ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: धरती का चक्कर लगा रहे हैं भारत के 217 स्पेस ऑब्जेक्ट, अंतरिक्ष मलबा घटाने पर किया जा रहा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

धरती का चक्कर लगा रहे हैं भारत के 217 स्पेस ऑब्जेक्ट, अंतरिक्ष मलबा घटाने पर किया जा रहा काम

By @dmin
Published: April 10, 2022
Share
धरती का चक्कर लगा रहे हैं भारत के 217 स्पेस ऑब्जेक्ट, अंतरिक्ष मलबा घटाने पर किया जा रहा काम
धरती का चक्कर लगा रहे हैं भारत के 217 स्पेस ऑब्जेक्ट, अंतरिक्ष मलबा घटाने पर किया जा रहा काम-symbolic pic
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के 217 स्पेस ऑब्जेक्ट धरती की परिक्रमा लगा रहे हैं। इनमें से 103 सक्रिय या निष्क्रिय अंतरिक्ष यान हैं और 115 वस्तुओं को अंतरिक्ष मलबे की श्रेणी में रखा गया है। इसके साथ ही भारत ने बाह्य अंतरिक्ष से इस तरह की वस्तुओं को घटाने के लिए एक शोध की शुरुआत की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने संसद को बताया है कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सक्रिय मलबा हटाने (एडीआर) की शुरुआत करने के लिए जरूरी प्रौद्योगिकियों और व्यवहार्यता का अध्ययन करने के लिए अनुसंधान शुरू किया है।

नासा की ओर से मार्च में जारी ऑर्बिटल डेब्रिस क्वार्टरली न्यूज के अनुसार भारत के 103 अंतरिक्ष यान और 114 अंतरिक्ष मलबा ऑब्जेक्ट हैं। इनमें धरती के चक्कर लगा रहे इस्तेमाल हो चुके रॉकेट भी हैं। इस तरह भारत के कुल 217 स्पेस ऑब्जेक्ट हैं जो धरती का चक्कर लगा रहे हैं।

जितेंद्र सिंह ने कहा कि एक्टिव डेब्रिस रिमूवल (एडीआर), बढ़ते अंतरिक्ष मलबे को कम करने के लिए स्पेस डेब्रिस रिसर्च कम्युनिटी की ओर से सुझाए गए सबसे सक्रिय तरीकों में से एक है। उन्होंने कहा कि एडीआर बहुत जटिल तकनीक है और इसमें नीति व कानूनी मुद्दे शामिल हैं।

अंतरिक्ष मलबे में चीन और अमेरिका की यह है स्थिति
क्वार्टरली न्यूज रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के सक्रिय और निष्क्रिय 4144 अंतरिक्ष यान और 5126 स्पेस ऑब्जेक्ट ऐसे हैं जिन्हें धरती के ऑर्बिट में मौजूद अंतरिक्ष मलबे की श्रेणी में रखा गया है। वहीं, चीन के ऐसे 517 अंतरिक्ष यान और 3854 स्पेस ऑब्जेक्ट धरती का चक्कर लगा रहे हैं।

सिंह ने बताया कि इसरो के भीतर अंतरिक्ष मलबे से संबंधित सभी गतिविधियों का समन्वय करने के लिए और टकराव के खतरों से भारतीय परिचालन अंतरिक्ष संपत्तियों की सुरक्षा के लिए कर्नाटक के बेंगलुरु में एक समर्पित अंतरिक्ष स्थिति जागरूकता नियंत्रण केंद्र की स्थापना की गई है।

3 और लोगों की मौत के बाद डेंगू से मरने वालों की संख्या हुई 9, कुल मामले बढ़कर 2,700 के पार
मुख्यमंत्री ने परसतरई में वीर शिरोमणि छत्रपति शिवाजी महाराज की पाषाण मूर्ति का किया अनावरण
योगी आदित्यनाथ ने मुख्यमंत्री साय को भेजा आमों का टोकरा, सीएम साय ने पत्र लिखकर जताया आभार
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस: वित्तमंत्री व उद्योगमंत्री ने जारी की सूची… पहले स्थान पर आंध्र प्रदेश…. जाने किस नंबर पर है छत्तीसगढ़
कई राज्यों में मेडिकल ऑक्सीजन की सबसे ज्यादा कमी, आसान नहीं ऑक्सीजन का ट्रांसपोर्टेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पाकिस्तान का नया पीएम बनने से पहले शहबाज शरीफ ने दिखाया असली रंग, कश्मीर का राग अलापा पाकिस्तान का नया पीएम बनने से पहले शहबाज शरीफ ने दिखाया असली रंग, कश्मीर का राग अलापा
Next Article प्रीडेटर ड्रोन: अमेरिका से खरीदी के लिए भारत ने बनाई उच्चस्तरीय समिति, सेनाओं की जरूरतों के हिसाब से बनेगी योजना प्रीडेटर ड्रोन: अमेरिका से खरीदी के लिए भारत ने बनाई उच्चस्तरीय समिति, सेनाओं की जरूरतों के हिसाब से बनेगी योजना

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?