ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दाऊ वासुदेव चंद्राकर का सपना हो रहा पूरा, छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बहुत खुश-भूपेश बघेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

दाऊ वासुदेव चंद्राकर का सपना हो रहा पूरा, छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बहुत खुश-भूपेश बघेल

By Om Prakash Verma
Published: March 26, 2023
Share
दाऊ वासुदेव चंद्राकर का सपना हो रहा पूरा, छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बहुत खुश-भूपेश बघेल
दाऊ वासुदेव चंद्राकर का सपना हो रहा पूरा, छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बहुत खुश-भूपेश बघेल
SHARE

अंडा में की स्वामी आत्मानंद स्कूल की घोषणा, अंडा में सामुदायिक भवन के लिए एक करोड़ रुपए की घोषणा
अंडा में 53 वें वार्षिक अधिवेशन एवं दाऊ वासुदेव चंद्राकर जयंती समारोह के अवसर पर पहुंचे मुख्यमंत्री
दुर्ग। छत्तीसगढ़ में खुशहाल किसानों का स्वर्गीय दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी का सपना पूरा हो रहा है। छत्तीसगढ़ के अन्नदाता बहुत खुश हैं। 20 क्विंटल धान खरीदी के निर्णय से भी किसानों में गहरी खुशी हैं। दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की जयंती पर ग्राम अंडा में आयोजित चंद्रनाहु कुर्मी क्षत्रिय समाज के 53 वें वार्षिक अधिवेशन एवं दाऊ वासुदेव चंद्राकर जयंती समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में यह बात कही। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अंडा में समाज के सामुदायिक भवन के लिए एक करोड़ रुपए तथा स्वामी आत्मानंद स्कूल की घोषणा की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने दाऊ वासुदेव चंद्राकर की स्मृतियों को नमन करते हुए कहा कि दाऊ वासुदेव चंद्राकर किसान नेता थे। किसानों के हितों के मुद्दों के लिए वे हमेशा खड़े रहे। धान का समर्थन मूल्य में खरीदने का बड़ा निर्णय दाऊ वासुदेव चंद्राकर जी की वजह से संभव हो पाया। सहकारी समिति के माध्यम से धान खरीदी का निर्णय भी उनकी सोच थी। आज 2500 से अधिक धान खरीदी केंद्र छत्तीसगढ़ में संचालित है। हमने इस बार आनलाइन टोकन की व्यवस्था की। बारदानों की पर्याप्त व्यवस्था थी। मिलिंग का रेट भी बढ़ा दिया गया है। सोसायटियों में मार्च महीने में ही धान का उठाव हो चुका है। न सूखत का झंझट है और न भीगने का। नई राइसमिल बड़ी संख्या में खुली हैं और इस साल भी नई राइसमिल खुलने जा रही है। लोगों ने बार-बार मांग की, प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदिये। इसका निर्णय लिया गया। 2017 में 12 लाख किसानों ने 60 लाख मीट्रिक टन धान बेचा था इस बार साढ़े 23 लाख किसानों ने 107 लाख मीट्रिक टन धान बेचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा अभी तक डेढ़ लाख करोड़ रुपए छत्तीसगढ़ के आम आदमी के खाते में गये हैं। इसकी वजह से व्यवसाय भी फलफूल रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में लगातार भवन बनाने माँग उठती थी। हमने यह नियम बनाया कि पिछड़ी जाति, अजा, अजजा के लिए सामाजिक भवन हेतु दस प्रतिशत की राशि में जमीन दी जाएगी। जमीन उपलब्ध करा रहे हैं और भवन निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराई गई है। अभी मैं छुरिया गया था और वहां भी सामाजिकजनों की मांग पर भवन दिया गया। सामाजिकजनों की गतिविधि को बढ़ावा देने के लिए भवन की जरूरत थी और इस नीति से भवनों की जरूरत पूरी हो रही है। सामाजिक भवनों की आवश्यकता पूरी होने से सामाजिकजनों को बड़ी राहत मिली है। इस मौके पर गृह एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू भी मौजूद रहे। उन्होंने चंद्राकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों पर योगदान को सराहा।

इस मौके पर समाज के अध्यक्ष एवं महासमुंद विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर, गुंडरदेही के विधायक कुंवर निषाद, पूर्व विधायक श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, लक्ष्मण चंद्राकर, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष बैद्यनाथ चंद्राकर, अश्विनी चंद्राकर, प्रदीप चंद्राकर, मुकेश चंद्राकर, क्षितिज चंद्राकर सहित अन्य सामाजिकजन मौजूद रहे।

सोने की वायदा कीमत में बढ़त, चांदी भी हुई महंगी, जानिए कीमत
जीवनरक्षक रेमडीसीवर जरूरत के मुकाबले 10 प्रतिशत भी नहीं…. वस्तुस्थिति से विधायक वोरा ने स्वास्थ्य मंत्री को कराया अवगत
लौंग की चाय: मसूड़ों और दांतों से जुड़ीं कई समस्याओं को दूर भगाए
किराए पर लेकर दूसरों को कार बेचने वाला शातिर ठग पकड़ाया, रायपुर में पुलिस ने जब्त किए 2 करोड़ की 23 कारें
सीएम बघेल की बड़ी पहल: इन विद्यार्थियों के लिए शुरू होगी 4 नए प्रयास आवासीय विद्यालय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ सरकार की उद्योग नीति के कारण कोरोना काल में भी स्टील उद्योग ने किया बेहतर प्रदर्शन- सीएम बघेल छत्तीसगढ़ सरकार की उद्योग नीति के कारण कोरोना काल में भी स्टील उद्योग ने किया बेहतर प्रदर्शन- सीएम बघेल
Next Article राजनांदगांव जिले को मिली 105 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात राजनांदगांव जिले को मिली 105 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों की सौगात

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?