ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देवेन्द्र की अनुशंसा पर सीएम भूपेश तय करेंगे भिलाई का नया महापौर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedPoliticsRaipur

देवेन्द्र की अनुशंसा पर सीएम भूपेश तय करेंगे भिलाई का नया महापौर

By @dmin
Published: December 25, 2021
Share
देवेन्द्र की अनुशंसा पर सीएम भूपेश तय करेंगे भिलाई का नया महापौर
देवेन्द्र की अनुशंसा पर सीएम भूपेश तय करेंगे भिलाई का नया महापौर
SHARE

रिसाली महापौर का दारोमदार ताम्रध्वज पर
भिलाई। भिलाई, रिसाली व चरोदा नगर निगमों के महापौर कौन होगा, इसे लेकर कयासों का दौर आज भी जारी रहा। माना जा रहा है कि महापौर के लिए विधायक देवेन्द्र यादव की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अंतिम मुहर लगाएंगे। वहीं रिसाली क्षेत्र का पूरा दारोमदार गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू पर है। भिलाई-चरोदा के लिए महापौर के नाम की अनुशंसा विधायक व पीएचई मंत्री गुरू रूद्रकुमार करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, स्थानीय विधायकों की अनुशंसाओं पर ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहमति जाहिर करेंगे। ऐसे में विधायकों के करीबी पार्षदों के नामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है।

उल्लेखनीय है कि भिलाई के चुनाव संपन्न होने के बाद कांग्रेस पार्टी को यहां बहुमत मिला है। भिलाई निगम के 70 वार्डों में से 37 वार्डों में कांग्रेस के पार्षद चुनकर आए हैं। वही भारतीय जनता पार्टी को 24 वार्डों में जीत मिली है। निर्दलीय प्रत्याशी 9 वार्डों में जीत पाए हैं। भिलाई निगम में बड़ी जीत के साथ ही यहां महापौर व सभापति कौन होगा इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। हालांकि कुछ ऐसे चेहरे हैं जो महापौर की रेस में सबसे आगे हैं। इनमें से उस चेहरे की तलाश की जा रही है, जो विधायक देवेन्द्र यादव का का सबसे करीबी व विश्वस्त है। बताया जा रहा है कि भिलाई निगम सहित चारों निगमों में महापौर कैंडिडेट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पसंद का होगा। इसके लिए स्थानीय विधायकों की अनुशंसा जरूर अनिवार्य होगी। अब सवाल यह है कि नगर निगम भिलाई में आखिर सीएम बघेल किस नाम पर सहमति जताते हैं।

एक ओर जहां महापौर व सभापति के नामों को लेकर लोग अपनी-अपनी राय जाहिर कर रहे हैं, वहीं यह भी कहा जा रहा है कि स्थानीय सरकार का मंत्रिमंडल यानी एमआईसी तय करने में भी विधायक देवेन्द्र यादव की अहम् भूमिका होगी। चुनाव अभियान की पूरी कमान स्वयं विधायक देवेंद्र यादव ने संभाली थी। नतीजों को उनके परिश्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। जाहिर है कि भिलाई निगम में बहुमत आने से उनका राजनैतिक कद बढ़ेगा। वैसे भी देवेंद्र यादव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सबसे करीबी विधायकों में शुमार हैं। भिलाई निगम के महापौर की चर्चा के बीच कुछ नए चेहरों पर भी फोकस हो सकता है। दुर्ग नगर निगम में चुनाव होने के बाद महापौर को लेकर इसी तरह की पॉलिसी अपनाई गई थी। कई दिग्गज पार्षदों के बीच दुर्ग निगम में धीरज बाकलीवाल को महापौर बनाया गया। दुर्ग निगम चुनाव के बाद महापौर के शुरुआती दावेदारों में धीरज बाकलीवाल का नाम ही नहीं था, लेकिन जब इनके नाम पर मुहर लगी तो सभी कांग्रेस पार्षदों ने इनका समर्थन किया। दुर्ग का फॉर्मूला अपनाया गया तो संभवत: सीएम की पसंद किसी नए चेहरे पर ठहर सकती है।

