ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दिनदहाड़े एसडीएफसी बैंक में एक करोड़ 19 लाख की लूट, कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दिनदहाड़े एसडीएफसी बैंक में एक करोड़ 19 लाख की लूट, कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक

By @dmin
Published: June 10, 2021
Share
दिनदहाड़े एसडीएफसी बैंक में एक करोड़ 19 लाख की लूट, कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक
दिनदहाड़े एसडीएफसी बैंक में एक करोड़ 19 लाख की लूट, कर्मचारियों और ग्राहकों को बनाया बंधक
SHARE

हाजीपुर (एजेंसी)। बिहार में पिछले कुछ दिनों से क्राइम का रेट बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला वैशाली जिले के हाजीपुर में जरुआ का है। यहं दिनदहाड़े बाइक सवार पांच बदमाशों ने एक करोड़ 19 लाख की लूट को अंजाम दिया है। बैंक खुलते ही लुटेरे परिसर में दाखिल हो गए और उन्होंने बैंक को अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद उन्होंने बैंककर्मियों और एक ग्राहक को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश ग्राहक के 44 हजार रुपए भी लूटकर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी वरिष्ठ मौके पर पहुंच गए हैं। वहीं मुजफ्फरपुर के आईजी गणेश कुमार भी पहुंचने वाले हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना गुरुवार सुबह 11 बजे घटित हुई।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। बैंक खुलने के थोड़ी देर बाद ही अपराधी बैंक में घुस गए और हथियार के बल पर वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। बदमाशों ने हथियार का डर दिखाकर ग्राहक और बैंक कर्मियों को अपने कब्जे में ले लिया था।
जानकारी के अनुसार, बाइक सवार बदमाश पांच की संख्या में बैंक पहुंचे थे। लूट के बाद वे हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस बैंक के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

कैशियर को गन प्वाइंट पर लेकर 7.75 लाख रुपये लूटे
इससे पहले बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के एनएच-28 स्थित स्टेट बैंक की शाखा में बाइक सवार लुटेरों ने 19 मई को धावा बोलकर पौने आठ लाख रुपये लूटे थे। लूट की सूचना मिलते ही सदर डीएसपी प्रीतिश कुमार पुलिस बल और डीआईयू टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी थी।
बैंककर्मियों के कामकाज शुरू करते ही करीब बीस-पच्चीस मिनट बाद 7 लुटेरों ने बैंक में धावा बोल दिया था। उस समय करीब एक दर्जन ग्राहक बैंक के अंदर मौजूद थे। बैंक में घुसने के साथ ही एक लुटेरे ने पिस्टल के बल पर काउंटर नंबर दो पर मौजूद दोनों कैशियर को अपने कब्जे में करके कैश काउंटर में रखे रुपये समेटना शुरू कर दिया था।

जशपुर में नर्स से हॉस्टल गेट के पास बदमाश ने छीना मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया आरोपी
Breaking News : छत्तीसगढ़ में अब पुलिस कर्मियों को मिलेगा वीकली ऑफ, पीएचक्यू ने जारी किया सर्कुलर… जानिए क्या है नियम
Raipur News : तात्यापारा से शारदा चौक तक सड़क होगी चौड़ी, वित्त विभाग को एक सप्ताह में स्वीकृति देने सीएम बघेल का निर्देश
ट्विटर के बाद फेसबुक को झटका, दिल्ली दंगा मामलों में पेशी से छूट नहीं; जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
पुराने पचायत भवन में 100 गायों को एक साथ रखा: 50 गायों की मौत, सरपंच पर कार्रवाई की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big achievement of mobile medical unit of Mukhyamantri Slum Health Scheme मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना की मोबाइल मेडिकल यूनिट की बड़ी उपलब्धि… 5 लाख से ज्यादा मरीजों को मिला नियमित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ… सीएम बघेल ने दी पूरी टीम को बधाई
Next Article Troubled by family dispute, a man committed suicide by jumping पारिवारिक विवाद से तंग व्यक्ति ने सुपेला क्रासिंग के पास रेलवे ट्रेक पर ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?