ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देश की विविधता में एकता का अनूठा प्रदर्शन; रैंप पर परंपरागत परिधानों में दिखे एम्प्लॉयीज़
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
MP NewsNational

देश की विविधता में एकता का अनूठा प्रदर्शन; रैंप पर परंपरागत परिधानों में दिखे एम्प्लॉयीज़

By Om Prakash Verma
Published: December 30, 2024
Share
देश की विविधता में एकता का अनूठा प्रदर्शन; रैंप पर परंपरागत परिधानों में दिखे एम्प्लॉयीज़
देश की विविधता में एकता का अनूठा प्रदर्शन; रैंप पर परंपरागत परिधानों में दिखे एम्प्लॉयीज़
SHARE

इंदौर/ देश के हर राज्य की अपनी संस्कृति है, अपनी परंपरा, अपना पहनावा, अपनी भाषा और रहने के अपने तौर-तरीके हैं। यही अनूठापन हमारे देश को दुनिया के सबसे सुंदर देशों में से एक बनाता है। भारत का हर राज्य अपनी खासियतों के लिए जाना जाता है। हर राज्य की अपनी अलग संस्कृति होते हुए भी, हम सभी एकता के सूत्र में बंधे हुए हैं। यही विविधता हमें मजबूत बनाती है और हमें एक दूसरे से जोड़ती है। महज़ कुछ दूरी तय करने के बाद एक नई संस्कृति और उसकी अद्वितीय परम्पराओं से रूबरू होने का मौका और किसी देश में कहाँ मिलता है? जो बात हमारे भारत देश में है, वह इस दुनिया में कहीं नहीं..

यह बताने और भारत की सांस्कृतिक धरोहर को शानदार तरीके से प्रस्तुत करते हुए, इंदौर स्थित देश की जानी-मानी पीआर कंपनी, पीआर 24×7 के वार्षिक उत्सव ‘उड़ान 2025’ में विभिन्न राज्यों की वेशभूषा में आकर्षक रैम्प प्रस्तुति दी गई। इस इवेंट में देश के दस जीवंत राज्यों- मेघालय, मिजोरम, असम, अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, सिक्किम, गोवा, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की संस्कृति और परंपराओं का बेजोड़ प्रदर्शन देखते ही बना। इस शानदार प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया और सभी ने भारतीय संस्कृति की विविधता और अद्भुत सौंदर्य को खुलकर सराहा।

प्रस्तुति में गोवा राज्य के परिधान में दिखे इकबाल पटेल, सीनियर मैनेजर, ग्राफिक्स और डिज़ाइनिंग, पीआर 24×7, ने कहा, “भारत की विविधता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। इस प्रस्तुति के माध्यम से हम यही संदेश देना चाहते थे कि जब हम अपनी जड़ों से जुड़े रहते हैं, तो हम न सिर्फ अपनी पहचान को संजो सकते हैं, बल्कि दूसरों को भी अपने देश के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित कर सकते हैं। उड़ान 2025 की इस प्रस्तुति के माध्यम से हमने अपने देश की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत करने का प्रयास किया है।”

मेघालय के परिधान में प्रस्तुति देने वालीं सुरभि चौरसिया, सीनियर मैनेजर, कॉन्टेंट राइटिंग, पीआर 24×7, ने कहा, “हम दुनिया के सबसे खूबसूरत देश में रहते हैं, जहाँ एक नहीं, बल्कि हजारों संस्कृतियाँ अरसों से इसका मान बढ़ा रही हैं। यही हमारी पहचान है और हमें हमेशा इसे संजोकर रखने पर ध्यान देना चाहिए। काम के सिलसिले में हम कई राज्यों की मीडिया आदि से हमेशा ही जुड़े रहते हैं, लेकिन हम दिल से भी उनके साथ हैं, यह प्रस्तुति इस बात की जीती-जागती मिसाल है। पीआर 24×7 का हिस्सा बनकर हम न सिर्फ प्रोफेशनल रूप से, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं।”

