ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बड़ा सियासी बदलाव: इस राज्य में बिना विपक्ष के चलेगी सरकार, सभी पार्टी की मीटिंग के बाद ‘यूडीए’ का गठन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

बड़ा सियासी बदलाव: इस राज्य में बिना विपक्ष के चलेगी सरकार, सभी पार्टी की मीटिंग के बाद ‘यूडीए’ का गठन

By @dmin
Published: September 19, 2021
Share
बड़ा सियासी बदलाव: इस राज्य में बिना विपक्ष के चलेगी सरकार, सभी पार्टी की मीटिंग के बाद 'यूडीए' का गठन
बड़ा सियासी बदलाव: इस राज्य में बिना विपक्ष के चलेगी सरकार, सभी पार्टी की मीटिंग के बाद 'यूडीए' का गठन-file pic
SHARE

कोहिमा (एजेंसी)। नागालैंड देश का इकलौता राज्य होगा, जहां बिना विपक्ष के ही सरकार चलेगी। बड़े सियासी बदलाव के क्रम में नागालैंड की सभी पार्टियों ने एक साथ मिलकर सरकार चलाने का फैसला लिया है। नागालैंड विधान सभा में प्रतिनिधित्व करने वाले सभी राजनीतिक दलों ने कोहिमा में शनिवार को एक सर्वदलीय सरकार के गठन को अंतिम रूप दिया और सत्ता पक्ष और सभी विपक्षी दलों ने हाथ मिला लिया। सदन ने संकल्प लिया कि नई सरकार को संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन कहा जाएगा। बता दें कि इसमें भाजपा भी शामिल है।

दरअसल, नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो की अध्यक्षता में हुई बैठक में विपक्ष रहित सरकार अपनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया। मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने इस फैसले के बाद ट्वीट किया और कहा कि नागालैंड में विपक्ष रहित सरकार के लिए संयुक्त लोकतांत्रिक गठबंधन (यूडीए) का नामकरण हुआ है। एनडीपीपी, भाजपा, एनपीएफ और निर्दलीय विधायकों के पार्टी नेताओं और विधायकों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है।

नागालैंड सरकार की प्रवक्ता नीबा क्रोनू ने पत्रकारों से कहा कि विधायक अगले कुछ दिनों में यूडीए के गठन के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखेंगे। पहले यह घोषणा की गई थी कि नई सरकार को नागालैंड संयुक्त सरकार कहा जाएगा, मगर क्रोनू ने कहा कि शनिवार की बैठक के दौरान यह तय किया गया था कि नई सरकार का नाम यूडीए ही अधिक उपयुक्त होगा।

दरअसल, 19 जुलाई को मुख्य विपक्षी दल नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) ने बिना किसी पूर्व शर्त के एक सर्वदलीय सरकार बनाने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया, जिसमें मुख्यमंत्री से इस पर विचार करने का अनुरोध किया गया था ताकि संयुक्त रूप से नागा मुद्दे के शीघ्र राजनीतिक समाधान पर जोर दिया जा सके। शुरू में सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) ने इस कदम की सराहना की, मगर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता इस पर ज्यादा खुश नजर नहीं आए। हालांकि, मुख्यमंत्री रियो ने भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को आश्वस्त कर दिया है। भाजपा सरकार में एनडीपीपी की एक प्रमुख सहयोगी है।

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन बनाए रिकार्ड विधायक प्रतिनिधि… 30 कार्यकर्ताओं को दी जिम्मेदारी
अगवा बस्तर फाइटर्स के जवान को नक्सलियों ने किया रिहा, समाज के सामने रखी यह शर्त
कोरोना अलर्ट: हवाई मार्ग के साथ रेल से छत्तीसगढ़ आने वालों के लिए 72 घंटे के भीतर की आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट होगी जरूरी…. बिना निगेटिव रिपोर्ट के आने वालों की होगी जांच, एसओपी के अनुसार रखे जाएंगे क्वारेंटाईन सेंटर या आइसोलेशन में
कांकेर में ACM रैंक के नक्सली दारसु का सरेंडर, पांच लाख का था इनाम
दिव्यांगजनों को छत्तीसगढ़ शासन देगी आसान ऋण, ट्रेनिंग और बाजार की गारंटी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced थम रही कोरोना की रफ्तार, नए केस 30 हजार पार लेकिन एक्टिव मरीज 1 फीसदी से भी नीचे आए
Next Article Dance Plus 6: छत्तीसगढ़ रायपुर के कंटेस्टेंट की आपबीती सुनकर रो पड़े होस्ट राघव, चुकाएंगे बैंक से लिया 8 लाख का कर्जा Dance Plus 6: छत्तीसगढ़ रायपुर के कंटेस्टेंट की आपबीती सुनकर रो पड़े होस्ट राघव, चुकाएंगे बैंक से लिया 8 लाख का कर्जा

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?