ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: त्रिपुरा हिंसा पर टीएमसी सांसदों से मिले अमित शाह, बिप्लब देव से मांगी रिपोर्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

त्रिपुरा हिंसा पर टीएमसी सांसदों से मिले अमित शाह, बिप्लब देव से मांगी रिपोर्ट

By @dmin
Published: November 22, 2021
Share
त्रिपुरा हिंसा पर टीएमसी सांसदों से मिले अमित शाह, बिप्लब देव से मांगी रिपोर्ट
त्रिपुरा हिंसा पर टीएमसी सांसदों से मिले अमित शाह, बिप्लब देव से मांगी रिपोर्ट
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में निकाय चुनावों से पहले त्रिपुरा इकाई के कार्यकर्ताओं पर कथित पुलिस बर्बरता और हमलों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। शाह ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव से राजनीतिक हिंसा की घटनाओं की जानकारी मांगी है। इस दौरान तृणमूल सांसदों ने यानी घोष की गिरफ्तारी के खिलाफ भी एक ज्ञापन भी सौंपा।

तृणमूल सांसदों ने रविवार को कहा कि वे पूर्वोत्तर राज्य में चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित रूप से बाधित किए जाने का विरोध करेंगे। राज्य में निकाय चुनाव से पहले पिछले एक महीने में दोनों गुटों के कार्यकर्ताओं के बीच कई झड़पें हुई हैं।

आपको बता दें कि आज तृणमूल कांग्रेस सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने त्रिपुरा में राजनीतिक हिंसा की घटनाओं और तृणमूल की युवा नेता सयानी घोष पर पुलिस की कथित बर्बरता और गिरफ्तारी के विरोधस्वरूप दिल्ली में गृह मंत्रालय के बाहर धरना दिया। तृणमूल सांसदों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की और शाह से मिलने का समय मांगा।

तृणमूल के नेता सौगत रॉय ने यूनीवार्ता से कहा, हम चाहते हैं कि गृह मंत्री हमारी बात सुनें। त्रिपुरा में हो रही हिंसा के लिए शाह और पीएम मोदी दोनों को जवाब देना चाहिए। रॉय ने त्रिपुरा में तृणमूल की युवा नेता सुश्री घोष की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए आरोप लगाया, भारतीय जनता पार्टी शासित त्रिपुरा में अव्यवस्था और अराजकता की स्थिति है। भाजपा सरकार की ओर राज्य में हो रहे निगम चुनावों के दौरान राजनीतिक द्वेश की भावना से विरोधी दलों के नेताओ और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में 153 नए मरीजों की पुष्टि, इस बीच हुई 251 संक्रमितों की मौत…. 15 हजार से ज्यादा हुए स्वस्थ्य
स्वास्थ्य मंत्री ने पीएचसी बंजारीडाड का किया आकस्मिक निरीक्षण, भर्ती मरीजों से की बातचीत, सुविधाओं का लिया जायजा
छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर मंत्री सिंहदेव जीएसटी परिषद की बैठक में हुए शामिल: कोरोना नियंत्रण और इलाज से संबंधित उत्पादों पर शून्य प्रतिशत जीएसटी की रखी मांग
श्रीराम मंदिर को बम से उड़ाने मिला धमकी भरा पत्र, पुलिस और एजेंसियां जांच में जुटीं
छत्तीसगढ़ में स्टील कारोबारी के बेटे की गोली मारकर हत्या, बंद कार में मिली लाश…. हिरासत में संदेही
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article खेती के साथ अपना व्यापार भी कर सकेंगे देश के किसान, बनेंगे 10 हजार किसान उत्पादक संगठन मोदी के मंत्री अठावले का ऐलान, घर लौट जाएं किसान, संसद के अगले सत्र में एमएसपी पर भी विचार करेगी सरकार
Next Article मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 71283 लोगों ने कराया अब तक इलाज, प्रतिदिन बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुंच रहे लोग मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से 71283 लोगों ने कराया अब तक इलाज, प्रतिदिन बड़ी संख्या में इलाज कराने पहुंच रहे लोग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?