इवेंट में मेघालय के पारंपरिक परिधान और फूलों की खुशबू, मिजोरम की रंग-बिरंगी पोशाकें और संगीत, असम की प्रसिद्ध रेशम की साड़ी और बिहू नृत्य, अरुणाचल प्रदेश की आदिवासी परंपरा, छत्तीसगढ़ के आदिवासी नृत्य और पहनावे, उत्तराखंड की पहाड़ी संस्कृति, सिक्किम की तिब्बती-नेपाली मिश्रित संस्कृति, गोवा की कोंकणी जीवनशैली, हरियाणा की धाकड़ धरोहर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी अंदाज़ ने मंच पर चार चाँद लगा दिए।

एम्प्लॉयीज़ की दमदार प्रस्तुति ने इस बात को बखूबी प्रदर्शित किया कि भारतीय संस्कृति कितनी जीवंत और विविधतापूर्ण है। इस प्रस्तुति से विविधता में एकता के सिद्धांत का उत्कृष्ट उदाहरण दिखाई देता है। एक साझा मंच पर देश की विभिन्न संस्कृतियों का बेजोड़ मेल इस बात का प्रतीक रहा कि भले ही हमारी भाषाएँ, परंपराएँ और पोशाकें अलग हों, लेकिन हमारी आत्मा एक ही है ‘भारतीय’।

पीआर 24×7 के बारे में
पीआर 24×7 एक कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एजेंसी है, जो भारत की सर्वश्रेष्ठ पीआर एजेंसियों में से एक है। ब्रांड के पास 25 वर्षों का व्यापक अनुभव है, जिसने इसे 18 से अधिक राज्यों और 68 से अधिक शहरों में अपनी सेवाओं का विस्तार करने में सक्षम बनाया है। इसकी 75 से अधिक सदस्यों की मजबूत और समर्पित टीम ने हर चुनौती का सामना करते हुए उत्कृष्टता की ऊँचाइयों को छुआ है। आज, कंपनी के पास 200 से अधिक क्लाइंट्स और 75 से अधिक लोगों की एक मजबूत टीम है। हमारे ग्राहक हमें कई कारणों से पसंद करते हैं, जिनमें 24×7 उपलब्धता, रीजनल मीडिया की समझ, नेटवर्क और मीडिया संबंध, क्राइसिस कम्युनिकेशन में विशेषज्ञता, उत्कृष्ट मीडिया मॉनिटरिंग क्षमताएँ, टीम की संस्कृति और स्थिरता और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं के साथ दीर्घकालिक ग्राहक संबंध शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण की औसत दर 0.32 प्रतिशत, बीते 24 घंटों में 135 नए संक्रमित…. 5 जिलों में कोरोना का कोई नया मरीज नहीं
सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, पाकिस्तानी आतंकी जिया मुस्तफा ढेर, तीन जवान घायल
छत्तीसगढ़ मिलेट उत्पादन में इनपुट सब्सिडी देने वाला देश का एक मात्र राज्य…. मिलेट मिशन में वैज्ञानिक पद्धति से उत्पादन और प्रसंस्करण से खुलेंगे रोजगार और आय के नए रास्ते
CG News : आसमान से गिरी आफत, खेत में काम कर रहे चार लोगों की मौत… कोरबा में तीन मवेशियों की गई जान
छत्तीसगढ़ में 10 हजार 538 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण पूर्ण, 16 हजार से ज्यादा शिक्षक व प्राचार्य हुए समायोजित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दुर्ग में युवक की हत्या, युवती के दूसरे प्रेमी ने पहले प्रेमी को इतना मारा की हो गई मौत
Next Article राजधानी में इंस्पेक्टर ने खुद को मारी गोली, पुलिस मुख्यालय में तैनात था अफसर… जांच में जुटी पुलिस

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?