ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दो पेग शराब से सेहत को नुकसान नहीं होता, अच्छा लगता है: नीतीश की शराबबंदी की जीतनराम मांझी ने उड़ाई खिल्ली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दो पेग शराब से सेहत को नुकसान नहीं होता, अच्छा लगता है: नीतीश की शराबबंदी की जीतनराम मांझी ने उड़ाई खिल्ली

By @dmin
Published: July 23, 2022
Share
भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने से बिगड़ी 80 बच्चों की हालत, भड़के परिजन
भूखे पेट कृमि नाशक दवा देने से बिगड़ी 80 बच्चों की हालत, भड़के परिजन
SHARE

सासाराम (एजेंसी)। बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। इसे कामयाब बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। किसी भी शर्त पर वे शराब बनाने, रखने, बेचने, पीने और पिलाने जैसे शब्दों को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। राज्य के जेलों पर इस कानून की वजह से काफी दबाव है। हजारों की संख्या में सरकारी सेवक राज्य में भी दंडित हो चुके हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर शराबबंदी कानून की खिल्ली उड़ाकर नीतीश कुमार के संकल्प की परीक्षा ले ली है।

सासाराम में पूर्व सीएम सह बिहार विधानसभा अनुसूचित जाति-जनजाति के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने सासाराम मे कहा कि दो पेग शराब पीने से सेहत को नुकसान नहीं होता है। बल्कि सोते वक्त दो पेग शराब पीने से लोग अच्छा महसूस करते हैं।

जीतनराम मांझी ने डॉक्टरों को भी कटघरे में खड़ा कर दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सक भी शराब दवा की तरह पीने की सलाह देते हैं। इसमें बिहार सरकार को संशोधन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून बिहार में लागू है। लेकिन, आज भी शराब की खेप पहुंच रही है। इसमें गरीब अथवा अनुसूचित जाति-जनजाति लोगों पर ही कार्रवाई की जा रही है। जबकि जो बड़े लोग हैं, वे लोग प्रत्येक दिन शराब सेवन करते हैं। यदि रात्रि में तकरीबन ग्यारह बजे तक बड़े लोगों को ब्रेथ एनालाइजर से जांच किया जाएगा तो, पता चल जाएगा।

उन्होंने उदाहरण के तौर पर कहा कि जिस क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है, यदि पानी सूखा दिया जाएगा तो उसके आगे पानी जाने का सवाल नहीं। लेकिन यहां पर तो ऐसा नहीं किया जाता। उसी तरह शराब जहां से आता है, वहीं पर नहीं रहेगा तो लोग कहां से सेवन करेंगे। उन्होंने फिर कहा कि शराब कानून में संशोधन की जरूरत है। इसके लिए भी सरकार से बातचीत किया जाएगा।

गरबा महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, कहा- उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि
अहमदाबाद-मुंबई तेजस एक्सप्रेस हुई लेट, 630 यात्रियों को मिलेंगे इतने रुपये
Breaking News : छत्तीसगढ़ में राजा जैसा हत्याकांड, मुर्गा-भात में जहर मिलाकर पत्नी ने पति को खिलाया… चौंकाने वाली है वजह
चुनाव आयोग का ममता सरकार को पत्र, परिणाम के बाद न हो हिंसा, जश्न मनाने पर भी लगे रोक
हादसे का शिकार हुआ म्यांमार का सैन्य विमान, रनवे से फिसला, छह घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के दो छात्रों ने 100 में से 100 अंक हासिल किया डॉ. संतोष राय इंस्टीट्यूट के दो छात्रों ने 100 में से 100 अंक हासिल किया
Next Article बारिश से कहीं जलभराव तो नहीं महापौर नीरज पाल ने शहर का लिया जायजा, बारिश के दौरान वार्डो में देखी स्थिति
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?