ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो बाइक सवारों के भिड़ने से घर के पास टहल रहे भाजपा नेता आए चपेट में, इलाज के दौरान मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दो बाइक सवारों के भिड़ने से घर के पास टहल रहे भाजपा नेता आए चपेट में, इलाज के दौरान मौत

By @dmin
Published: June 19, 2022
Share
दो बाइक सवारों के भिड़ने से घर के पास टहल रहे भाजपा नेता आए चपेट में, इलाज के दौरान मौत
दो बाइक सवारों के भिड़ने से घर के पास टहल रहे भाजपा नेता आए चपेट में, इलाज के दौरान मौत
SHARE

भिलाई। रुआबांधा में रहने वाले भाजपा के सीनियर नेता व रिटायर्ड बीएसपी कर्मी रामकृपाल साहू शनिवार शाम को अपने घर के पास हादसे का शिकार हो गए। दो बाइक सवार आपस में भिड़े और इनसे टकरा गए। घटना के बाद गंभीर अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता राम कृपाल साहू अपने घर के पास रोजना शाम को टहला करते थे। शनिवार को भी वे इवनिंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान दो बाइक सवार आपस में भिड़ गए। दोनों बाइक भिडंत की चपेट में रामकृपाल साहू भी आ गए। घटना शनिवार शाम लगभग 7 बजे की बताई जा रही है।

इस हादसे में बाइक सवारों को तो कुछ नहीं हुआ लेकिन रामकृपाल साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें तत्काल शहर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां इनकी मौत हो गई। घटना जानकारी मिलने के बाद भिलाई नगर पुलिस मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रामकृपाल साहू की बेटी अनुराधा साहू और बेटा रवि साहू अमेरिका में व दूसरा बेटा वीरेंद्र साहू लंदन में काम करते हैं उनके आने के बाद 20 जून को इनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं मे एक थे रामकृपाल साहू
रामकृपाल साहू भाजपा के पुराने नेताओं में से एक हैं। साहू समाज के भी पदाधिकारी थे और काफी एक्टिव रहते थे। भिलाई नगर पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद उनका काफी खून बह गया था और कूल्हे की हड्डी भी टूट गई थी। आसपास के लोगों ने उन्हें बिना देर किए अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।

Big Breaking: CG में इनकम टैक्स का बड़ा छापा, नामी कारोबारियों के कई ठिकानों पर दबिश, 50 से ज्यादा अधिकारी शामिल
छत्तीसगढ़ लोककला महोत्सव में शामिल हुए क्रेडा सदस्य विजय साहू, बोले- यहीं से हमें अपनी परंपरा के करीब जाने का मिलता है मौका
लगातार हो रही बारिश ने गिराया तापमान…. इस सीजन पहली बार महसूस हुई ठंड
लॉन्च हुई ऐसी पावरफुल बैटरी की 50 साल तक नहीं पड़ेगी चार्ज करने की जरूरत
सैक्स रैकेट का खुलासा-, काम दिलाने के नाम पर नाबालिक लेकर आते थे साथ, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने किया रेस्क्यू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 'अग्निपथ' के खिलाफ 'सत्याग्रह', मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जंतर-मंतर पर जुटे कांग्रेसी ‘अग्निपथ’ के खिलाफ ‘सत्याग्रह’, मोदी सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, जंतर-मंतर पर जुटे कांग्रेसी
Next Article विकास प्रदर्शनी: जशपुर जिले के ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने विकास प्रदर्शनी का किया अवलोकन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?