ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी में गड़बड़ी: 70 बोरा अमानक धान जब्त, निरीक्षण के दौरान हुई कार्यवाही
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

धान खरीदी में गड़बड़ी: 70 बोरा अमानक धान जब्त, निरीक्षण के दौरान हुई कार्यवाही

By Om Prakash Verma
Published: January 4, 2023
Share
Irregularity in paddy purchase: 70 bags of non-standard paddy seized, action taken during inspection
Irregularity in paddy purchase: 70 bags of non-standard paddy seized, action taken during inspection
SHARE

अमानक धान लेकर आने वाले व्यापारी कृषक का शेष रकबा समर्पित
रायपुर। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कलेक्टर एस. ध्रुव ने आज मनेन्द्रगढ़ ब्लाक के धान खरीदी केन्द्र नागपुर के औचक निरीक्षण के दौरान वहां समर्थन मूल्य पर धान बेचने आए व्यापारी कृषक विजय शंकर जायसवाल का 70 अमानक धान जब्त किए जाने की कार्यवाही की। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान व्यापारी कृषक विजय शंकर जायसवाल द्वारा बेचने के लिए लाए गए धान का मुआयना करने पर यह पाया कि धान की क्वालिटी ठीक नहीं है। बोरे में भरे नये धान के साथ पुराना बदरा धान की मिलावट की गई है। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जायसवाल द्वारा लाए गए धान की पलटी कराई तो उसमें बड़ी मात्रा पुराना सुरही लगा बदरा धान भरा हुआ था। कलेक्टर ने इस मामले में जब पूछताछ की तो जायसवाल ने यह स्वीकार किया कि उसने 70 बोरे धान में 25 बोरा पुराने धान की मिलावट की है, जिसे उसने किसानों से पहले खरीदा था।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि विजय शंकर जायसवाल कोचिया का भी काम करता है। कलेक्टर ने जायसवाल के उक्त कृत्य को लेकर नाराजगी जताई और उसके नाम पर दर्ज शेष रकवा का समर्पण किए जाने की कार्यवाही भी की. ताकि वह आगे इस तरह का कृत्य न कर सके। कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र के प्रभारी को धान खरीदी में पूरी तरह सतर्कता बरतने और अमानक धान न खरीदे जाने के कड़े निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी और मिली भगत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को कोचियों पर कड़ी निगाह रखने और गड़बड़ी करने वाले के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ध्रुव ने धान खरीदी केन्द्र चैनपुर और बरबसपुर का भी निरीक्षण कर धान खरीदी की व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धान बेचने आए कृषकों से चर्चा की और धान बेचने के एवज में भुगतान के बारे में भी जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों को मानक स्तर का धान बेचने के लिए खरीदी केन्द्र में लाने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के समान ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोदो, कुटकी, रागी की समर्थन मूल्य पर खरीदी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसानों से अपनी उच्चहन और पड़ती भूमि में कोदो, कुटकी रागी की खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कोविड की खतरनाक रफ्तार : देश में लगभग 1.80 लाख नए मामले, ओमिक्रॉन मरीज भी 4000 के पार
अच्छी खबर: कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित मिट्टी परीक्षण किट को मिला भारत सरकार का पेटेंट
पर्यावरण प्रदूषण की रोकथाम और नशामुक्ति का संदेश लेकर छत्तीसगढ़ की यात्रा पर निकला संतोष, हर दिन 200 किमी चलाते हैं साइकिल
बड़ी खबर: ड्रग केस में आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट ने दी जमानत… कल या शनिवार तक हो सकेगी रिहाई…. शाहरुख को जन्मदिन से पहले एडवांस गिफ्ट
वैशाली नगर विधानसभा में अब मात्र 1 रुपये में पॉवर वाला चश्मा, विधायक रिकेश हनुमान जयंती से करेंगे शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक छत्तीसगढ़िया ओलंपिक: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 8 से 10 जनवरी तक
Next Article स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला, खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने विद्यार्थी स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में शुरू हुई तीन दिवसीय एस्ट्रो शाला, खगोलीय घटनाओं के प्रत्यक्षदर्शी बने विद्यार्थी

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?