एंटरटेनमेंट डेस्क (एजेंसी)। बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक दीपक तिजोरी ने सह निर्माता मोहन नादर पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि नादर ने उनसे 2.6 करोड़ रुपये ठगे हैं। उनके खिलाफ अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया। अभिनेता का आरोप है कि मोहन ने ‘टिप्सीÓ नामक एक थ्रिलर फिल्म बनाने के नाम पर उनसे 2.6 करोड़ रुपये लिए और उनके साथ धोखाधड़ी की। इस मामले में पुलिस ने आइपीसी की धारा 420 और 406 के तहत मामला दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, दीपक तिजोरी ने कहा कि 2019 में हमने टिप्सी नाम की एक फिल्म के लिए कॉन्ट्रेक्ट साइन किया था। जिसके लिए नादर में मुझसे पैसे लिए।जब इस मुद्दे को मैंने उठाया और शिकायत दर्ज करने की धमकी दी, तो नादर ने उन्हें खाली पड़े बैंक खातों के चेक दिए। उन्होंने कहा था कि फिल्म की शूटिंग लंदन में करेंगे। इस बहाने उन्होंने पैसे ऐंठे थे। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद भी उनकी ओर से इन्हें लौटाया नहीं गया है।




