ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: तीसरी बार राज्य की बागडोर संभालेंगे हेमंत सोरेन, आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalPolitics

तीसरी बार राज्य की बागडोर संभालेंगे हेमंत सोरेन, आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

By Om Prakash Verma
Published: July 4, 2024
Share
तीसरी बार राज्य की बागडोर संभालेंगे हेमंत सोरेन, आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
तीसरी बार राज्य की बागडोर संभालेंगे हेमंत सोरेन, आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
SHARE

रांची (एजेंसी)। झारखंड में तेजी से बनते-बिगड़ते सियासी समीकरण के बीच पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शाम पांच बजे एक बार फिर राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। वे तीसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे।इससे पहले उन्हें इंडिया अलायंस विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। इस बीच राज्यपाल सीवी राधाकृष्णन ने इंडी गठबंधन के नेताओं को आमंत्रित किया। थोड़ी देर में विपक्षी गठबंधन के नेता पूर्व मुख्यमंत्री सोरेन के साथ राजभवन पहुंचे और राज्यपाल से मुलाकात की।

इस दौरान राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने हेमंत सोरेन को मनोनीत मुख्यमंत्री नियुक्त किया और उन्हें शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया। हालांकि, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि राज्यपाल ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। शपथ ग्रहण समारोह सात जुलाई को होगा। हमने तय किया है कि हेमंत सोरेन इसी दिन अपनी नई कैबिनेट के साथ शपथ लेंगे, लेकिन थोड़ी देर बाद खबर आई कि हेमंत आज सीएम पद की शपथ लेंगे।

गौरतलब है कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कल राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। इसके बाद चंपई सोरेन ने ही विधायक दल के नेता और राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पास कर दिया है। वहीं, चंपाई सोरेन समन्वय समिति के चेयरमैन होंगे। इसके बाद हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश किया।

चंपई सोरेन के आवास पर हुई थी बैठक
इससे पहले चंपई सोरेन के आवास पर विधायकों की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया है कि हेमंत सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दल के नेता होंगे। बैठक में कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के अलावा हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेत और पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल थे।

28 जून को जेल से रिहा हुए थे हेमंत सोरेन
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 28 जून को करीब पांच महीने बाद जेल से रिहा किया गया था। जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में अदालत से जमानत मिलने बाद उन्हें जेल से रिहा किया गया। हेमंत ने 31 जनवरी को गिरफ्तार होने के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था।

छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटों के दौरान सामने आये कोरोना वायरस के 114 नए मामले… मरीजों की मौत
बेटे के मुख्यमंत्री बनने की खबर सुन मां ने खुश होकर कहा- “छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का सौभाग्य मिला है”
नरवा कार्यक्रम से जल संवर्धन को मिला बल-पानी सहेजने की दिशा में सार्थक साबित हुआ
14 जिला अस्पतालों में नि:शुल्क डायलिसिस सुविधा: अब तक हुआ 41 हजार से अधिक डायलिसिस सेशन…
मुकेश अंबानी का बड़ा एलान, 2021 में 5G लॉन्च करेगा रिलायंस जियो
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : गोली कांड का एक और आरोपी गिरफ्तार…. नागपुर में पुलिस दबोचा
Next Article Share Market: शेयर बाजार की हरियाली बरकरार; निफ्टी ने लगाई ऊंची छलांग, सेंसेक्स 78000 के पार Share Market: शेयर बाजार में मजबूत क्लोजिंग; सेंसेक्स पहली बार 80 हजार के पार बंद हुआ, निफ्टी 24300 पार

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?