रिजार्ट में पार्षद, मनोरंजन और दावत का भी इंतजाम
फिलहाल नवनिर्वाचित पार्षदों को अंडरग्राउंड कर दिया गया है। पता चला है कि रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव के करीब 300 पार्षदों को रायपुर, महासमुंद से लगे टूरिस्ट रिजॉर्ट और होटलों में रखा गया है। ऐसा इस वजह से कि कहीं सियासी जोड़-तोड़ का हथकंडा काम न कर जाए और हाथ आई जीत कांग्रेस से फिसल न जाए। पार्षद ही मेयर चुनेंगे इसलिए पार्टियां ज्यादा से ज्यादा इन्हें अपने पाले में रखने की कोशिश में जुटी हैं। पार्षद कांग्रेस के प्रति वफादार रहें, इसलिए सभी को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की निगरानी में अलग-अलग जगहों पर भेजा गया है, कुछ को भेजा जा रहा है। भिलाई से एक बस की तस्वीर सामने आई है जिसमें पार्षदों को लेकर रायपुर के होटल में भेजा गया है। जिन पार्षदों को खुफिया ठिकानों पर रखा गया है उनमें रायपुर के बीरगांव, दुर्ग जिले के चरौदा, रिसाली और खैरागढ़ के पार्षद शामिल हैं। खबर है कि इन पार्षदों को रायपुर से लगे फॉरेस्ट टूरिस्ट रिजॉर्ट में रखा गया है। इनके मनोरंजन और दावत का भी बंदोबस्त किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के नेता हर जगह जीत कर आए निर्दलीय उम्मीदवारों को भी अपना ही समर्थन करने के लिहाज से संपर्क बनाए हुए हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि भिलाई के साथ ही खैरागढ़ व बीरगांव की निगमों में हार चखने वाली भाजपा और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ भी इस जुगाड़ में हैं कि वो कांग्रेस का पलड़ा कुछ हल्का कर सकें। हालांकि ज्यादातर जगहों पर बहुमत या तो कांग्रेस के पास है या निर्दलीय के समर्थन से हासिल किया जा सकता है। ऐसे में भाजपा और जनता कांग्रेस दोनों इस कोशिश में हैं कि उनका दम भी बरकरार रहे।

CG Crime : डेढ़ साल से फरार हत्या का आरोपी बलसाड़ गुजरात से पकड़ाया, एसएसपी शशिमोहन सिंह को मिली मिठाई
राजधानी में धारा 144 लागू: होलिका दहन में भी नहीं रहेंगे 5 से ज्यादा लोग, दूसरे राज्यों से आने वालों के लिए होम क्वारेंटाइन जरूरी
चांद की सतह से नमूने लेकर धरती पर लौटा चीनी चंद्रयान
हाट-बाजार क्लीनिकों में दूरस्थ गांवों और वनांचलों के 51 लाख से अधिक लोगों का हुआ इलाज…
आत्मसमर्पित सोड़ी हुंगा का पक्के घर का हुआ सपना साकार, प्रधानमंत्री आवास योजना से असुरक्षा और भय के जीवन से मिली मुक्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सिंगल नामों को पैनल में फंसाकर गुटबाजी को बढ़ाया, नतीजे तो तभी तय हो गए थे सिंगल नामों को पैनल में फंसाकर गुटबाजी को बढ़ाया, नतीजे तो तभी तय हो गए थे
Next Article जम्मू-कश्मीर में आतंक पर बड़ी चोट, सुरक्षाबलों ने 36 घंटे में ढेर किए पांच आतंकवादी जम्मू-कश्मीर में आतंक पर बड़ी चोट, सुरक्षाबलों ने 36 घंटे में ढेर किए पांच आतंकवादी

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?