ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तैयारी: अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाएगा इसरो का नया प्रक्षेपण यान, लॉन्च की कीमत को कम करने पर कर रहा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

तैयारी: अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी छलांग लगाएगा इसरो का नया प्रक्षेपण यान, लॉन्च की कीमत को कम करने पर कर रहा काम

By @dmin
Published: April 14, 2022
Share
ISRO Success: Nine Customer Satellites and EOS-01 Satellite Launch
ISRO Success: Nine Customer Satellites and EOS-01 Satellite Launch
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) कम लागत में दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाले प्रक्षेपण यान की तैयारी कर रहा है। इससे कई तरह की तकनीकों जैसे हाइपरसोनिक उड़ान, स्वचालित लैंडिंग, वापासी उड़ान, स्क्रैमजैट प्रणोदन आदि में इस्तेमाल की जा सकेंगी। इससे हर अंतरिक्ष प्रक्षेपण और उड़ान का खर्चा बचेगा और भविष्य में अंतरिक्ष पर्यटन के लिए आधार मिल सकेगा। इस कार्यक्रम में पुर्नउपयोगी प्रक्षेपण यान को पृथ्वी की कक्षा में भी भेजे जाने की योजना है।

इस प्रौद्योगिकी प्रदर्शन कार्यक्रम का उद्देश्य व्यवसायिक अंतरिक्ष के क्षेत्र को साधना है। इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने कहा कि रीयूजेबपल व्हीकल केवल व्यवसायिक क्षेत्र के लिए ही नहीं बल्कि रणनीतिक क्षेत्र के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

उन्होंने कहा कि इससे भारत भी अंतरिक्ष में अपने पेलोड भेजकर वापस सुरक्षित ला सकेगा। उन्होंने कहा, जल्दी ही लैंडिंग के लिए एक प्रदर्शन किया जाएगा। जो एक कक्षा प्रक्षेपण के प्रदर्शन के बाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसरो यह भी पड़ताल कर रहा है कि भविष्य में किस तरह के लॉन्च व्हीकल बन सकते हैं और लॉन्चर की लागत को कैसे कम किया जा सकता है।

इन तकनीकों में होगी उपयोगी
दोबारा इस्तेमाल की जाने वाली प्रक्षेपण यान तकनीक हाइपरसोनिक उड़ान, स्वायत्त लैंडिंग, संचालित क्रूज उड़ान जैसी तकनीकों में काम आएगी। फिलहाल एक प्रक्षेपण की कीमत 20 हजार डॉलर प्रति किलोग्राम है। इसे 5 हजार डॉलर तक लाने की जरूरत है।

इन प्रयोगों का प्रदर्शन
इसरो अपने तकनीक प्रदर्शन कार्यक्रम में कई तरह की प्रयोगात्मक उड़ानों पर की शृंखला चलाएगा। दोबारा इस्तेमाल किए जाने वाला प्रक्षेपण यान प्रौद्योगिकी प्रदर्शन (आरएलवी-टीडी) प्रौद्योगिकी प्रदर्शन अभियानों की शृंखला है। इन्हें दो चरण से कक्षा (टीएसटीओ) में पूरी तरह से फिर से इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन की दिशा शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

इसरो के पास अभी दो तरह के प्रक्षेपण यान
भारत लंबे समय से अपने पृथ्वी की निचली कक्षा में पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (पीएसएलवी) और जियोसिंक्रोनस सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (जीएसएलवी) पर अपने उपभोक्ता सैटेलाइट प्रक्षेपित करता आ रहा है। पिछले तीन सालों में इसरो ने निजी और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के जरिये इनसे 351 करोड़ की आय अर्जित की है।

अंतरिक्ष पर्यटन एक बड़ा उद्योग
अंतरिक्ष पर्यटन एक बड़े उद्योग के रूप में विकसित हो रहा है और भारत अंतरिक्ष प्रक्षेपण पहले से ही एक बड़ा नाम है। अंतरिक्ष में प्रक्षेपण यान का उपयोग अब तक मुख्यत: सैटेलाइट भेजने के लिए ही किए जाते थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। पिछले तीन साल में इसरो ने केवल 45 अंतरराष्ट्रीय सैटेलाइट भेजे हैं।

छत्तीसगढ़ वर्चुअल योग मैराथन को लेकर जबरदस्त उत्साह: दो दिन में 16 हजार से ज्यादा लोगों ने किया ऑनलाइन पंजीयन
Cricket World Cup 2023 : ऐसे आउट होने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने मैत्यूज, दिग्गजों ने की शाकिब की आलोचना
5 शहरों में लॉकडाउन का हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 26 अप्रैल तक रहेगा सब बंद
मनरेगा में लेबर बजट बढ़ाने छत्तीसगढ़ के प्रस्ताव को केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की मंजूरी
सीएम साय ने की पंडरिया में उप तहसील, महाविद्यालय, नालंदा परिसर और निःशुल्क बस सेवाओं की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 2 मई से मैराथन दौरा, सीधे जनता से सवाल-जवाब कर सरकार के कामकाज का करेंगे आंकलन
Next Article वनवासियों के आस्था का केन्द्र 'देवगुडिय़ों' का तेजी से हो रहा विकास तथा सौन्दर्यीकरण वनवासियों के आस्था का केन्द्र ‘देवगुडिय़ों’ का तेजी से हो रहा विकास तथा सौन्दर्यीकरण
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?