ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दक्ष वैद्य ने स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर हेल्थ स्ट्रक्चर की रखी मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दक्ष वैद्य ने स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर हेल्थ स्ट्रक्चर की रखी मांग

By Om Prakash Verma
Published: October 20, 2024
Share
दक्ष वैद्य ने स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर हेल्थ स्ट्रक्चर की रखी मांग
दक्ष वैद्य ने स्वास्थ्य मंत्री से भेंट कर हेल्थ स्ट्रक्चर की रखी मांग
SHARE

विद्यार्थियों के लिए सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की भी रखी मांग
भिलाई। भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन छात्र ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से भेंटकर प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं संबंधी मांग रखी। मंत्री जायसवाल युवा नेता दक्ष वैद्य से गर्मजोशी से मिले और उनकी बातों को ध्यान पूर्वक सुना।

भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य वर्तमान में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं,उन्हें जनसेवा के कार्य एवं दीन दुखियों की सेवा करते आ रहे हैं। हिन्द सेना के छात्र ब्रिग्रेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाते वे छात्र हित में भी हमेशा संघर्षरत रहते हैं। भाजपा के विभिन्न स्तरों के नेताओं और मंत्रियों से मिलकर दक्ष वैद्य उनके सहयोग से जनहित और छात्रहित के कार्यों को अंजाम देते आ रहे हैं। इसी कड़ी में वे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्याम जायसवाल से भेंट कर प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण अंचलों के विभागीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

इस दौरान दक्ष वैद्य ने मंत्री जायसवाल से कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने तथा आपके स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद राज्य की स्वास्थ्य सेवा के ढांचे में बदलाव आया है। स्वास्थ्य सेवा अब अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंच चुकी है। मातृ एवं शिशु सुरक्षा, सुरक्षित प्रसव पर व्यापक ध्यान दिया जाने लगा है। जन जागरण अभियानों की बदौलत अब सुदूर गांवों के ग्रामीण भी अपने परिवारों की गर्भवती महिलाओं को प्रसव के लिए अस्पताल ले जाने लगे हैं। इससे मातृ एवं शिशु मृत्यु दर लगभग शून्य प्रतिशत तक नीचे आ गया है। राज्य के पत्थलगांव, जशपुर जैसे इलाकों में अब सर्पदंश से मौतों के मामले भी कम हुए हैं।

दक्ष वैद्य ने नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग के जगदलपुर स्थित स्व. बलिराम कश्यप स्मृति मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल डिमरापाल को मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में तब्दील करने के मंत्री श्री जायसवाल के फैसले को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि आपने ऐसा करके हमारे बस्तर के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप जी को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। वहीं बीजापुर जिला चिकित्सालय को और भी सुविधाओं से लैस करने का आपका फैसला बीजापुर जिले के आदिवासियों के प्रति आपकी हमदर्दी को प्रदर्शित करता है। भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने मंत्री श्री जायसवाल से इंजीनियरिंग,मेडिकल एवं लॉ के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न सरकारी एवं निजी अस्पतालों में इलाज की विशेष सुविधा उपलब्ध कराने की भी मांग रखी, जिस पर श्री जायसवाल ने जरूर विचार करने का भरोसा दिलाया।

यूपी में अगले आदेश तक के लिए बोर्ड परीक्षा टली, 15 मई तक 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज बंद
गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया सीमार्ट का शुभारंभ, एसएचजी की महिलाओं द्वारा बनाई गई सामग्री का ब्रांड बनने का सपना हुआ पूरा
दुर्ग-भिलाई वासियों को जल्द मिलने वाला है नया टूरिस्ट स्पॉट, 16.21 करोड़ रुपये से बदल रही यहां की तस्वीर
भारत में कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंची…. पिछले 24 घंटे में सामने आए 20346 नए मामले
Video : नंबर की जगह लग्जरी कार में नाम का स्टीकर लगाकर घूम रहा था Mr. Kumar…. देखें DSP ने कैसे लगाई क्लास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हवाई सेवा से जुड़ेगा सरगुजा… पीएम मोदी आज करेंगे मां महामाया एयरपोर्ट दरिमा का वर्चुअल लोकार्पण
Next Article Raipur South by-election : भाजपा ने पूर्व सांसद सुनील सोनी को बनाया प्रत्याशी, कांग्रेस में मंथन जारी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?