ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देहरादून में बादल फटने से तबाही, घरों में घुसा पानी व मलबा, पुल और सड़कें ध्वस्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

देहरादून में बादल फटने से तबाही, घरों में घुसा पानी व मलबा, पुल और सड़कें ध्वस्त

By @dmin
Published: August 25, 2021
Share
देहरादून में बादल फटने से तबाही, घरों में घुसा पानी व मलबा, पुल और सड़कें ध्वस्त
देहरादून में बादल फटने से तबाही, घरों में घुसा पानी व मलबा, पुल और सड़कें ध्वस्त
SHARE

देहरादून (एजेेंसी)। उत्तराखंड की राजधानी में देर रात हुई तूफानी बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। कई फंसे हुए लोगों को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। वास्तव में मंगलवार को दिन भर देहरादून में बादल बरसते रहे लेकिन रात को आईटी पार्क से एसडीआरएफ को फोन आया कि तेज बारिश से नदी में बढ़ा पानी घरों में घुसने लगा था। जिस पर एसडीआरएफ से तुरंत कार्रवाई करते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। स्वास्थ्य प्राधिकरण बिल्डिंग में भी पानी घुसने से एसजीआरएस की टीम ने 12 से 15 लोगों को सुरक्षित निकाला और उनको उनके घरों तक छोड़ा।

देहरादून में मंगलवार देर रात और बुधवार की अलसुबह तक हुई तेज़ बारिश से पथरिया पुल धंस गया। बाढ़ जैसे हालात के चलते प्रशासन ने आवाजाही पर लगाई रोक लगा दी है। नदी के तेज़ बहाव से पुल में कई जगह दरारें आई हैं। इसके अलावा, बादल फटने जैसी भारी बारिश से कई जगह नुकसान की खबरें हैं। देहरादून में भारी बारिश से कहां किस तरह के नुकसान और हालात की खबर है, विस्तार से जानिए।

देहरादून में बादल फटने से तबाही, घरों में घुसा पानी व मलबा, पुल और सड़कें ध्वस्त

कहां हैं कैसे हालात?
विजय कॉलोनी में पथरिया पीर इलाके में बारिश से नुकसान की खबरें हैं। संतला देवी मंदिर के पास खाबड़वाला में भी भारी नुकसान होने की खबरें और तस्वीरें आ रही हैं। कई घरों में पानी और मलबा घुसने और कुछ इलाकों में सड़कों के टूटने के समाचारों से लोग दहशत में हैं। दून में मयूरी चौक, अम्बेडकर नगर, साभावाला, द्रोण पूरी के इलाकों में घरों में पानी घुसने की खबरें मिल रही हैं और इन इलाकों के लोग खासे परेशान हैं। नगर निगम, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें रेस्क्यू कर रही हैं और फिलहाल शहर में हल्की बूंदाबादी का दौर बना हुआ है।

7 जिलों में आज अलर्ट
उत्तराखंड के 7 जि़लों में तेज़ बारिश का ऑरेंज अलर्ट बुधवार को जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इन सभी जि़लों को हिदायतें भेजी हैं और राहत व बचाव टीमों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़, यूएस नगर में गरज के साथ तेज़ बारिश के आसार बताए गए हैं।

अब दुर्ग शहर में पकड़ाई दो बांग्लादेशी महिलाएं, नाम बदलकर 8 साल से रह रहे थी दोनों, आधार सहित अन्य दस्तावेज भी बनाए
कोरोना वैक्सीनेशन में भारत की उपलब्धि: अमेरिका-ब्रिटेन को छोड़ा पीछे, 18 दिन में 45 फीसदी हेल्थ वर्कर्स व फ्रंट लाइनर को लगा टीका
टाउनशिप को स्वच्छ जल देने युवा कांग्रेस से बढ़ाया हाथ…. मो शाहीद के नेतृत्व में शुरू किया घर-घर नि:शुल्क पेयजल पहुंचाने का अभियान
जिले में 100 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे मॉल, जिम और पार्क, आदेश तत्काल प्रभावशील होगा
जिला अस्पताल विस्तार से दुर्ग में मेट्रो सिटी के तर्ज पर मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं : अरुण वोरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced राहत: अगस्त में अब तक प्रदेश के 14 जिलों में कोरोना से एक भी मौत नहीं…. संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत
Next Article Taliban bowing in Panjshir Valley: If the gun does not work, the Taliban is negotiating पंजशीर घाटी में झुका तालीबान: बंदूक की नहीं चली तो वार्ता कर रहा तालिबान…. समझौते को भेजे 40 प्रतिनिधि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?