ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल की गंभीर बीमारी से पीडि़त 4 माह के सिद्धार्थ का इलाज कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दिल की गंभीर बीमारी से पीडि़त 4 माह के सिद्धार्थ का इलाज कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार

By @dmin
Published: June 18, 2022
Share
दिल की गंभीर बीमारी से पीडि़त 4 माह के सिद्धार्थ का इलाज कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार
दिल की गंभीर बीमारी से पीडि़त 4 माह के सिद्धार्थ का इलाज कराएगी छत्तीसगढ़ सरकार
SHARE

मुख्यमंत्री को किए एक ट्वीट से मासूम सिद्धार्थ को मिली तत्काल मदद
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की संवेदनशील पहल
सिद्धार्थ के पिता रतनलाल यादव के ट्वीट पर तुरंत लिया एक्शन
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का संवेदनशीलता आज उस वक्त एक बार फिर से देखने और सुनने को मिली, जब उन्होंने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक गरीब पिता की फरियाद पर दिल की गंभीर बीमारी से पीडि़त 4 माह के उनके बेटे सिद्धार्थ का छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से इलाज कराए जाने की पहल की। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को तत्काल आवश्यक प्रबंध के भी निर्देश दिए।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीटर अकाउंट पर सिद्धार्थ के पिता रतनलाल यादव ने लिखा कि ‘सर मेरा बच्चा महज चार माह का है और दिल की बीमारी से पीडि़त है। बच्चे की सर्जरी हैदराबाद में होगी। मैं बहुत ही गरीब परिवार से हूं सर कृपा कर मेरी मदद करें। मुख्यमंत्री के ट्वीटर अकाउंट पर जैसे ही यह सूचना मिली मुख्यमंत्री ने सिद्धार्थ के पिता को तुरंत ट्वीटर पर जवाब दिया कि बच्चे के इलाज की जिम्मेदारी अब छत्तीसगढ़ सरकार की है। आप निश्चित रहें। वर्तमान और भविष्य दोनों सुरक्षित हो इसके लिए हम सब प्रतिबद्ध है।

रतनलाल यादव बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के विकासखंड पलारी के गांव गबोद के रहने वाले है। रतनलाल के बेटे सिद्धार्थ को दिल की बीमारी की वजह से जिला चिकित्सालय में हाल ही में भर्ती कराया गया था। वह अपने बेटे के इलाज के लिए नया रायपुर स्थित श्री सत्य सांई हास्पीटल भी ले जा चुके है। जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने सिद्धार्थ के चेकअप के बाद उन्हें बेटे के दिल का ऑपरेशन हैदराबाद में कराये जाने की सलाह दी है। रतनलाल यादव आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है वह रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन करते है। बेटे के इलाज के लिए बेबस रतनलाल ने अंतत: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ट्वीटर अकाउंट पर अपनी बेटे की गंभीर स्थिति और आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए मदद का आग्रह किया। सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने उन्हें ट्वीट संदेश भेज कर उन्हें आश्वस्त किया कि सिद्धार्थ के इलाज को लेकर आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है। रतनलाल यादव ने मुख्यमंत्री बघेल की संवेदनशीलता और उनकी पहल पर खुशी जाहिर कर कहा कि मुख्यमंत्री जी ने एक परिवार की मुखिया की तरह आगे बढ़कर मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का अपने और अपने परिवार की ओर से कोटिश: आभार जताया है।

Big news : छत्तीसगढ़ में भूख प्यास से मर गई 24 गायें, तस्कर के बाड़े में बंद थी… तस्कर फरार
मेगा मेडिकल कैंप : 1200 से ज्यादा पुलिस कर्मियों व सशस्त्र बल के जवानों ने कराया परीक्षण, सेवानिवृत्त अफसर भी पहुंचे
सोनू सूद की बहन मालविका सूद कांग्रेस में शामिल, मोगा से लड़ सकती हैं चुनाव
कैबिनेट की बैठक में फैसला, वैट में 1 और 2 प्रतिशत की कमी की गई, स्कूलों को 100 फीसदी उपस्थिति के साथ खोलने की अनुमति
Big news : अब छत्तीसगढ़ में ही हो सकेगा नारको टेस्ट, एम्स में नारको टेस्ट को मिली मंजूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ संस्था का मिला सम्मान…
Next Article अनुपयोगी एवं ओपन बोरवेल को तत्काल ढकवाने कलेक्टरों को कड़े निर्देश अनुपयोगी एवं ओपन बोरवेल को तत्काल ढकवाने कलेक्टरों को कड़े निर्देश

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?