ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धोनी के बर्थडे पर आईसीसी ने वीडियो जारी कर बताया-क्यों उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है, देखें वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalSports

धोनी के बर्थडे पर आईसीसी ने वीडियो जारी कर बताया-क्यों उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है, देखें वीडियो

By @dmin
Published: July 7, 2021
Share
धोनी के फैंस को मान लेना चाहिए फिनिशर फिनिश हो चुका है
धोनी के फैंस को मान लेना चाहिए फिनिशर फिनिश हो चुका है
SHARE

स्पोर्टस डेस्क (एजेंसी)। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे पर देश-विदेश से पूरा क्रिकेट समुदाय तथा फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। आईसीसी, बीसीसीआई और क्रिकेटरों के अलावा फैन्स भी ‘कैप्टन कूल’ धोनी को उनके बर्थडे पर विश कर रहे हैं। धोनी मैदान पर अपने शांत स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। मैच के दौरान चाहे परिस्थितियां कैसी भी हो, वह हमेशा कूल ही रहते हैं, इसलिए उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है। इस शांत स्वभाव के अलावा धोनी मैदान पर अपने फैसले के लिए भी जाने जाते हैं। आईसीसी ने अपने ट्विटर चार मिनट और 56 सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है, धोनी के 15 साल क्रिकेट करियर को लेकर है।

There’s a reason they call him Captain Cool 😎

On his birthday, relive some of MS Dhoni’s greatest calls as @BCCI skipper 👨‍✈‍ pic.twitter.com/8nK5hvTuWM

— ICC (@ICC) July 7, 2021

आईसीसी ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘ ये वे कारण हैं, जिसके चलते उन्हें कैप्टन कूल कहा जाता है। धोनी के जन्मदिन पर बतौर कप्तान उनके द्वारा लिए गए कुछ शानदार फैसले। इस वीडियो में आईसीसी ने बताया है कि क्यों धोनी को कैप्टन कूल कहा जाता है। क्रिकेट की शीर्ष संस्था ने साथ ही बतौर कप्तान धोनी द्वारा मैच के दौरान लिए गए कुछ शानदार और निर्णायक फैसले को भी दिखाया है।

वीडियो में 2007 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जोगिंदर शर्मा से गेंदबाजी कराना, 2015 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई के खिलाफ ग्लैन मैक्सवेल के सामने रविचंद्रन अश्विन से गेंदबाजी कराने का फैसला, 2012 टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ इरफान पठान से गेंदबाजी कराने का फैसला, 2016 टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार रन आउट, 2016 टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली से गेंदबाजी कराने का फैसला और 2011 वर्ल्ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ युवराज सिंह से पहले खुद बल्लेबाजी के लिए आने का फैसला करना शामिल है। युवराज से पहले आकर धोनी ने भारत की पारी को संभाला था और गौतम गंभीर के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी करके 28 साल बाद एक बार फिर से भारत को चैम्पियन बनाया था।

धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान रह चुके हैं, जो अपनी कप्तानी में तीनों आईसीसी खिताब जीत चुके हैं। इनमें 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2011 में वल्र्ड कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी शामिल है। ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर धोनी ने 2020 में 15 अगस्त की संध्या पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा कर दी थी। हालांकि आईपीएल में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलना जारी रखा है।

अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल छत्तीसगढ़ की दो दिवसीय प्रदेश बैठक सम्पन्न…
Railway News : लोकोमोटिव उत्पादन में बना नया कीर्तिमान, भारत ने अमेरिका और यूरोप को भी पीछे छोड़ा
भूपेश बघेल ने राज्यपाल को सौंपा अपना इस्तीफा, बोले- जनादेश स्वीकार… भाजपा को दी बधाई
अक्षय कुमार की फिल्म में साउथ अभिनेता सूर्या की एंट्री, सेट से सामने आई तस्वीर…
नक्सल प्रभावित इलाके की तीन बेटियों ने एमसीआई की परीक्षा में मारी बाजी, बनेंगी डॉक्टर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 264 # 07 july 2021
Next Article शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा शेयर बाजार: 53 हजार के पार बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?