ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जिला अस्पताल में 16 आक्सीजन बेड्स और बढ़ेंगे…. मॉनिटरिंग करने जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर भुरे ने आज शाम तक व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

जिला अस्पताल में 16 आक्सीजन बेड्स और बढ़ेंगे…. मॉनिटरिंग करने जिला अस्पताल पहुंचे कलेक्टर भुरे ने आज शाम तक व्यवस्था के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश

By @dmin
Published: April 19, 2021
Share
16 oxygen beds will be increased in the district hospital…. Collector Bhure
16 oxygen beds will be increased in the district hospital…. Collector Bhure
SHARE

दुर्ग। जिला अस्पताल में 16 आक्सीजन बेड्स अतिरिक्त बढ़ाये जाएंगे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने इसके निर्देश जिला अस्पताल के प्रबंधन को दिये। आज यहां व्यवस्था की मानिटरिंग के लिए वे पहुंचे थे। कलेक्टर ने कहा कि आज शाम तक ही इसके प्रबंध करें। कलेक्टर ने सिविल सर्जन से कोविड मरीजों के इलाज की स्थिति पूछी। साथ ही उन्होंने कहा कि मरीजों की हर संभव सुविधा का ध्यान रखें। इस संबंध में किसी भी तरह की जरूरत पड़ती है तो अवगत कराएं।
कलेक्टर भुरे ने कहा कि अस्पताल के इंफ्रास्ट्रक्चर में जिस तरह की जरूरत होती है उसे पूरा करें। मरीजों के बेहतर इलाज के लिए हर संभव सुविधा होनी चाहिए। कलेक्टर ने अस्पताल में हो रही टेस्टिंग का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सिविल सर्जन से कहा कि व्यवस्था की लगातार मानिटरिंग होती रहे। परिजनों को मरीज के संबंध में जानकारी मिलती रहे। उनकी काउंसिलिंग की व्यवस्था बेहतर होने से अपने मरीज की स्थिति के संबंध में वे निश्चिंत हो सकेंगे। कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों के खाने-पीने तथा सफाई व्यवस्था की मानिटरिंग भी की। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सफाई व्यवस्था की मानिटरिंग नियमित अंतरालों में करते रहें। मरीजों को प्रोटोकाल के मुताबिक डाइट मिलती रहे ताकि उन्हें रिकवर होने में आसानी हो। अस्पताल में आज किये गए निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन डॉ. पी बालकिशोर, डिप्टी कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, ईईपीडब्ल्यूडी श्री अशोक श्रीवास सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Digital Arrest : फर्जी सीबीआई अफसर बनकर दुर्ग की युवती से 41 लाख की ठगी, गुजरात से पकड़ाए दो शातिर बदमाश
Big accident : धमतरी-चरामा हाइवे पर ट्रक से भिड़ी यात्री बस, तीन की मौत और कई यात्री घायल
जनजातीय गौरव पखवाड़ा : छत्तीसगढ़ के रेलवे स्टेशनों में भगवान बिरसा मुंडा की गूंज… देखें Video
कोविड काल में लोगों की घर से बाहर रह कर की मदद, कोरोना पॉजिटिव हुए तो एम्स में हुए भर्ती… 8 दिन बाद स्वस्थ्य होकर हुए डिस्चार्ज- जुल्फिकार
Breaking: धान खरीदी शुरू होते ही सरकारी बरदाना गोदाम में लगी भयंकर आग, लाखों का बारदाना जलकर हुआ राख
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Central Education Minister Nishank said - CBSE board examinations स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए राशि की नहीं होगी कमी…. विधायक वोरा ने की प्रभारी मंत्री से चर्चा…. डीएमएफ से मांगे 1 करोड़ रुपए
Next Article श्रीकंचनपथ 185 # 19 april 2021

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?