ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक हादसा: नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 14 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दर्दनाक हादसा: नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 14 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

By Om Prakash Verma
Published: April 15, 2023
Share
दर्दनाक हादसा: नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 14 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
दर्दनाक हादसा: नदी के पुल से नीचे गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 14 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
SHARE

शाहजहांपुर (एजेंसी)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बड़ा हादसा हुआ है। तिलहर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर को ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली गर्रा नदी के पुल से नीचे गिर गई। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों समेत करीब 40 लोग सवार थे। हादसे में 14 लोगों को मौत हो गई है। 20 से अधिक लोग घायल हैं। हादसा तिलहर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंच गए। घायलों को अस्पताल में भिजवाया गया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग ददरौल के सुनौरा गांव के रहने वाले थे। गर्रा नदी से जल लेने थे।

Shahjahanpur News: Many People Died After Tractor Trolley Fell Into Garra River in Shahjahanpur

गर्रा नदी से जल लेने आए थे लोग
जानकारी के मुताबिक ददरौल के सुनौरा गांव में आकाश तिवारी के यहां कथा का आयोजन हो रहा है। गांव के कई लोग शनिवार की सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर तिलहर क्षेत्र में निगोही मार्ग पर बिरसिंहपुर गांव के पास गर्रा नदी से जल लेने आए थे। जल भरने से पहले चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली गर्रा नदी के पुल पर मोड़ रहा था। बैक करते वक्त ट्रॉली पुल से नीचे उतर गई। इसी दौरान ट्रॉली ट्रैक्टर समेत पुल से नीचे जा गिरी। घटना के वक्त ट्रॉली में महिलाएं, बच्चे समेत कई लोग सवार थे। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई।

ट्रॉली के नीचे दब गए थे लोग
आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ट्रॉली को सीधा किया। ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। प्रशासन ने 14 लोगों के मरने की पुष्टि की है। कई लोगों की हालत गंभीर है।

सीएम योगी ने जताया दुख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शाहजहांपुर में गर्रा नदी में हुए हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समूचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

कोविड काल में लोगों की घर से बाहर रह कर की मदद, कोरोना पॉजिटिव हुए तो एम्स में हुए भर्ती… 8 दिन बाद स्वस्थ्य होकर हुए डिस्चार्ज- जुल्फिकार
जिला अस्पताल में 16 आक्सीजन बेड्स और बढ़ेंगे…. मॉनिटरिंग करने जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर भुरे ने आज शाम तक व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश
रूस का यात्री विमान चीन सीमा के पास क्रैश, क्रू मेंबर सहित 49 की मौत
हायर एजुकेशन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार देगी 50 हजार रुपए सालाना… जानिए क्या है क्राइटेरिया, कैसे कर सकते हैं एप्लाई
गड़बड़झाला: चार दिन भी नहीं टिक पाया एप्रोच पुल, गुणवत्ता की खुली पोल, नहीं झेल पाया पानी की मार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राइस मिल के चलनी में फंसने से युवती की दर्दनाक मौत, काम के दौरान अचानक हुआ हादसा
Next Article बंगाली एसोसिएशन के शताब्दी समारोह में शामिल हुए सीएम बघेल, बोले- छत्तीसगढ़ के विकास में बंगाली समाज का महत्वपूर्ण योगदान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?