ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: थम रही कोरोना की रफ्तार, नए केस 30 हजार पार लेकिन एक्टिव मरीज 1 फीसदी से भी नीचे आए
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

थम रही कोरोना की रफ्तार, नए केस 30 हजार पार लेकिन एक्टिव मरीज 1 फीसदी से भी नीचे आए

By @dmin
Published: September 19, 2021
Share
Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced
देश में कोरोना के 4858 नए मामले, 24 घंटे में 18 की गई जान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर में एक बार फिर से कोरोना के 30 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए गए हैं। एक दिन में कोरोना के 30 हजार 773 नए मामले आए हैं। हालांकि, राहत भरी बात यह है कि एक्टिव मामलों की दर 1 प्रतिशत से भी नीचे आ गई है। वहीं, ठीक होने वालों की दर भी बढ़कर 97.68 फीसदी हो गई है। नए आए मामलों में एक बार फिर से केरल ही अव्वल हिस्सेदार रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक दिन में कोरोना के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वालों की संख्या ज्यादा रही है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 38 हजार 945 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, अब तक देश में कोरोना से 3 करोड़ 26 लाख 71 हजार 167 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में अब कोरोना के कुल 3 लाख 32 हाजर 158 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कि कुल आए मामलों का सिर्फ 0.99 फीसदी है।
साप्ताहिक संक्रमण दर भी लगातार 86 दिनों से 3 फीसदी के नीचे बनी हुई है। वहीं, दैनिक संक्रमण दर बीते दिन 1.97 फीसदी रही। भारत में अब तक कोरोना टीके की 80.43 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

इन राज्यों में अभी भी सबसे ज्यादा केस
देश में आ रहे कोरोना के नए मामलों में अभी भी केरल का योगदान सबसे ज्यादा है और इसके बाद महाराष्ट्र दूसरे नंबर पर है। हालांकि, इनके अलावा तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक भी ऐसे राज्य हैं जहां सबसे ज्यादा नए केस दर्ज हो रहे हैं। शनिवार को भी अकेले केरल में कोरोना के 19 हजार 352 नए मामले आए और 143 मौतें भी दर्ज की गईं। अकेले केरल में ही कोरोना के 1 लाख 80 हजार 842 एक्टिव केस हैं। वहीं, महाराष्ट्र में भी 3 हजार 391 नए केस आए और इस दौरान 80 मौतें भी दर्ज की गईं। राज्य में अब कोरोना के 47 हजार 919 एक्टिव केस हैं।

6 करोड़ 40 लाख का भूमिपूजन व लोकार्पण, बच्चों को मिठाई खिलाते गृहमंत्री ने कहा नेशनल नहीं इंटरनेशनल खिलाड़ी बनो
घने कोहरे में सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन आयुक्त की एडवाइजरी, जिले में सतर्कता के निर्देश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरतपुर-सोनहत को दी 188 करोड़ के कार्यों की सौगात… 43 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
वेदांता ने कलिंगा लांसर्स का पूर्ण स्वामित्व हासिल कर ओडिशा में खेल को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को किया और अधिक मजबूत
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र में भाग लेने अमेरिका के लिए रवाना हुए पीएम मोदी, ट्वीट कर दी कार्यक्रम की जानकारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रोफेशनल कांग्रेस ने छेड़ा जागरूकता अभियान प्रोफेशनल कांग्रेस ने छेड़ा जागरूकता अभियान
Next Article बड़ा सियासी बदलाव: इस राज्य में बिना विपक्ष के चलेगी सरकार, सभी पार्टी की मीटिंग के बाद 'यूडीए' का गठन बड़ा सियासी बदलाव: इस राज्य में बिना विपक्ष के चलेगी सरकार, सभी पार्टी की मीटिंग के बाद ‘यूडीए’ का गठन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?