ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर में नर्स से हॉस्टल गेट के पास बदमाश ने छीना मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया आरोपी
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

जशपुर में नर्स से हॉस्टल गेट के पास बदमाश ने छीना मोबाइल, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाया आरोपी

By Mohan Rao Published July 8, 2025
Share
लूट का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सरेराह नर्स से मोबाइल लूट का प्रयास हुआ। सफल नहीं होने पर बदमाश ने उसका पीछा किया और उसके हॉस्टल गेट के पास जबरस्ती करते हुए उसका मोबाइल लूटकर भाग गया। इस मामले में युवती की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज किया। पूरी घटना सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंची और गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74,309(4) व 218 के तहत कार्रवाई की।

घटना 5 जुलाई की है। 21 वर्षीय युवती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह प्रतिदिन की भांति होलीक्रॉस हॉस्पिटल कुनकुरी में नर्सिंग ड्यूटी पर गई थी। ड्यूटी के बाद शाम करीबन 07.20 बजे जब वह अपने हॉस्टल की ओर पैदल जा रही थी, उसी  समय रास्ते में चर्च गेट के पास एक अज्ञात लड़का मोटर साइकल से आया व मोटर साइकल से चलते हुए ही उसका  मोबाइल छीनने का प्रयास किया। असफल होने पर भाग गया। इस घटना से नर्स डर गई और अपने हॉस्टल चली गई। जैसे ही गेट के पास पहुंची बदमाश पीछा करते हुए आया। दौड़ कर नर्स के पास पहुंचा और धक्कामुक्की कर उसका मोबाइल छीनकर भाग गया। नर्स ने इसकी जानकारी हॉस्टल अधीक्षिका व हॉस्टल के स्टॉफ को दी। रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी के विरुद्ध बी एन एस की धारा 74, 309(4) व 218 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

सीसी टीवी फुटेज में लूट की घटना कैद

विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा तत्काल हॉस्टल के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की फुटेज लेकर, उसकी पहचान के लिए अपने मुखबिरों में सर्कुलेट किया गया। पुलिस के द्वारा भी सीसीटीवी फुटेज के आधार अज्ञात आरोपी की पता साजी का प्रयास किया जा रहा था। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से पता चला कि फुटेज  में दिख रहा व्यक्ति ग्राम ढोढीडांड ,ढोयाटोली, थाना कुनकुरी निवासी आशीष विश्वकर्मा है। इसके बाद कुनकुरी पुलिस आशीष विश्वकर्मा को घेराबंदी कर हिरासत लिया।

पुलिस के द्वारा संदेही आरोपी आशीष विश्वकर्मा को कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष, पीड़ित प्रार्थिया से पहचान की कार्यवाही कराई गई, पीड़ित युवती ने आरोपी आशीष विश्वकर्मा को पहचान लिया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी आशीष विश्वकर्मा के द्वारा अपराध स्वीकार किया गया। प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में  थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, सहायक उप निरीक्षक मनोज साहू, ईश्वर वारले, आरक्षक नंदू यादव, जितेंद्र गुप्ता सहित समस्त थाना स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, ऐसे अपराध में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी, युवती से मोबाइल लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है, साथ ही व्यापारियों व नागरिकों से जनसहयोग हेतु अपील है कि, वे अपने प्रतिष्ठानों व संस्थाओं में अवश्य सीसीटीवी लगाए, जिससे कि अपराध होने पर अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिल सके।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao July 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 265 # 08 July 2025
Next Article कृषि उन्नति योजना के क्रियान्वयन के लिए कृषि विभाग ने जारी किए दिशा निर्देश, सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?