्य दवाओं के दाम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?