ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली विधानसभा में मिली ब्रिटिश काल की गुप्त सुरंग, लाल किले की ओर जाता है रास्ता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली विधानसभा में मिली ब्रिटिश काल की गुप्त सुरंग, लाल किले की ओर जाता है रास्ता

By @dmin
Published: September 3, 2021
Share
दिल्ली विधानसभा में मिली ब्रिटिश काल की गुप्त सुरंग, लाल किले की ओर जाता है रास्ता
दिल्ली विधानसभा में मिली ब्रिटिश काल की गुप्त सुरंग, लाल किले की ओर जाता है रास्ता
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली विधानसभा में गुरुवार को एक गुप्त सुरंग जैसी संरचना मिली। एएनआई से बात करते हुए, दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने कहा कि यह सुरंग विधानसभा को लाल किले से जोड़ती है और स्वतंत्रता सेनानियों को शिफ्ट करते समय अंग्रेजों द्वारा जनाक्रोश से बचने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता था।

उन्होंने कहा कि जब मैं 1993 में विधायक बना तो यहां मौजूद एक सुरंग के बारे में अफवाह उड़ी जो लाल किले तक जाती है और मैंने इसके इतिहास की खोज करने की कोशिश की, लेकिन इस पर कोई स्पष्टता नहीं थी।

गोयल ने कहा कि अब हमें सुरंग का मुंह मिल गया है, लेकिन हम इसे आगे नहीं खोद रहे हैं क्योंकि मेट्रो परियोजनाओं और सीवर स्थापना के कारण सुरंग के सभी रास्ते नष्ट हो गए हैं।

उन्होंने आगे बताया कि दिल्ली विधानसभा जिसे 1912 में केंद्रीय विधानसभा के रूप में इस्तेमाल किया जाता था, उसे राजधानी को कोलकाता से दिल्ली शिफ्ट करने के बाद 1926 में एक अदालत में बदल दिया गया था और अंग्रेजों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को अदालत में लाने के लिए इस सुरंग का इस्तेमाल किया था।

उन्होंने कहा कि हम सभी यहां पर फांसी का कमरा होने के बारे में जानते थे, लेकिन इसे कभी खोला नहीं गया। अब आजादी का 75 वां साल है और मैंने उस कमरे का निरीक्षण करने का फैसला किया। हम उस कमरे को स्वतंत्रता सेनानियों के मंदिर के रूप में बदलना चाहते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी से जुड़े दिल्ली विधानसभा के इतिहास को देखते हुए उनका इरादा अगले स्वतंत्रता दिवस तक पर्यटकों के लिए फांसी का कमरा खोलने का है और इसके लिए काम शुरू हो चुका है।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के संदर्भ में इस जगह का बहुत समृद्ध इतिहास है। हम इसे इस तरह से पुनर्निर्मित करना चाहते हैं कि यहां आने वाले पर्यटक और विजिटर्स हमारे इतिहास की झलक देख सकें।

श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन छत्तीसगढ़ के मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना और गंगा आरती
केन्द्र सरकार का राज्यों को निर्देश: टीकाकरण के लिए बनाएं ज्यादा प्राइवेट केंद्र…. 18 से 45 वर्ष तक के आयुवर्ग का जल्द पूरा हो टीकाकरण
Breaking News : युवक की हत्या कर नाले में फेंक दी लाश, तीन सप्ताह से था लापता
WhatsApp पर आया कमाल का फीचर, अब फोटो सेंड करने से पहले मिलेगा यह ऑप्शन… जानिए यूज करने का तरीका
छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक : क्या आप जानते हैं फुगड़ी खेलने का तरीका?….. देखे विडियो …..इस प्रतियोगिता में 14 प्रकार की खेल विधाएं शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब समंदर का सिकंदर बनेगा भारत, 10 सितंबर को मिलने जा रहा यह खास हथियार अब समंदर का सिकंदर बनेगा भारत, 10 सितंबर को मिलने जा रहा यह खास हथियार
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 320 # 03 september 2021
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?