ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिव्यांगजन शिविर : पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल व व्हीलचेयर का किया वितरण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhEducationNewsRaipur

दिव्यांगजन शिविर : पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल व व्हीलचेयर का किया वितरण

By @dmin
Published: September 26, 2025
Share
दिव्यांगजन शिविर : पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल व व्हीलचेयर का किया वितरण
दिव्यांगजन शिविर : पर्यटन व संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को ट्रायसायकल व व्हीलचेयर का किया वितरण
SHARE

अम्बिकापुर । सेवा पखवाड़ा के तहत दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए समाज कल्याण विभाग द्वारा अम्बिकापुर के राजमोहिनी देवी भवन में जिला स्तरीय दिव्यांगजन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दिव्यांगजनों से मुलाकात कर उन्हें विभिन्न उपयोगी उपकरण ट्रायसायकल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र एवं सेंसर छड़ी वितरित की । इस दौरान उन्होंने दिव्यांगजनों से उनका कुशलक्षेम जाना तथा योजनाओं का लाभ लेने प्रोत्साहित किया। उन्होंने दिव्यांगजनों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में पूछा तथा निराकरण के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। शिविर के दौरान 13 ट्रायसायकल, 14 व्हीलचेयर, 06 श्रवण यंत्र तथा 03 सेंसर छड़ी प्रदान की गई।

मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि ‘‘दिव्यांगता लोगों के विकास में बाधा नहीं बनेगी, हम आपकी दिव्यांगता को गतिशील बनाने हर संभव प्रयास कर रहे हैं। सभी दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए हम लगातार कार्य कर रहे हैं‘‘। उन्होंने दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण प्रदान किये जाने हेतु समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद दिव्यांगजनों को सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत पेंशन राशि नियमित प्राप्त हो, यह सुनिश्चित करें।

शिविर में जिले के सभी विकासखंड, नगरीय निकाय से दिव्यांगजन बड़ी संख्या में शामिल हुए। शिविर में राशन कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड बनाए जाने हेतु विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इस दौरान 12 दिव्यांगजनों का आधार कार्ड, 04 दिव्यांगजनों का राशन कार्ड, 06 दिव्यांगजनों का आयुष्मान कार्ड तथा 109 दिव्यांगजनों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र/यूडीआईडी कार्ड हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर में नगर पालिक निगम अंबिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, कलेक्टर विलास भोसकर, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे ।

सौगात: विधायक की पहल से सेक्टर 10 में बनेगा बैडमिंटन कोर्ट, वार्ड वासियों के साथ किया भूमि पूजन
देवपहरी वॉटरफॉल में अचानक जलस्तर बढऩे से फंसे चार पर्यटक, एसडीआरएफ की टीम ने किया रेस्क्यू
नवरात्रि के लिए सरकार की गाइडलाइन : सड़कों पर नहीं लगेंगे स्वागत द्वार, डीजे की तेज आवाज पर भी पाबंदी
Big Breking: छत्तीसगढ़ में कल से दो बड़ी जंग की शुरूआत, जानिए क्या है सरकार का प्लान
दुर्ग में असिस्टेंट जेलर के घर पर हमला, अज्ञात हमलावरों ने घर के कांच तोड़े, जमकर मचाया उत्पात
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग जिले के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग जिले के स्कूलों का किया औचक निरीक्षण
Next Article स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता भी जरूरी: मंत्री वर्मा स्वच्छता केवल सरकार का काम नहीं, बल्कि समाज की जागरूकता भी जरूरी: मंत्री वर्मा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?