ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गीदम में स्लरी पाइप लाइन निर्माण के दौरान हुई बालक की मृत्यु के मामले में प्रशासनिक कार्यवाही जारी
Share
Notification Show More
Latest News
नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार
October 6, 2026
नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव
October 6, 2026
26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन
October 6, 2026
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)
October 6, 2026
बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी
October 6, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

गीदम में स्लरी पाइप लाइन निर्माण के दौरान हुई बालक की मृत्यु के मामले में प्रशासनिक कार्यवाही जारी

By Poonam Patel Published December 28, 2025
Share
SHARE

दंतेवाड़ा। कार्यालय तहसीलदार गीदम द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार गीदम विकासखंड अंतर्गत ग्राम हाउरनार में स्लरी पाइप लाइन निर्माण कार्य के दौरान दिनांक 28 जुलाई 2025 को निर्मित गड्ढे में गिरने से एक बालक की आकस्मिक एवं दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की घटना घटित हुई थी। उक्त प्रकरण वर्तमान में न्यायालय अनुविभागीय दंडाधिकारी (राजस्व), गीदम में विचाराधीन है। घटना पर जिला प्रशासन द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गई।

राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) के खंड-6, क्रमांक-4 के प्रावधानों के अंतर्गत पीड़ित परिवार को रुपये 4,00,000 (चार लाख मात्र) की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत कर आरटीजीएस के माध्यम से विधिवत प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त संबंधित कंपनी एनएमडीसी एलएंडटी द्वारा पीड़ित परिवार को रुपये 5,00,000  (पांच लाख मात्र) की आर्थिक सहायता चेक के माध्यम से दी गई है।

दिनांक 27 दिसंबर 2025 को तहसीलदार किशन मिश्रा, एनएमडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक अनिमेश झा एवं एलएंडटी कंपनी के अधिकारी विनय सिंह द्वारा पीड़िता के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की गई। इस दौरान स्थायी नौकरी एवं बच्चों के पालन-पोषण से संबंधित मांगों पर चर्चा की गई। पीड़िता द्वारा अवगत कराया गया कि उनके परिजन बचेली में निवासरत हैं, जो सोमवार को पहुंचकर जिला प्रशासन, एनएमडीसी एवं स्लरी परियोजना के अधिकारियों के साथ संयुक्त चर्चा करेंगे।

कलेक्टर के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर, एनएमडीसी के अधिकारी, पीडि़त पक्ष एवं उनके परिजनों के साथ बैठक निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी पीडि़ता को दे दी गई है। एनएमडीसी के अधिकारियों द्वारा संविदा अथवा अस्थायी नौकरी प्रदान करने पर सहमति व्यक्त की गई है। इस संबंध में अंतिम निर्णय आगामी बैठक में पीडि़ता एवं संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा उपरांत लिया जाएगा।

You Might Also Like

नकली सोने की पत्तियां असली बताकर ज्वेलर्स को लगाया 19 लाख का चूना, 6 आरोपी गिरफ्तार

नवरात्रि में श्रद्धालुओं को सुविधा, डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन 10 एक्सप्रेस ट्रेनों को मिलेगा ठहराव

26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता… रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन

अंगदान की मांग और आपूर्ति के बीच बड़ा अंतर कैसे भरेगा मध्य प्रदेश! – डॉ. अतुल मलिकराम (राजनीतिक रणनीतिकार)

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन, 8 व 9 अक्टूबर को जगदलपुर में जुटेंगे देशभर के अधिकारी

Poonam Patel December 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पैसेंजर ट्रेन में फंदे पर लटकती मिली लाश, रायपुर स्टेशन में मचा हड़कंप… जांच में जुटी पुलिस
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुशाभाऊ ठाकरे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?