ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देवदास को देख एली ने किया था बॉलीवुड आने का फैसला, अब गुडबाय की कर रहीं तैयारी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

देवदास को देख एली ने किया था बॉलीवुड आने का फैसला, अब गुडबाय की कर रहीं तैयारी

By @dmin
Published: July 29, 2022
Share
SHARE

एली अवराम मूल रूप से स्वीडिश-ग्रीक अभिनेत्री हैं। हालांकि, उन्होंने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। एली वर्ष 2013 में टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 7 में हिस्सा लेने के बाद लाइमलाइट में आईं थीं। इसके बाद उन्होंने कई और टीवी शो में हिस्सा लिया। फिर उन्हें बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। बता दें कि एली अवराम मशहूर स्वीडिश अभिनेत्री की बेटी हैं। मगर, उन्होंने बॉलीवुड में काम करने का फैसला लिया। आखिर क्यों? यह सवाल अक्सर लोगों के मन में आता है। इसका जवाब काफी दिलचस्प है। हिंदी भाषा और सिनेमा पर अच्छी पकड़ न होने के बावजूद एली ने इस इंडस्ट्री में काम करने की ठानी। इसका श्रेय एक शानदार बॉलीवुड फिल्म को जाता है। कौन-सी है वह फिल्म आइए जानते हैं..

बता दें कि एली अवराम बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए टूरिस्ट वीजा पर मुंबई आईं थीं। हिंदी फिल्मों में एक्टिंग का फैसला लेने के बारे में एक बातचीत के दौरान एली ने कहा था, ‘मेरी उम्र उस वक्त 14 साल थी। मेरे कमरे में टीवी लगा था और मैंने उस पर ‘देवदास फिल्म देखी। यह करीब चार घंटे लंबी फिल्म थी और इस दौरान में टीवी के सामने ही बैठी रही। मुझे यह फिल्म काफी शानदार लगी। इसी दौरान मैंने सोचा कि मुझे भी इसी तरह डांस और एक्टिंग करनी है। मुझे बॉलीवुड फिल्में करनी हैं। इसके बाद एली ने मॉडलिंग एजेंसी के साथ साइन किया। उस एजेंसी ने ऑडिशन कराने में एली की काफी मदद की। इसके बाद उन्हें अक्षय कुमार के साथ एक विज्ञापन करने का मौका मिला।

बॉलीवुड में आने वाली पहली स्विडिश एक्ट्रेस

रिपोट्र्स के मुताबिक एली अवराम बॉलीवुड में एक्टिंग करने वाली पहली स्वीडिश अभिनेत्री हैं। शुरुआत में उनकी तुलना अभिनेत्री कटरीना कैफ के साथ की गई थी। इसी के आधार पर लोगों ने उन्हें नोट करना शुरू किया था। एली को एक्टिंग के साथ-साथ स्केटिंग, डांसिंग और सिंगिंग का भी शौक है। 2013 में ‘बिग बॉस 7 में हिस्सा लेने के बाद एली ने डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के सातवें सीजन में हिस्सा लिया। फिल्मों की बात करें वर्ष 2013 में एली को सबसे पहले सौरभ वर्मा की कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ‘मिकी वायरस में मुख्य भूमिका अदा करने का मौका मिला। इसमें वह मनीष पॉल के साथ नजर आईं। इसके बाद वर्ष 2014 में एली ने करण जौहर की फिल्म ‘उंगली में काम किया। फिल्म में वह स्पेशल अपीयरेंस में नजर आईं थीं। वर्ष 2015 में एली को तीसरी बॉलीवुड फिल्म मिली, ‘किस किसको प्यार करूं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। एली ‘वन नाइट स्टैंड, ‘नाम शबाना और ‘पोस्टर बॉय में भी काम कर चुकी हैं।

एली अवराम जल्द ही फिल्म ‘गुडबाय में काम करती नजर आएंगी। अमिताभ बच्चन और नीना गुप्ता अभिनीत इस फिल्म में काम करके एली बेहद खुश हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान उन्होंने इस खुशी का इजहार करते हुए कहा था कि फिल्म ‘गुडबाय में अमिताभ बच्चन के साथ काम करना उनके लिए एक चमत्कार है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि वह स्वीडन में अपनी सहेलियों के साथ ‘शावा शावा पर डांस किया करती थीं और अब जब उन्हें बिग बी के साथ काम करने का मौका मिला है तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। बता दें कि ‘गुडबाय 7 अक्तूबर 2022 को रिलीज होगी।

छत्तीसगढ़ के चाय बागानों और बांस उद्योग को मिलेगा असम की विशेषज्ञता का लाभ
सड़क हादसे में टीचर की मौत, घर जाते समय ट्रक ने मारी टक्कर, भाई ने दर्ज कराया केस
कोल माफियाओं एवं कोल डिपो पर ताबड़तोड़ छापे, छत्तीसगढ़ सरकार ने लगातार शिकायतों के बाद की कार्रवाई
ऑपरेशन के बाद सीमा अब अपना हाथ सीधा कर पाएगी, ‘चिरायु’ से डीकेएस अस्पताल में हुई नि:शुल्क सर्जरी
हाईवे पर हादसा : भीषण सड़क दुर्घटना, सात बरातियों की मौत, 10 घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ी लोक गायक गोफेलाल ने साथी के साथ मिलकर की हत्या, गिरफ्तार
Next Article ओटीटी पर रिलीज हुआ रॉकेट्री का हिंदी संस्करण…

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?