ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देवेंद्र फडणवीस का एलान, अगर ओबीसी को नहीं दिला पाए आरक्षण तो छोड़ देंगे राजनीति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

देवेंद्र फडणवीस का एलान, अगर ओबीसी को नहीं दिला पाए आरक्षण तो छोड़ देंगे राजनीति

By @dmin
Published: June 27, 2021
Share
देवेंद्र फडणवीस का आरोप: नवाब मलिक का संबंध अंडरवल्र्ड से, मुंबई में बम धमाके करने वालों से खरीदी जमीन
देवेंद्र फडणवीस का आरोप: नवाब मलिक का संबंध अंडरवल्र्ड से, मुंबई में बम धमाके करने वालों से खरीदी जमीन
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी इन दिनों अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के अधिकारों को लेकर बेहद आक्रामक नजर आ रही है। राज्य में स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण का मुद्दा गरमाता जा रहा है। शनिवार को भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण बहाल करने की मांग को लेकर राज्यव्यापी चक्का चक्का जाम किया। भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो स्थानीय चुनावों में ओबीसी आरक्षण को लागू करेंगी और अगर वो ऐसा नहीं कर सके, तो वो राजनीति से संन्यास ले लेंगे।

ओबीसी आरक्षण बहाल कराने को लेकर राज्यव्यापी चक्का जाम के दौरान नागपुर में वेराइटी स्क्वायर चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार लोगों को यह कहकर बरगला रही थी कि वो यह मुद्दा संसद में उठाएगी। उन्होंने कहा कि सच्चाई यह है कि यह मुद्दा राज्य स्तर पर हल किया जा सकता है। राज्य सरकार कानून बनाकर स्थानीय निकायों में आरक्षण को लागू कर सकती है। विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि या तो महाविकास अघाड़ी सरकार ओबीसी का राजकीय आरक्षण बहाल करवाए या फिर सत्ता मुझे सौंपे। यदि हम चार महीने में ओबीसी को पुन: राजकीय आरक्षण नहीं दिलवा सके, तो राजनीति छोड़ देंगे। 

क्या है मामला?
वर्ष 2019 में भाजपा-शिवसेना सरकार ने स्थानीय निकायों में ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण दिया था, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे रद्द कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महाराष्ट्र में संबंधित स्थानीय निकायों में ओबीसी के लिए आरक्षण, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं ओबीसी के लिए आरक्षित कुल सीटों के 50 फीसदी से अधिक नहीं हो सकता। 
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र जिला परिषद और पंचायत समिति अधिनियम 1961 के भाग 12 (2)(सी) की व्याख्या करते हुए ओबीसी के लिए संबंधित स्थानीय निकायों में सीटों का आरक्षण प्रदान करने की सीमा से संबंधित राज्य चुनाव आयोग द्वारा वर्ष 2018 और 2020 में जारी अधिसूचनाओं को रद्द कर दिया था।  सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में उद्धव ठाकरे सरकार की याचिका भी खारिज कर दी। 
पूर्व सीएम ने कहा कि ठाकरे सरकार के नकारापन के कारण ओबीसी का राजकीय आरक्षण रद्द हुआ है। यदि वह इसे बहाल नहीं करवा पाती तो सत्ता के सूत्र हमें सौंप दे। हम यदि चार महीने में ओबीसी को पुन: राजकीय आरक्षण नहीं दिलवा सके तो राजनीति से ही संन्यास ले लेंगे।

CG Election-2023: ईडी के बल पर चुनाव लड़ेगी भाजपा? ओम माथुर के बयान पर सीएम बघेल का पलटवार
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के विभागों के लिए लगभग 11 हजार 763 करोड़ रुपये की अनुदान मांगें पारित
बड़ी खबर: जेवलिन थ्रो में भारत में को मिला गोल्ड…. नीरज चोपड़ा ने खत्म किया 121 साल का इंतजार
मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022: बैडमिंटन का महामुकाबला, हर एक प्वॉइंट के लिए हो रही मशक्कत
दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ शहीद जवान के परिजनों के साथ है- मुख्यमंत्री साय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article State Congress General Secretary Jitendra Sahu said that everyone should not be afraid of the vaccine कोरोना महामारी के दौर में वैक्सीन ही संजीवनी… प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री जितेन्द्र साहू ने कहा वैक्सीन से डरे नहीं सभी लगवाएं
Next Article Such will be the city of Ram Adhyay: nearby scenic and religious places will be connected ऐसी होगी राम की नगरी अध्योध्या: जुड़ेंगे आसपास के दर्शनीय व धार्मिक स्थल… 873.37 वर्ग किलोमीटर का होगा दायरा

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?