ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिल्ली एम्स कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, अपनी जान की परवाह किए बिना इस तरह बुझाई आग, देखिए वीडियो
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिल्ली एम्स कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, अपनी जान की परवाह किए बिना इस तरह बुझाई आग, देखिए वीडियो

By @dmin
Published: June 28, 2021
Share
दिल्ली एम्स कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, अपनी जान की परवाह किए बिना इस तरह बुझाई आग, देखिए वीडियो
दिल्ली एम्स कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला, अपनी जान की परवाह किए बिना इस तरह बुझाई आग, देखिए वीडियो
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कैजुअल्टी वार्ड के ऑपरेशन थियेटर (ओटी) से सटे एक स्टोर रूम में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। राहत की बात यह रही कि अस्पताल के कर्मचारियों ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए आग को ज्यादा फैलने से रोक लिया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना के बाद सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अस्पताल के एक कमरे से आग की लपटें उठते देख एम्स के कुछ कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना तुरंत आग बुझाने में जुट गए और एक बड़े हादसे को होने से पहले ही रोक दिया। आग को देखते हुए कैजुअल्टी वार्ड में भर्ती सभी मरीजों को बाहर निकाल लिया गया।

This is how Brave security guards and Fire man of AIIMS controlled the heavy fire inside the emergency.

अपनी जान की परवाह किये बिना एम्स के कर्मचारियों ने इस तरह आग बुझाई#AIIMS pic.twitter.com/UkuLmAeG8I

— Hemant Rajaura (@hemantrajora_) June 28, 2021

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि आपातकालीन विभाग के ओटी में आग लगने की सूचना तड़के पांच बजकर चार मिनट पर मिली और दमकल की सात गाडिय़ों को तुरंत एम्स भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर बहुत जल्दी काबू पा लिया गया। आग ओटी से सटे स्टोर रूम में लगी थी। पुलिस के अनुसार, हौज खास पुलिस थाने को आग लगने के बारे में सुबह करीब सवा पांच बजे पुलिस कंट्रोल रूम से फोन पर जानकारी मिली और एम्स पहुंचने पर घटनास्थल से चिंगारियां और धुआं उठता देखा गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा कि आसपास मौजूद सभी मरीजों को बाहर निकाल लिया गया है। दमकल की सात गाडिय़ों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि स्थिति अब सामान्य और नियंत्रण में है तथा कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

CG Breaking : एक सप्ताह में रकम दोगुनी करने का दिया झांसा, लूट का बहाना कर ठगी लाखों की रकम
भिलाई में बुजुर्ग से लूट : खेत में काम करने वालों ने बनाया प्लान, बैंक से रुपए निकलवाकर रास्ते में लूटकर भागे
महुआ चुनने को लेकर आपसी झड़प में चार की मौत
विकास दुबे की गिरफ्तारी पर शिवराज सिंह चौहान ने दी उज्जैन पुलिस को बधाई, बोले- उसने महाकाल को जाना ही नहीं
बिलासपुर में सवारी ले जा रही पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन बच्चों सहित 25 घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अग्नि प्राइम: मोबाइल से लॉन्चिंग की क्षमता, 1500 किमी तक मार, डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण अग्नि प्राइम: मोबाइल से लॉन्चिंग की क्षमता, 1500 किमी तक मार, डीआरडीओ ने किया सफल परीक्षण
Next Article Anger erupted among BSP employees regarding salary agreement वेतन समझौते को लेकर बीएसपी कर्मचारियो का फूटा आक्रोश… बोरिया गेट जाम कर प्रबंधन के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी…. 30 जून को काम बंद करने का ऐलान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?