ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देखिए हौंसले और इंसाफ की एक मनोरंजक कहानी ‘सिया’, आज रात सिर्फ एंड एक्सप्लोर एचडी पर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Entertainment

देखिए हौंसले और इंसाफ की एक मनोरंजक कहानी ‘सिया’, आज रात सिर्फ एंड एक्सप्लोर एचडी पर

By Om Prakash Verma
Published: May 11, 2024
Share
देखिए हौंसले और इंसाफ की एक मनोरंजक कहानी 'सिया', आज रात सिर्फ एंड एक्सप्लोर एचडी पर
देखिए हौंसले और इंसाफ की एक मनोरंजक कहानी 'सिया', आज रात सिर्फ एंड एक्सप्लोर एचडी पर
SHARE

एंड एक्सप्लोर एचडी हर फिल्म प्रेमी के मनोरंजन की चाहत को पूरा करता है, जो कि अनरूटीन, अनएक्सपेक्टेड और अनफॉर्मूला का शानदार मिश्रण है। इस चैनल के पास एक से बढ़कर एक शोज़ का एक विशाल भंडार है, जो स्टोरीटेलिंग का वह पहलू दिखाता है, जो पहले कभी नहीं देखा गया। एंड एक्सप्लोर एचडी एक बेमिसाल अनुभव का वादा करता है, जो दर्शकों के लिए सिनेमा को अनबॉक्स करेगा। यह चैनल अब अभूतपूर्व फिल्म ‘सिया’ का एक्सक्लूसिव प्रीमियर करने के लिए तैयार है, जो सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि इंसाफ को बहाल करने की एक मुहिम है।

एक छोटे से भारतीय शहर की पृष्ठभूमि पर आधारित, सिया सशक्तिकरण और बगावत की एक मनोरंजक कहानी है, जो आपके दिलों को झकझोर कर रख देगी और आपको अटूट इंसानी जज़्बातों से जोड़ देगी।

सिया एक 17 वर्षीय लड़की की कहानी है, जो एक बेहद भयानक स्थिति का सामना करने के बावजूद हार नहीं मानती। ताकतवर अपराधियों के एक बेरहम हमले से बचने के बाद, सिया दोबारा उठ खड़ी होती है और उस अन्याय के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेती है, जो उसे खत्म करने की धमकी देता है।

पूजा पांडे कहती हैं, “एक फिल्म के रूप में ‘सिया’ दर्शकों को वास्तविक दुनिया के मुद्दों से रूबरू कराती है और हमारे समाज में मौजूद अन्याय को प्रतिबिंबित करने का मौका देती है। एक वास्तविक कहानी के साथ यह फिल्म कुछ कड़वी सच्चाइयों से दर्शकों का सामना कराती है और उन्हें बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित करती है। मैं इस बात के लिए खुद को खुशनसीब मानती हूँ कि सिया मेरी पहली फिल्म है। इसने मुझे असल जिंदगी की ऐसी ही स्थितियों से निपटने या ऐसी परिस्थितियों से गुज़र रहे किसी व्यक्ति के साथ खड़े होने की अपार आंतरिक शक्ति दी है, जो मेरे मायने में हमारे देश की हर महिला के लिए ज़रूरी है।”

निर्देशक मनीष मुंद्रा ने कहा, “जहाँ ‘सिया’ टेलीविज़न स्क्रीन पर अपनी जगह बना रही है, वहीं हमें कई लोगों के साथ हुई नाइंसाफी के खिलाफ स्थायी लड़ाई की याद आती है। यह फिल्म एक कहानी से कहीं ज्यादा है; यह हर जगह जीवित बचे लोगों के हौंसले और बहादुरी का प्रमाण है। मैंने साहस और सार्थक चर्चा को बढ़ावा देने के लिए ‘सिया’ बनाई। इस खास कहानी को देश भर के दर्शकों के सामने लाने के लिए मैं अपने कलाकारों, क्रू और ज़ी की टीम का बहुत आभारी हूँ। मुझे उम्मीद है कि सिया का सफर हर दर्शक को सशक्त और प्रबुद्ध बनाता रहेगा।”

सिया सिनेमाई परिदृश्य में आशा की किरण जगाती है, जो दर्शकों को मनोरंजन से परे एक आकर्षक कहानी दिखाती है। अपनी दमदार कहानी और असरदार विषय के साथ यह फिल्म एक चर्चा छेड़ती है, सहानुभूति जगाती है और हमारे समाज में मौजूद अन्याय को मिटाने के लिए सामूहिक संकल्प को बढ़ावा देती है। एंड एक्सप्लोर एचडी पर अपने वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर के साथ, सिया दिलों को लुभाने, दिमागों को प्रेरित करने और दुनिया भर के दर्शकों पर एक स्थायी प्रभाव छोड़ने का वादा करती है।

फिल्म ‘सिया’ में आप भी देखने के लिए तैयार हो जाइए हिम्मत और हौंसले का एक शानदार सफर, शनिवार 11 मई को रात 10 बजे, सिर्फ एंड एक्सप्लोर एचडी पर।

लगातार बढ़ रहा तनाव : नहीं सुधर रहा चीन, अपने 5000 सैनिक किये तैनात, भारत भी बढ़ा रहा अपने सैनिकों की संख्या
मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में हुई दिशा समिति की बैठक, बोले- छत्तीसगढ़ के प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का पहुँचे लाभ
सरदार पटेल के 150वीं जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम, दुर्ग पुलिस द्वारा आयोजित किया जाएगा “रन फॉर यूनिटी
Breaking News : गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों के खातों में पहुंचे 7 करोड़, सीएम भूपेश बघेल ने ऑनलाइन किया ट्रांसफर
Breaking News : छत्तीसगढ़ सरकार राजस्थान के कोटा में बनाएगी छात्रावास, देशभर के स्टूडेंट्स को मिलेगी सुविधा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जेल और कैदियों के मुद्दों को गंभीरता से लेने की जरुरत जेल और कैदियों के मुद्दों को गंभीरता से लेने की जरुरत
Next Article छत्तीसगढ़ की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा छत्तीसगढ़ की 14 सदस्यीय टीम पहुंची उत्तराखंड, बर्फ से घिरे पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?