ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दर्दनाक हादसा: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले, एक ही गांव के थे सभी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

दर्दनाक हादसा: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले, एक ही गांव के थे सभी

By @dmin
Published: March 23, 2022
Share
दर्दनाक हादसा: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले, एक ही गांव के थे सभी
दर्दनाक हादसा: कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग, 11 मजदूर जिंदा जले, एक ही गांव के थे सभी
SHARE

हैदराबाद (एजेंसी)। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के भोईगुड़ा स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई है जिसमें 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मरने वाले सभी मजदूर बिहार के रहने वाले बताए जा रहे हैं और यहां कबाड़ गोदाम में काम करते थे। वहीं मौके पर मौजूद हैदराबाद डीसीपी सेंट्रल जोन ने बताया कि सभी 11 शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। तेलंगाना के सीएम केसी राव ने आग में बिहार के श्रमिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और मुख्य सचिव को घटना में मारे गए श्रमिकों के शवों को वापस लाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

पीएम मोदी ने जताया शोक
पीएम मोदी ने हैदराबाद के भोईगुड़ा में भीषण आग में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मृतक के परिजन को पीएमएनआरएफ की ओर से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

शटर बंद होने की वजह से फंस गए थे मजदूर
पुलिस के मुताबिक कबाड़ गोदाम की पहली मंजिल पर 12 मजदूर सो रहे थे। अचानक भूतल पर आग लग गई। मजदूरों के बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता भूतल में कबाड़ की दुकान के माध्यम से था जिसका शटर बंद था। आज सुबह आठ बजे तक 11 शव बरामद कर लिए गए, जबकि एक मजदूर जो भागने में सफल रहा, उसे अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार फायर कंट्रोल रूम को तड़के करीब तीन बजे अलर्ट मिला और नौ दमकल गाडिय़ों ने आग पर काबू पाने के लिए तीन घंटे से अधिक समय तक काम किया।

फाइबर केबलों में आग लग गई थी
गोदाम में फाइबर केबलों में आग लग गई थी जिसके कारण घना धुआं फैल गया और आग की तीव्रता और अधिक बढ़ गई। गोदाम में खाली शराब की बोतलें, कागज, प्लास्टिक और अन्य केबल भी रखे हुए थे। हली मंजिल पर दो कमरे थे और सभी 11 शव एक कमरे से बरामद किए गए थे। एक दूसरे के ऊपर लेटे हुए थे। शवों की पहचान नहीं हो पा रही है।

भिलाई में पालतू कुत्ते की हत्या : चाट-गुपचुप वाले ने मारी ईंट, लेब्राडॉग की हो गई मौत… पुलिस ने दर्ज किया केस
Gustakhi Maaf: महिलाओं ने मुफ्त में देखी “केरला स्टोरी”
दिल्ली में मंत्रियों के समूह की हुई बैठक, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी सुधारों पर रखा ठोस विजन
ट्रक की चपेट में आने से सड़क पार कर रही वृद्धा की मौत… सिरसा गेट चौक पर हुआ दर्दनाक हादसा
बड़ा हादसा: रोडवेज बस में लगी भीषण आग, 12 से ज्यादा झुलसे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लद्दाख में खत्म होगा गतिरोध? : चीन के विदेश मंत्री वांग यी कल भारत आएंगे, गलवान संघर्ष के बाद चीनी नेता की पहली यात्रा लद्दाख में खत्म होगा गतिरोध? : चीन के विदेश मंत्री वांग यी कल भारत आएंगे, गलवान संघर्ष के बाद चीनी नेता की पहली यात्रा
Next Article कर्नाटक में एक और विवाद: मंदिरों में लगने वाले मेलों में मुसलमानों की दुकानों पर बैन, अज्ञात लोगों ने लगाए बैनर कर्नाटक में एक और विवाद: मंदिरों में लगने वाले मेलों में मुसलमानों की दुकानों पर बैन, अज्ञात लोगों ने लगाए बैनर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?