ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारी लगातार कर रहे हैं उपार्जन केंद्रों का दौरा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारी लगातार कर रहे हैं उपार्जन केंद्रों का दौरा

By @dmin
Published: December 4, 2021
Share
धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारी लगातार कर रहे हैं उपार्जन केंद्रों का दौरा
धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारी लगातार कर रहे हैं उपार्जन केंद्रों का दौरा
SHARE

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने बेमेतरा के कई खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण
रायपुर (एजेंसी)। प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार उपार्जन केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा बेमेतरा जिले की प्रभारी सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने बेमेतरा के कई खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों और समिति प्रबंधकों से चर्चा कर व्यवस्था का फीडबैक भी लिया।

खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा ने बेमेतरा के कठिया धान उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान वहां धान बेचने पहुंचे किसानों से चर्चा की। श्री वर्मा ने स्थानीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि धान बेचने आ रहे किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखें। बेमेतरा जिला की प्रभारी सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने लेंजवारा (सरदा), कठिया, जेवरा, कुसमी, सरदा, बीजाभाठ एवं हसदा धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने किसानों से चर्चा कर उनके द्वारा उपार्जन केंद्र में लाए गए धान की मात्रा, धान के उत्पादन और समर्थन मूल्य के बारे में पूछा। उन्होंने खरीदी केंद्रों में मानव संसाधन, आद्र्रतामापी यंत्र, तौल बाट, पेयजल और विद्युत व्यवस्था की भी जानकारी ली।

कबीरधाम जिले के कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने सहसपुर लोहारा विकासखण्ड में खुले चार नए धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने छिरहाबांधा, मोतीपुर, गौरमाटी और गोरखपुर कला के नए धान खरीदी केन्द्रों में पंजीकृत किसानों से बातचीत कर व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने इन केंद्रों के प्रभारियों से कहा कि किसानों की मांग पर नए खरीदे केंद्र खोले गए हैं। यहां धान बेचने आने वाले किसानों को सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। धान बेचने में किसानों की सहुलियत के लिए कबीरधाम जिले में इस साल आठ नए धान खरीदी केंद्र खोले गए हैं।

पूर्वांचल को मिला एक्सप्रेस वे…. पीएम मोदी ने किया उद्घाटन… वायूसेना के विमान से एक्सप्रेस वे पर की लैंडिंग…. जानिए क्या है इसकी खासियत
प्रयास आवासीय विद्यालय के 166 और दंतेवाड़ा से 38 विद्यार्थी नीट परीक्षा में सफल: सीएम ने दी बधाई
बिना परमिशन नही करा सकेंगे नलकूप खनन, जलापूर्ति के दौरान टूल्लू पंप चलाने पर होगी कार्रवाई
भिलाई निगम की कार्रवाई, पावर हाउस फलमंडी में खाली कराया 28 साल पुराना कब्जा
Breaking News : छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नियुक्ति, सरकार ने की 36 नियुक्तियां…. देखें पूरी सूची
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भाजपा नेता के अजीब बोल: महंगाई है तो खाना-पीना और पेट्रोल भरवाना छोड़ दो..कम हो जाएगी सामूहिक नामांकन रैली कर बृजमोहन दिखाना चाहते थे ताकत, प्रत्याशियों ने फेर दिया पानी
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए राज्य में बना उत्साहजनक वातावरण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?