ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटे चौटाला, पिता की जयंती पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalPolitics

तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटे चौटाला, पिता की जयंती पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान

By @dmin
Published: August 25, 2021
Share
तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटे चौटाला, पिता की जयंती पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान
तीसरे मोर्चे की तैयारी में जुटे चौटाला, पिता की जयंती पर कर सकते हैं बड़ा ऐलान
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। इंडियन नेशनल लोकदल (आईएनएलडी) के मुखिया ओम प्रकाश चौटाला रिहाई के बाद से न सिर्फ राजनीति में सक्रिय हो गए हैं, बल्कि तीसरा मोर्चा बनाने की तैयारियों में जुट गए हैं। आईएनएलडी सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने कहा कि अगले महीने एक गैर-भाजपा और गैर-कांग्रेसी तीसरे मोर्चे की घोषणा की जाएगी। बता दें कि इंडियन नेशनल लोकदल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला हाल ही में 2000 में गैर कानूनी तरीके से 3,206 जूनियर बेसिक शिक्षकों की भर्ती के मामले में जेल से रिहा हुए हैं।

इकोनॉमिक टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में ओम प्रकाश चौटाला ने कहा, ’25 सितंबर को मेरे पिता चौधरी देवीलाल जी की जयंती है। इस मौके पर हम जींद में एक रैली का आयोजन कर रहे हैं। मैंने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव और केसी त्यागी से मुलाकात की है। मैं सभी विपक्षी दल के नेताओं से मिलूंगा और उन्हें इस रैली के लिए आमंत्रित करूंगा। हम वहां एक बैठक करेंगे और आगे की राजनीति को लेकर फैसला करेंगे। मुझे पूरा विश्वास है कि हम वहां एक मजबूत गैर-भाजपा, गैर-कांग्रेसी तीसरे मोर्चे का ऐलान करेंगे।Ó

दरअसल, जुलाई में तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद से ही ओम प्रकाश चौटाला तीसरे मोर्चे के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं। चौटाला ने दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रैली में शामिल होने के लिए सहमत हो गए हैं। उन्होंने कहा वह जींद में रैली में शामिल होंगे। हालांकि, क्या वह हमारे तीसरे मोर्चे को समर्थन देते हैं, यह देखा जाना बाकी है। इसके अलावा, ओम प्रकाश चौटाला ने शरद पवार के उस सुझाव को खारिज कर दिया, जिसमें कहा था कि कांग्रेस को शामिल किए बिना कोई भी विपक्षी मोर्चा संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा, ‘लोग कांग्रेस और भाजपा दोनों से नाखुश हैं। उन्हें इन दोनों पार्टियों के अलावा एक विकल्प की जरूरत है। यह हमारे तीसरे मोर्चे द्वारा प्रदान किया जाएगा।Ó

हालांकि, यह पूछे जाने पर कि क्या वह अपने पिता की जयंती समारोह के लिए कांग्रेस नेताओं से संपर्क करेंगे, चौटाला ने कहा कि अभी तक हमने पार्टी के भीतर आंतरिक रूप से इस पर चर्चा नहीं की है। मैं देखूंगा कि पार्टी क्या फैसला करती है। किसानों के मसले पर मोदी सरकार को घेरते हुए चौटाला ने कहा कि किसान आंदोलन सभी के लिए एक रैली बिंदु बन गया है। चौटाला ने मोदी सरकार की तानाशाही नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि इसने (किसानों के आंदोलन) लोगों को यह भी बताया है कि यह मोदी सरकार अपने नागरिकों और राजनीतिक सहयोगियों के साथ कितनी क्रूरता से पेश आती है।न

बता दें कि इंडियन नेशनल लोकदल भारतीय जनता पार्टी की एक वक्त सहयोगी थी और साल 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी को बिना शर्त अपना समर्थन दिया था। हालांकि, अब इंडियन नेशनल लोकदल का हरियाणा में राजनीतिक महत्व कम गया है। हरियाणा में अभी चुनाव काफी दूर है, लेकिन राज्य में राजनीतिक स्थिरता डगमगाती रहती है। भाजपा की मनोहर लाल खट्टर सरकार जजपा के समर्थन पर टिकी है। किसान आंदोलन के चलते भाजपा व जजपा के बीच तनाव बढ़ा था। भाजपा के भीतर भी उथल पुथल चलती रहती है। गौरतलब है कि ओम प्रकाश चौटाला के सक्रिय राजनीति से हटने के बाद ही भाजपा को राज्य में अपनी जड़ें जमाने का मौका मिला है।

कांग्रेस की एक और सूची जारी, आंध्र प्रदेश की कड़पा सीट पर सीएम जगन की बहन शर्मिला को टिकट
कर्मचारी राज्य बीमा निगम के औषधालय निर्माण के लिए मिलेगा भूखण्ड : मंत्री डहरिया ने कर्मचारी हित में कार्य करने के दिए निर्देश
देवी-देवताओं की पूजा नहीं करने की शपथ दिलाने वाले मंत्री का इस्तीफा, विवादों में आया धर्मांतरण कार्यक्रम
Road Safety Month : दूसरे दिन स्कूल की छात्र-छात्राओं को दी गई नियमों की जानकारी, 2500 लोगों को बांटे गए पैंपलेट
CG Crime : पुलिस कस्टडी से फरार रेप का आरोपी गिरफ्तार, संबलपुर में छिपा था बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व मंत्री बने डिलिवरी बॉय, साइकल से घर-घर पहुंचा रहे पिज्जा पूर्व मंत्री बने डिलिवरी बॉय, साइकल से घर-घर पहुंचा रहे पिज्जा
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced राहत: अगस्त में अब तक प्रदेश के 14 जिलों में कोरोना से एक भी मौत नहीं…. संक्रमण दर 0.13 प्रतिशत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?