ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर, इस बार 102 फीट का रावण, कलेक्टर-महापौर व विधायक ने लिया जायजा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर, इस बार 102 फीट का रावण, कलेक्टर-महापौर व विधायक ने लिया जायजा

By @dmin
Published: September 19, 2022
Share
WRS Colonny-Raipur
SHARE

कलेक्टर डॉ. भुरे, विधायक जुनेजा, महापौर ढेबर ने लिया जायजा
धारावाहिक रामायण के राम-सीता भी शामिल होंगे, निकलेगी भव्य शोभायात्रा
रायपुर। रायपुर के प्रसिद्ध डब्ल्यू. आर. एस. दशहरा उत्सव में इस बार एक सौ फीट से अधिक ऊंचे रावण और लगभग 70-70 फीट के मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले जलेंगे। डब्ल्यू. आर. एस मैदान पर दशहरा उत्सव की तैयारियां जोरों पर है। यहां बड़े-बड़े बांसों से रावण का पुतला भी बनना शुरू हो गया है। आज दोपहर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने छ.ग. गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष व विधायक कुलदीप जुनेजा, महापौर श्री एजाज ढेबर और दशहरा समिति के पदाधिकारियों के साथ डब्ल्यू.आर.एस. मैदान पर विजयदशमी के ऐतिहासिक दशहरा उत्सव के लिए की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। नगर निगम कमिश्नर श्री मयंक चतुर्वेदी सहित पुलिस एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी इस दौरान साथ रहे।

कलेक्टर डॉ. भुरे ने आज इस आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया एवं अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने अब तक की गई तैयारियों की उन्हें विस्तृत जानकारी दी। कलेक्टर ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस गरिमामय आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं एवं जन सुविधा, लोक सुरक्षा, आवागमन, पेयजल, साफ-सफाई जैसी बुनियादी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखें।

डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान पर रावण का पुतला बनना शुरू हो गया हैं। बड़े-बडें़ बांसो को नारियल की गीली रस्सी से बॉधकर भव्य पुतला खड़ा करने के काम में 15 से अधिक कारीगर लगें हैं। दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पुतले बनने के लिए पश्चिम बंगाल के खडग़पुर के कारीगरों की मदद ली जा रही है। बांस की उपयुक्त कटाई, छटाई और पतली-लम्बी खपच्चियां बनाने के काम में गंडई से आए बांस कला में पारंगत कंडरा समाज के लगभग 10 कारीगर लगें है। दशहरा समिति के पदाधिकारियों ने अगले 2-3 दिनों में तीनों पुतलों के ढ़ांचे पूरे हो जाने की उम्मीद जताई है। इसके बाद ढ़ांचो को रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के अनूरूप सजाने का काम शुरू होगा। इस वर्ष दशहरा उत्सव के दौरान सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम होंगे।

राजधानी रायपुर के डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान पर पिछले 52 वर्षों से लगातार ऐतिहासिक दशहरा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की भी इस ऐतिहासिक आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने की उम्मीद है। डब्ल्यू.आर.एस. कॉलोनी मैदान में इस वर्ष दशहरा उत्सव में प्रसिद्ध टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम और सीता की भूमिका निभाने वाले अभिनेता श्री अरुण गोविल एवं अभिनेत्री श्रीमति दीपिका चिखलिया भी शामिल होंगी। आयोजन समिति द्वारा शोभायात्रा, आकर्षक आतिशबाजी के साथ पूरे आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा रहा है। इस आयोजन को लेकर अंचल में विशेष उत्साह रहता है एवं लाखों की संख्या में शहरवासी रावण वध देखने इस मैदान में एकत्र होते हैं।

बिहार चुनाव: रुझानों में बड़ा उलटफेर… एनडीए को बहुमत…. राजद सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
ऑक्सीजन एक्सप्रेस ने पहुंचाई एक दिन में सर्वाधिक 1195 मीट्रिक टन ऑक्सीजन सहायता…. 15 से अधिक राज्यों में दूर किया ऑक्सीजन संकट
एक-एक वार्ड के एक-एक मैदान से एक-एक झिल्ली,पन्नी, डिस्पोजल को चुना गया
नेटफ्लिक्स सीरीज ‘वेडनेसडे’ के इस एक्टर पर लगा यौन शोषण का आरोप, शो से हटाने की उठी मांग
एक बेड दे दो या उन्हें जान से मार दो, पिता को तड़पते देखा तो बेटे ने लगाई मार्मिक गुहार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article आईसीआईसीआई बैंक में दिन दहाड़े लूट, बंधक बनाकर लूटे 15 लाख रुपए
Next Article दो पक्षों में मारपीट के दौरान PSO के पिस्टल से फायरिंग, गोली की आवाज सुनकर सकते में आई पुलिस

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?